कैसा होता है अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने वाले लोगों का मिजाज
-
1
भीतरी शक्ति की पहचान
आजादी से अपनी भीतर की शक्ति को पहचान कर पूरी क्षमता तक पहुंचने का अर्थ है, अपने अन्दर की शक्ति (एनर्जी) को पहचनना और उसका सही तरीके से प्रयोग करना। यह वह शक्ति नहीं है जो गलत पहचान, तनाव, एड्रेनालाईन, गर्व और अहंकार से आती है। बल्कि यह शक्ति भीतरी उपस्थिति, शब्द, विवेक और एक्शन और असीमित क्षमता से आती है। इन सब से हम अपने भ्रम और सीमित विश्वासों को जारी कर सकते है जो प्रकाश में अवरुद्ध थे। image courtesy : getty images
-
2
घबराहट से दूर
ऐसे लोग बिना किसी घबराहट के जैसे हैं, अपने आपको वैसा ही व्यक्त करते हैं। साथ ही सशक्त और मुक्त होने के नाते अपने असीमित प्यार, प्रकाश और शांतिपूर्ण एनर्जी को पहचानते हैं। यह अपनी शक्ति की परवाह करते हैं, इसका इस्तेमाल करते है और बिना किसी घबराहट के दुनिया को व्यक्त करते हैं। image courtesy : getty images
-
3
दूसरों को दोष नहीं देते
पूरी क्षमता तक पहुंचने वाले लोगों का व्यवहार शांत होता है। ऐसे लोग अपनी कमियों के लिए दूसरों को दोष नहीं देते हैं और जीवन में कुछ होने पर बहाने नहीं बनाते हैं। वे उत्कृष्टता से आकर्षित होते है और अपनी इच्छाओं को प्रकट करने के लिए इच्छा शक्ति और अनुशासन का पालन करते हैं। image courtesy : getty images
-
4
खुशी के लिए पूरी जिम्मेदारी लेना
ऐसे लोग खुद से बाहर खुशियों को किसी अन्य स्रोत से प्राप्त करने पर भरोसा नहीं करते है। उनका मानना हैं कि खुशी एक विकल्प है और आपके भीतर छिपी होती है। इसलिए खुशी के लिए वे स्वयं पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। image courtesy : getty images
-
5
कृतज्ञता का व्यवहार
उन्हें चीजों को लेकर लालच नहीं होता है। और कुछ देने पर (प्रदान) वापसी में वे कुछ भी नहीं लेते हैं। ऐसे लोगों को इस बात का एहसास हैं कि उनका वर्तमान जीवन अतीत के कार्यों का परिणाम है। और जैसा वह वर्तमान में करेगें भविष्य में वैसा ही परिणाम मिलेगा। वे हर पल कृतज्ञता का रवैया अपनाते है ताकि वर्तमान समय और भविष्य में बहुतायत में शांति को आकर्षित कर सके। image courtesy : getty images
-
6
सुविधाओं से दूर रहना
वे आराम से रह सकते हैं, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं होना चाहते हैं। बल्कि हमेशा अधिक लोगों की सेवा और मदद करने का प्रयास करते रहते हैं। उनका मानना है कि अगर आप असली जिन्दगी जीना चाहते हो तो इस सुविधाओं से दूर रहें और बाधाओं को दूर करने के लिए विश्वास की छलांग लेकर पर्याप्त साहसी बनें। वे हमेशा नई-नई चीजों की खोज और सीखने के लिए कोशिश करते रहते हैं। image courtesy : getty images
-
7
आध्यात्मिक अभ्यास
ऐसे लोग शांति और आध्यात्मिक शाक्ति को बढ़ाने के लिए अपनी क्षमताओं, विश्वास और भ्रम से ऊपर उठकर कोशिश करते हैं। वे आत्म जागरूकता बढ़ाने और खुद के सीमित विश्वासों को भंग करने के लिए कुछ आध्यात्मिक ज्ञान पर भरोसा करते हैं। image courtesy : getty images
-
8
जोशपूर्ण एनर्जी
पूरी क्षमता तक पहुंचने वाले लोगों की एनर्जी उनके संपर्क में आने वाले किसी भी व्यक्ति में प्यार, साहस और दृढ़ संकल्प फैलाती है। यह एक केंद्रित ऊर्जा है जो उनके मन और भावनाओं को नियंत्रित करती है। यह महत्वहीन होने पर विचलित नहीं होती है, न ही अपनी महत्वपूर्णता खोती है और न ही अपने आप में कुछ भी या किसी के द्वारा फंस जाने की अनुमति देती है। image courtesy : getty images
-
9
कल्पना शक्ति को जानना
वे कल्पना की शक्ति के बारे में जानकारी रखते हैं और रचनात्मक तरीके से इसका आयोजन करते हैं। उन्हें कल्पना से बाहर सोचने से भी डर नहीं लगता हैं क्योंकि वह कुछ नया विकसित करना चाहते हैं और दुर्गम क्षेत्र में रहते हैं। जब हम खुले दिल और दिमाग के साथ अंतरिक्ष में रह सकते हैं तो हम किसी भी सीमा के बिना सपनों से बाहर रह सकते हैं। अपनी वास्तविक शक्ति को पहचान कर बहुत रिलेक्स महसूस होता है क्योंकि इससे पता चलता है कि सही अर्थ में हम कौन हैं और हमारी क्या क्षमताएं है। image courtesy : getty images