हमेशा शाकाहारी बने रहेने के लिए 10 टिप्स
-
1
शाकाहार के फायदे
कई शोधों में भी यह बात साबित हो चुकी है कि मांसाहार की तुलना में शाकाहार शरीर के लिए अधिक फायदेमंद है। जो लोग सब्जियों से अधिक प्रोटीन प्राप्त करते हैं उनका रक्तचाप सामान्य रहता है जबकि मांस का अधिक सेवन करने वाले ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त होते हैं। इसके अलावा शाकाहार में शरीर के लिए जरूरी विटामिन, फाइबर, आयरन, कैल्सियम, मिनरल आदि तत्व होते हैं। इसलिए हमेशा शाकाहारी बनें और इसका पालन भी करें।
image courtesy - getty images
-
2
दिमागी रूप से तैयार रहें
अपने दोस्तों को मांसाहार देखकर अगर आपके मन में भी इसे खाने की इच्छा होती है तो इसे समाप्त कीजिए। अपने दिमाग को इसके लिए तैयार कीजिए, हमेशा यही सोचिये कि नॉनवेज की तुना में वेज खाना ज्यादा पौष्टिक और फायदेमंद है।
image courtesy - getty images
-
3
लाइफस्टाइल को बदलें
शाकाहारी भोजन के साथ आपको अपनी दिनचर्या में कई अन्य प्रकार के बदलाव की भी जरूरत होगी। ऐसे किसी रेस्टोरेंट में न जायें जहां मांसाहार या दोनों प्रकार का खाना मिलता हो। जहां रहते हैं वहां के आसपास के अच्छे शाकाहार के रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी कीजिए और जब भी बाहर खायें तो उनमें ही जायें।
image courtesy - getty images
-
4
सबको सूचित कीजिए
आप शाकाहार पसंद करते हैं, इसकी सूचना अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को दीजिए, जिससे कि वे आपको कभी भी नॉनवेज खाने का ऑफर न करें। अगर आपके किसी दोस्त के कोई फंक्शन हो तो वे आपके लिए शाकाहार खाने का भी इंतजाम करके रखें।
image courtesy - getty images
-
5
फल और सब्जियां खायें
ताजे फल और हरी सब्जियों को हमेशा अपने आहार में शामिल कीजिए। फल तथा सब्जियां ऐसे खाद्य हैं जिनको खाने से आप की सेहत अच्छी रहती है। इनमें कम कैलोरी होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसके अलावा विटामिन्स, मिनरल्स तथा एंटीआक्सीडेंट्स भी इनमें भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। ये हृदय रोगों तथा स्ट्रोक के खतरे को कम करते हैं।
image courtesy - getty images
-
6
हर मौसम का मजा
शाकाहारी होने का यह भी अलग मजा है कि आपको हर मौसम में अलग-अलग तरह के फल और सब्जियों के खाने का मौका मिलता है। जबकि मांसाहार में हर मौसम में एक जैसा ही आहार और स्वाद होता है।
image courtesy - getty images
-
7
यह आसानी से पचता है
शाकाहारी आहार की सबसे खास बात यह भी है कि यह आसानी से पचा जाता है और आपके पाचनतंत्र के लिए भी ठीक है। यह आपके मस्तिष्क को सचेत रखते हुए आपके सोचने और समझने की क्षमता को भी बढ़ाता है। इसके विपरीत मांसाहारी भोजन को पचने में कम से कम 36-60 घंटे लगते हैं। इसके अलावा शाकाहारी खाने में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
image courtesy - getty images
-
8
शरीर के लिए फाइबर जरूरी
फाइबर हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, यह केवल शाकाहारी आहार में मिलता है। फाइबर की उच्च मात्रा वाले भोजन सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होते हैं बल्कि ये भूख को काबू में रखने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने तथा पाचन प्रणाली को स्वस्थ रखने में भी सहायक होते हैं। फाइबर पौधों से प्राप्त भोजन का हिस्सा है जिसे हमें कोई कैलोरी नहीं मिलती परंतु यह हमारी पाचन प्रणाली को साफ करने में सहायक होता है।
image courtesy - getty images
-
9
अन्य तत्व भी हैं जरूरी
शरीर में कार्बोहाइड्रेट की कमी से डायबिटीज हो सकती है, कैल्शियम शरीर को न मिले तो हमारी हड्डियां और दांत तक कमजोर हो जायेंगे। कैल्शियम कभी भी मांसाहार से नहीं मिलता। यह दूध, बादाम और दूध से बनी चीजों जैसे दही-पनीर से मिलता है। हीमोग्लोबिन की कमी से व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो जाता है। इसका स्तर मांस के सेवन से कभी नहीं बढ़ता। यह हरी पत्तेदार सब्जियों, पुदीना और गुड़ आदि में अधिक मात्रा में पाया जाता है।
image courtesy - getty images
-
10
बीमारियों से बचाव के लिए
लंदन में हुए एक रिसर्च के अनुसार उन लोगों में उच्च रक्त चाप की समस्या अधिक दिखती है जो मांस से अधिक प्रोटीन प्राप्त करते थे। अनुसंधान के अनुसार, शाकाहारी प्रोटीन में एमीनो एसिड पाया जाता है, जो शरीर में जाकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। सब्जियों में एमीनो एसिड के साथ-साथ मैग्नीशियम भी पाया जाता है। यह हमारे रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को भी कम करता है शाकाहार।
image courtesy - getty images
-
11
नयी-नयी रेसिपी
शाकाहारी भोजन के साथ आप बहुत सारे प्रयोग कर सकते हैं। अगर आप कुछ ही वेजिटेरियन खाना पकाना जानते हैं तो आप आसानी से नॉन वेज की तरफ जा सकते है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप वेजेटेरियन डिशेज की कई विधियों के बारे में जानें। इसके लिए एक अच्छी वेजिटेरियन बुक खरीदें और खुद शकाहारी खाना पकाएं और खाएं।
image courtesy - getty images