ओट्स के इस्तेमाल से बनायें दस स्वादिष्ट नाश्ते
-
1
बहुत फायदेमंद है ओट
बेस्वाद ओट के कई फायदे हैं, और इसकी खास बात यह है कि इसे ब्रेकफास्ट के साथ आप अपने पसंदीदा फूड में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसे मीठे व्यंजनों में भी मिला सकते हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, शुगर, विटामिन, सिलिकान जैसे प्रमुख पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। आगे के स्लाइडशो में जानिए ओट के साथ ब्रेकफास्ट में कैसे शामिल करें अन्य आहारों को।
-
2
ओट के साथ दूध और शुगर
ओट को हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है, नियमित ब्रेकफास्ट में इसका सेवन करने से आप दिनभर तरोताजा ऊर्जार्वान रहते हैं। सुबह के नाश्ते में आधा कप ओट, दो कप दूध, 1 चम्मच शक्कर, एक सेब का टुकड़ा, एक छोटा केला एक साथ मिलाकर हेल्दी ब्रेकफास्ट बनायें। दूध, ओट और शक्कर को मिलाकर हल्की आंच में 5 मिनट तक पकाने के बाद, सेब और केले के कटे छोटे टुकड़े में इसे डाल दीजिए और फिर इसका सेवन कीजिए।
-
3
लेमन ओट
इसे बनाने के लिए एक कप ओट लीजिए, एक चौथाई कम पानी, चुटकी भर हल्दी पावडर, आधा चम्मच नींबू का जूस, स्वादानुसार नमक, मुट्ठीभर मूंगफली, और दो चम्मच तेल लीजिए। इसे बनाने के लिए पहले तेल को हल्का गरम कीजिए, और इसके बाद तड़का दीजिए, उसके बाद उसमें ओट को डालकर 4 से 5 मिनट तक पकाइए। उसके बाद इसे प्लेट में डालकर मूंगफली और नींबू मिलाइए, इस तरह से तैयार हो जायेगा हेल्दी लेमन ओट ब्रेकफास्ट।
-
4
ओट का डोसा
यदि आपको ब्रेकफास्ट में डोसा खाना पसंद है तो इसमें आप औट को शमिल कर सकते हैं। इसके लिए आधा कप ओट, चार चम्मच चावल का आटा, आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच काली मिर्च, दो कटी हरी मिर्च, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच धनिया पाउडर, दो चम्मच दही, आधा कप पानी, चौथाई कप तिल का तेल पकाने के लिए लीजिए। बड़े कटोरे में तेल डालकर इसे मिलाकर 15 मिनट के लिए अलग रखें। अब मध्यम आंच पर तवा गरम करें। आधे प्याज को तिल के तेल में डुबोएं और इसके चिकने साइड से तवे के सतह पर घिसें। तवे पर इसे फैलाकर दो-तीन मिनट तक उलट-पुलट कर पकने दें। इस तरह तैयार हो जायेगा स्वादिष्ट डोसा।
-
5
ओट, हरी मटर और मूंग दाल
चार चम्मच ओट, दो चम्मच मूंग दाल, एक चौथाई कप हरी मटर, एक हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार लीजिए। सबसे पहले मूंगदाल को पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दीजिए, और प्रयोग से पहले अच्छे से धो लीजिए। उसके बाद दो कप पानी को लेकर गरम कीजिए औ उसमें हरी मटर और मूंग दाल डालिए, इसे 15 मिनट तक पकाइए। इसके बाद इसमें हरी मिर्च के टुकड़ों को डालिए साथ ही ओट को मिलाइए और 5 मिनट तक पकने दीजिए। इसके बाद नमक मिलाकर इसका सेवन कीजिए।
-
6
ओट और मटन पुलाव
यह भी बहुत अच्छा और हेल्दी ब्रेकफास्ट है। इसे बनाने के लिए आधा कप दलिया, एक गाजर, एक चौथाई कप कटी हुई हरी बीन्स, 100 ग्रा मटन दो चम्मच जैतून का तेल या मक्खन, एक चम्मच सूखे पुदीने के पत्ते, एक चम्मच लहसुन का पेस्ट, आध चम्मच शहद, हरी मिर्च, एक कप पानी, एक प्याज, नमक और कालीमिर्च, नींबू का रस। इन सबको 25-30 मिनट तक पकाइए और फिर मजा लीजिए स्वादिष्ट ओट मटन पुलाव का।
