जीवन को प्यारा बनाने वाले 10 बेहतरीन तरीके
-
1
जीवन को बनायें प्यारा
अगर आप हेल्दी और फिट रहेंगे तो आपका पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। इसके लिए बहुत जरूरी है सुबह की शुरूआत खुशनुमा हो, आपके दिमाग में सकारात्मक विचार आयें, जिसके कारण आप पूरे दिन खुश रहें और एनर्जेटिक भी रहें। आगे के स्लाइडशो में हम आपको 10 बेहतरीन तरीके बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप अपनी जिंदगी से प्यार करने लगेंगे।
image courtesy-gettyimages
-
2
व्यायाम जरूर करें
व्यायाम आपके शरीर को फिट रखता है और बीमारियों से बचाता है। इसलिए सुबह उठने के बाद व्यायाम जरूर करें। जॉगिंग, साइकिलिंग, योग, मेडिटेशन, आदि को अपनी दिनचर्या का प्रमुख हिस्सा बनाइए। व्यायाम करने से दिल मजबूत होता है और शरीर में रक्त का संचार अच्छे से होता है। रोज 40-60 मिनट तक व्यायाम करें।
image courtesy-gettyimages
-
3
ब्रेकफास्ट है जरूरी
ब्रेकफास्ट करना कभी न भूलें, कोशिश करें कि ब्रेकफास्ट हेल्दी हो। इसके लिए आप दूध, कॉर्न फ्लेक्स, दलिया, दूध, फल और स्प्राउट्स ले सकते हैं। अधिकतर लोगों को सुबह चाय पीने की आदत होती है लेकिन खाली पेट चाय पीना सही नहीं, अगर चाय पीने का मन भी हो तो ब्लैक टी, स्किम्ड मिल्क या फिर ग्रीन टी ले सकते हैं।
image courtesy-gettyimages -
4
थोड़ा समय परिवार के साथ
आपकी जिंदगी का अहम हिस्सा है परिवार, इसलिए अपने व्यस्त दिनचर्या में थोड़ा समय परिवार के लिए भी निकालिए। अपने घर के अन्य सदस्यों से बात कीजिए, बच्चों के साथ थोड़ा वक्त गुजारिये। फिर देखिये कैसे आपकी जिंदगी खुशनुमा बनती है।
image courtesy-gettyimages
-
5
कुकिंग कीजिए
अगर आपको कुकिंग का शौक है तो उसे बीच-बीच में आजमाते रहें, अपना पसंदीदा खाना बनायें। इसके अलावा अपने पार्टनर और घर के अन्य सदस्यों की पसंदीदा डिश बनाने की कोशिश कीजिए।
image courtesy-gettyimages
-
6
पानी पियें
पानी सभी के लिए बहुत जरूरी है, शरीर के सभी हिस्से में पानी होता है। इसलिए खुद को निर्जलीकरण से बचाने के लिए ढेर सारा पानी पीजिए। चिकित्सक भी नियमित 10-12 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और आपको बीमारियों से बचाते हैं।
image courtesy-gettyimages
-
7
थोड़े घरेलू काम
ऑफिस में रोज एक जैसा काम करके बोर हो गये हैं तो अलग करने के लिए क्यों न थोड़ा घरेलू काम करें। अपने घर की सफाई कीजिए, गराज की सफाई कीजिए, घर को पेंट कीजिए, पुराने फर्नीचर को इकट्ठा कीजिए। ये ऐसे काम हैं जिनमें आपको मजा आयेगा और अलग तरह का अनुभव भी होगा।
image courtesy-gettyimages
-
8
फल जरूर खायें
फल शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं, क्योंकि उनमें शरीर की जरूरत जैसे - प्रोटीन, विटामिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, आदि को पूरा करने वाले तत्व पाये जाते हैं। फल शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और बीमारियों से बचाते हैं। इसलिए अपनी दिनचर्या में ताजे फलों को जरूर शामिल कीजिए।
image courtesy-gettyimages
-
9
दोस्तों के साथ व्यायाम
अकेले जिम जाने से अच्छा है दोस्तों के साथ जिम जायें। यदि आपको जिम जाने में आलस आ रहा है ऐसे में आपका दोस्त आपको उत्साहित कर सकता है। इसके अलावा जिम के दौरान आप उसके साथ थोड़ा मस्ती भी कर सकते हैं। तो जिम में बोर होने से बचने के लिए दोस्त के साथ जाइए।
image courtesy-gettyimages
-
10
लॉग ड्राइव पर जायें
काम के साथ-साथ मस्ती भी बहुत जरूरी है, तो दोस्तों और परिवार वालों के साथ लॉग ड्राइव पर जाइए। अगर आपके कुछ पुराने दोस्त मिल जायें तो उनके साथ बाइक से भी लांग ड्राइव पर जा सकते हैं, इससे आपके पुराने दिनों की याद आ जायेगी।
image courtesy-gettyimages
-
11
बाहर डिनर करें
हमेशा बाहर खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं, लेकिन यदि कभी-कभार बाहर डिनर या लंच किया जाये तो यह आपको खुशी प्रदान करेगा। इसलिए जब भी मौका मिले तो अपने दोस्तों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बाहर डिनर या लंच करने का कार्यक्रम जरूर बनायें।
image courtesy-gettyimages