10 सेक्स ट्रिक्स जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी
-
1
सेक्स के सही मायने
पुरुष हो या स्त्री, दोनों में शारीरिक संबंध बनाने की समान प्रवृत्ति होती है, लेकिन शारीरिक संबंध का पूरा आनंद व्यक्ति को तभी आता है जब दोनों साथियों में प्यार और निकटता हो। नहीं तो संभोग करना महज एक औपचारिकता मात्र बनकर रह जाता है। अक्सर एक समय में बाद पार्टनर्स सेक्स को लेकर बोरियत महसूस करने लगते हैं। ऐसे में इस बोरियत दूर करने और हर बार सेक्स का पूरा आनंद लेने के लिए आपको चाहिए कि आप अपने सेक्स संबंधों में कुछ नयापन लेकर आएं। महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए ‘फोर प्ले’ जैसी विधाओं का सहारा लेना पुरूष के लिए जरूरी होता है। इसलिए पुरूषों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए।
-
2
सब्र है बड़े काम की चीज
एक बार मन बना लेने के बाद अधिकांश महिलाएं संबंध बनाने के लिए थोड़ी देर में तैयार हो जाती हैं, लेकिन पुरूष को संभोग का पूर्ण आनंद तभी मिलता है जब वह महिला की स्थिति को पूरी तरह भांप और समझ लेता है। यदि पुरूष महिला की स्थिति जानने के बाद उसके साथ संबंध बनाता है तो दोनों को पूर्ण आनंद व संतुष्टी तो मिलते ही हैं, साथ ही उनके रिश्ते में निकटता भी आती है। इसलिए आवश्यक है कि संबंध बनाने से पहले एक दूसरे को समय दें।
-
3
साथी को चुनौती दें
रिश्ते में प्यार भरी चुनौतियां, नया आनंद पैदा करती हैं। इसलिए अक दूसरे को कुछ नया करने के लिए चुनौती दें। भले ही आप इस बात को न बोलें, लेकिन इस प्रकार सेक्स को लेकर दी गयी चुनौतियां आपको पसंद आती हैं, और उत्साहित भी करती हैं। इस खेल में जरूरी है कि आप और आपके पार्टनर के बीच कुछ दूरी जरूर हो।
-
4
सीखें एक दूसरे को स्पर्श करने का तरीका
संबंध बनाने से पूर्व अपने साथी की भावनाओं को समझें। उनकी रजामंदी के बिना उन्हें कतई ना छुए, हो सकता है कि आपके ऐसा करने से उसे बुरा लगे। हो सकता है कि वह आपका दिल रखने के लिए मरे मन से उत्तर दे भी दे, लेकिन ऐसे में न तो आप और ना ही आपका साथी खुश और आनंदित हो पाएंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप इस बात पर ध्यान दें कि कहीं आपके छुने से आपके साथी को परेशानी तो नहीं हो रही है।
-
5
सवाल-जवाबों का खेल
आपका अपने पार्टनर के साथ सेक्स करने का मन है। और आप अपने साथी को भी रोमांचित करना चाहते हैं, लेकिन कुछ नयेपन के साथ तो अपने साथी से आप दोनों की ही रुची वाले सवाल पूछें। जब आपका पार्टनर कोई सही जवाब दे तो आप अपना एक कपड़ा उतार दें। ऐसे गेम से आप अपने पार्टनर को रोमांचित भी करेंगे और और आप दोनों को सेक्स के दौरान अधिक आनंद भी आएगा।
-
6
वक्त का सही चुनाव
सेक्स के लिए समय और जगह बेहद मायने रखते हैं। इसलिए इसके लिए सही समय का चुनाव करें। यदि आप हमेशा यही सोचते रहेंगे कि आपका पार्टनर आपके मन के मुताबिक आपके साथ संबंध बनाए तो ऐसा मुश्किल है। इसके लिए आपको उसकी पसंद-नापसंद समझनी होगी। आपको सही समय का निर्धारण करना होगा जैसे आप दोनों कोई कामुक फिल्म देखें जिससे आपका मूड बन सकता है और संभोग करने में अधिक आनंद प्राप्त हो सकता है।
-
7
माहौल बनाएं
यदि आप दोनो ही सेक्स का पूरा आनंद लेना चाहते हैं तो संबंध बनाने से पहले उसके लिए एक खूबसूरत और रोमांस से भरा माहौल तैयैर करें। मेरे दोस्त ये सब दिमाग का खेल है, इसलिए दिमाग लड़ाएं और पूरी तैयारी करें। सेक्स करने से पहले अपने साथी से रोमैंटिक बातें करें, उनके लिए इस पल को यादगार बनाने के लिए वो सब कुछ करें जो आपके साथी को पसंद है।
-
8
एक-दूसरे के शरीर को स्वीकार करें
याद रखें, आप जैसी भी है खूबसूरत हैं। हर शख्स में कुछ खूबियां और कुछ कमियां होती हैं। अपनी पसंद-नापसंद को लेकर साफ रहें। सेक्स के दौरान भी इस मसले पर खुलकर बोलें। मगर बोलने का लहजा प्यार भरा हो। एक दूसरे के शरीर को प्यार करना साखें और उसकी तरीफ करें। एक बार यदि आपने एक दूसरे के शरीर को अपना लिया, तो आपके अंदर प्यार का समंदर सा उमड़ पड़ेगा।
-
9
डर्टी टॉक
अपने पार्टनर के साथ सेक्स को लेकर थोड़ा खुलकर बात करें। डर्टी टॉक करने में कोई बुराई नहीं है। उल्टे यह सेक्स के मजे को कई गुना बढ़ा देता है। शर्माएं नहीं, खुल कर डर्टी टॉक करें। ऐसा करने से न सिर्फ माहौल बनता है बल्की एक नया उत्साह भी पैदा होता है।
-
10
सेक्स गेम
आप अपने सेक्स को रोमांचक और मजेदार बनाने के लिए सेक्स गेम्स भी खेल सकते हैं। बॉडी को बांधकर आंख मिचौली खेलना, पार्टनर के साथ पेशेन्स गेम और ऐसे ही कई सारे गेम। आप डाइस गेम खेल सकते हैं, जिसे सेक्स जाइस के साथ खएला जाता है। इसमें डाइस पर सेक्स पोजीशन होते हैं, और जो पोजीशन आता है, आपको उसे करके दीखाना होता है। इस प्रकार के गेम आपको सेक्स में नये-पन का अहसास कराते हैं।
-
11
राइट-डाइट और एक्सरसाइज
सेक्स में डाइट और एक्सरसाइज का काफी अहम रोल है। इसलिए सोने से कम से कम दो घंटे पहले डिनर लें। डिनर में भारी भोजन खाने से बचें। ध्यान रखें कि रात में रिफाइंड शुगर या कैफीनयुक्त पदार्थ लेने से सेक्स भावनाएं मर सकती हैं, इनसे बचें। भोजन ऐसा हो जिससे मूड बूस्ट हो जाए। माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स लिबिडो इमोशनल-सेक्सुअल डिजायर्स को बढ़ाते हैं। साथ जिंक, आयोडीन और फोलेट खुशी प्रदान करने वाले हॉर्मोन्स को बढ़ाते हैं। रोज एक्सरसाइज व योग करें, इससे आपका शरीर में स्फूर्ती और ताजगी बनी रहती है और तनाव दूर रहता है।