-
7
ओट, मशरूम और पालक
इससे आप सूप बनाकर नाश्ते में प्रयोग कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आधा कप ओट, एक कप सब्जी शोरबा, एक चम्मच जैतून का तेल, कटा हुआ लौंग और लहुसन, एक प्याज, कटा हुआ मशरूम, आधा कप कटा हुआ पालक, एक चम्मच अजवाइन, एक नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, और मिर्च लीजिए। ओट को पानी में अच्छे से धोएं। तेल में मिलाकर इसे इसे करीब 10 मिनट तक उबालें। फिर इसमें प्याज के कटे हुए पौधों के टुकड़े और लहसुन डालें और इसे फिर 10 मिनट तक पकाएं। उसके बाद इसमें मशरूम और पालक मिलाएं और फिर और 5-7 मिनट तक पकाएं। इसमें नमक मिलाकर इसका सेवन कीजिए।
-
8
ओट का सलाद
यदि आप ब्रेकफास्ट में बहुत हल्का खाना पसंद करते हैं तो ओट का सलाद आपके लिए अच्छा विकल्प है। इसके लिए आधा कप ओट, दो तिहाई कप पानी, कटा हुआ अखरोट, एक चम्मच शहद, एक चम्मच शेरी सिरका, एक चम्मच जैतून का तेल, आधा चम्मच पीसी काली मिर्च, नमक स्वादानुसार, एक कटा हुआ छोटा नासपाती, चौथाई कप अलग-अलग किया फेटा पनीर। इसे बनाने के लिए पानी में आधा चम्मच नमक के साथ एक सॉसपैन में रखें और इसे हल्की आंच पर सात मिनट तक पकाएं, एक दूसरे पैन को हल्की आंच पर गरम करें और इसमें पांच मिनट के लिए अखरोट को शहद में मिलाकर पकाएं। फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। एक छोटी कटोरी लें और इसमें जैतून का तेल, नमक और सिरका को एक साथ मिलाएं और इसे नासपाती के टुकड़ों के साथ खायें।
-
9
ओट का हलवा
यदि आपको ब्रेकफास्ट में स्वादिष्ट व्यंजन पसंद है तो इसे खायें। इसे बनाने के लिए आधा कप दूध, आधा चम्मच बटर, आधा कप ओट, चार चम्मच बटर, चार चम्मच चीनी, आधा चम्मच जायफल, एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर, एक अंडे की जर्दी, तीन ताजा कटे हुए आम लीजिए। दूध और बटर को गरम करें और इसमें ओट मिलाकर एक मिनट तक पकायें, ठंडा होने के बाद इसमें क्रीम, चीनी, जायफल और दालचीनी मिलाएं। इस मिश्रण में अंडे की जर्दी मिलाएं। जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें जई को मिलाइए। इसे बेकिंग ट्रे में डालकर ओवन में 40-45 मिनट तक पकाएं, ठंडा होने के बाद इस स्वादिष्ट व्यंजन को खायें।
-
10
ओटमील, अखरोट और बादाम
इस ब्रेकफास्ट को करने से आप दिनभर ऊर्जावान बने रहेंगे। इसके लिए आधा कप ओट, मुट्ठीभर मिक्स (इसमें अखरोट, बादा आदि हों) नट्स, एक चम्मच शहद, एक केला और एक कप दूध लीजिए। मिक्स नट्स में को शहद और नमक के साथ मिलाकर 15 मिनट तक पकने दीजिए, इसके बाद इसे ठंडा होने दीजिए। दूध में ओट मिलाकर 5 मिनट तक पकाइए, उसके बाद नट्स के बने पेस्ट को इसमें डालिए, केले के छोटे-छोटे टुकड़े करके इसका सेवन कीजिए।
-
11
ओट के अन्य फायदे
इंडियन हार्ट फाउंडेशन के अनुसार यदि ब्रेकफास्ट में ओट को शामिल किया जाये तो दिल के दौरे की संभावना को कम किया जा सकता है, क्योंकि इमसें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है और यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाने में कारगर है। इसके अलावा यह प्लीहा और अग्न्याशय को स्वस्थ रखता है।