इन 6 विटामिन के सेवन से बचें
-
1
विटामिन के नुकसान
शरीर की अच्छी ग्रोथ के लिये विटामिन का सेवन करना जरूरी होता है। हांलाकि इन्हें हम आहार के माध्यम से ले सकते हैं। दो प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं जिनमें से एक है फैट सॉल्युबल और दूसरा वॉटर सौल्युबल विटामिन। शरीर के लिये ऐसी कोई विटामिन नहीं होती जो उसे नुकसान पहुंचा पाए। लेकिन जरुरत से ज्यादा विटामिन का सेवन करना भी शरीर के लिये खतरनाक हो सकता है। आइये जानते हैं उन विटामिनों के बारे में जो अधिक लेने से शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
Imagecourtesy@gettyimage -
2
फैट सॉल्युबल विटामिन्स
यह विटामिन ए, डी, ई और के होते है। फैट सॉल्युबल विटामिन्स ज्यादातर हमें जानवरों से मिलते हैं। लगातार कुछ न खाने पर बॉडी में फैट सॉल्युबल विटामिन्स की कमी हो जाती है। ये विटामिन्स कुछ समय तक बॉडी की जरूरतों को पूरा करते हैं। मगर इसकी ओवरडोज भी बॉडी को नुकसान पहुंचाती है।
Imagecourtesy@gettyimage -
3
वॉटर सॉल्युबल विटामिन्स
यह विटामिन्स बी. कॉम्पलेक्स और विटामिन-सी होते हैं। मगर इसकी ओवरडोज भी बॉडी को नुकसान पहुंचाती है।
Imagecourtesy@gettyimage -
4
विटामिन सी
यह विटामिन शरीर को तेजी से ऊर्जा देती है लेकिन इसका अधिक प्रयोग करने से आपको उल्टी, दस्त, गुर्दे की पथरी और पेट में ऐंठन पैदा कर सकती है। यह तब भी होता है जब आप बहुत ज्यादा जिंक का सेवन करने लग जाते हैं।
Imagecourtesy@gettyimage -
5
विटामिन बी
शरीर को इस विटामिन की थोड़ी सी ही जरुरत होती है पर अगर आप इसे ज्यादा खाने लगेगें तो यह नसों की समस्या पैदा कर सकती है। बहुत अधिक लंबे समय तक इसका सेवन करने से गंभीर तंत्रिका क्षति हो सकती है। जिसके कारण लोग शारीरिक गतिविधियों के नियंत्रण खो सकते हैं।
Imagecourtesy@gettyimage -
6
विटामिन ए और डी
यह एक फैट सॉल्युबल विटामिन है जिसे ज्यादा खाने से जन्म दोष की समस्या पैदा होती है। यह शरीर दृारा आसानी से हजम भी नहीं होता। धूम्रपान करने वाले जो विटामिन ए लेते हैं उनमें नहीं लेने वालों की तुलना में फेफड़ों के कैंसर होने की संभावना बहुत अधिक होती है। इसके अलावा विटामिन ए जरूरत से ज्यादा लेने पर अंधापन, हड्डी संबंधित रोग, बालों को झड़ना, त्वचा पर रुखापन और साथ ही वजन में भी कमी देखी जाती है।
Imagecourtesy@gettyimage -
7
विटामिन ई और के
इसे ज्यादा लेने से शरीर में रक्तस्त्राव का खतरा बहुत ज्यादा बढ जाता है। जब विटामिन के को हाई लेवल पर खाया जाए तो यह खून को कम कर देता है या फिर रक्त को गाढा कर देता है। कुछ लोग जो विटामिन ई की गोलियां लेते है उन्हें तीन-चार साल बाद सिर दर्द की समस्या हुई। इस विटामिन का अधिक सेवन आंखों की रोशनी पर भी असर डालता है।
Imagecourtesy@gettyimage -
8
विटामिन की आवश्यकता
विटामिन शरीर के सभी अंगों को सुचारू रूप से चलाने में भी मदद करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, किस विटामिन की क्या भूमिका होती है और इनका सेवन हमें क्यों करना चाहिए, यह जानकारी प्रत्येक को होना बहुत जरूरी है। ऐसे में विटामिन की कमी से सेहत पर पड़ने वाले बुरे असर से बचा जा सकता है।
Imagecourtesy@gettyimage