नियमित रूप से व्यायाम को अपनी दिनचर्या बनाये रखने के टिप्स
-
1
क्यों जरूरी है व्यायाम
अगर आपको लगता है कि आप फिट हैं और आपको व्यायाम करने की जरूरत नहीं है तो शायद आप गलत हैं। क्योंकि नियमित व्यायाम करने से न केवल आप बीमारियों से बचाव करते हैं बल्कि आपका शरीर फिट भी रहता है। एक अध्ययन में सामने आया है कि व्यायाम स्टेम कोशिकाओं को हड्डियों में परिवर्तित होने के लिए प्रेरित करता है, जबकि साधारण परिस्थितियों में स्टेम कोशिकाएं वसा में परिवर्तित होकर वजन बढ़ाती हैं।
image courtesy - getty images
-
2
नियमित व्यायाम के फायदे
मैकमास्टर यूनिवर्सिटी के अध्ययनकर्ताओं ने दावा किया है कि व्यायाम व्यक्ति के शरीर में खून बनने की प्रक्रिया को बढ़ाता है, इसका स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मेसेनशाइमल स्टेम कोशिकाओं के वसा या हड्डियों में परिवर्तित होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। यानी नियमित व्यायाम करने से वजन बढ़ने की संभावना न के बराबर होती है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
image courtesy - getty images
-
3
शुरूआत हो धीमी
व्यायाम को अपनी नियमित की दिनचर्या में शामिल करने की योजना आपने बना ली है तो इसकी शुरूआत धीरे-धीरे कीजिए। ऐसा बिलकुल न करें कि व्यायाम की शुरूआत के पहले दिन ही ज्यादा देर तक व्यायाम करें और फिर अगले दिन आपका शरीर इतना थक जाये कि आप व्यायाम से दूर भागें, इसलिए हमेशा धीमी शुरूआत करें।
image courtesy - getty images
-
4
लक्ष्यों को निर्धारित कीजिए
व्यायाम जाने से खुद को प्रेरित करने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित कीजिये। इन लक्ष्यों को अपने कैलेंडर या फिर अपनी डायरी में जरूर लिखें। अपने रोज के अनुभवों को पन्नों में उतारें, फिर देखिये कुछ दिनों में आपको इसमें मजा आने लगेगा।
image courtesy - getty images
-
5
दोस्तों से बतायें
अपने व्यायाम के अनुभवों और इसके फायदों के बारे में अपने दोस्तों को जरूर बतायें। उनसे अपने शरीर में होने वाले परिवर्तनों की जानकारी लें। इससे आपको प्रेरणा मिलेगी।
image courtesy - getty images
-
6
खानपान के असर को करें बेअसर
अगर आपको जंक फूड और फास्ट फूड खाना पसंद है तो व्यायाम आपके लिए बहुत जरूरी है। जंक फूड के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है जिससे शरीर का वजन बढ़ता है, लेकिन व्यायाम जाने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहेगा और जंक फूड का बुरा असर शरीर पर नहीं होगा।
image courtesy - getty images
-
7
नहीं बढ़ता वजन
नियमित व्यायाम करने से आप अपने वजन को काबू में तो रख सकते हैं। अगर आपका वजन सामान्य से अधिक है तो व्यायाम के जरिये इसे नियंत्रित भी कर सकते हैं।
image courtesy - getty images
-
8
थोड़ा अलग करें
रोज व्यायाम के दौरान इसे दिलचस्प बनाने की कोशिश कीजिए, यानी अगर आप जॉगिंग कर रहे हैं तो हर रोज एक ही रास्ते पर न जायें। रोज नये रास्ते पर जॉगिंग करने से आपको अलग अनुभव होगा और जॉगिंग करने में मजा भी आयेगा।
image courtesy - getty images
-
9
व्यायाम के दौरान दोस्ती भी
आप रोज जिस पार्क में व्यायाम करने जाते हैं वहां पर कई लोग आते हैं, उनसे आप दोस्ती भी रक सकते हैं। रोज उन नये दोस्तों से मिलने की उत्सुकता भी आपको नियमित रूप से व्यायाम करने के लिए प्रेरित करेगी।
image courtesy - getty images
-
10
शरीर का स्टैमिना
रोज व्यायाम करने से आपके शरीर का स्टैमिना बढ़ता है। यानी रोज व्यायाम करने से आप पूरा दिन ऊर्जावान महसूस तो करते हैं साथ ही आपका शरीर मजबूत होता है।
image courtesy - getty images
-
11
बीमारियों से बचाव
नियमित रूप से व्यायाम करने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे बीमारियां नहीं होतीं। रोज एक्सरसाइज करने से मधुमेह, हार्ट अटैक, तनाव, अवसाद, अर्थराइटिस आदि समस्याओं से बचा जा सकता है। तो क्यों न रोज व्यायाम करें और अपने शरीर को फिट और बीमारियों से मुक्त रखें।
image courtesy - getty images