शांत मिजाज लोग जानते हैं ये 7 राज
-
1
शांत लोगों के होते हैं कुछ राज
शांत मिजाज होने का मतलब है, विपरीत परिस्थितियों में आपा न खोना और किसी भी काम को आसानी से बिना उलझे हुए कर लेना। आपने भी अपने आस-पास ऐसे लोगों को देखा होगा जो इसमें निपुण हैं। ऐसे लोग उलझन, तनाव, नकारात्मकता, आदि से न केवल परे होते हैं, बल्कि सामाजिक रिश्तों में भी सही तालमेल और बेहतर सामंजस्य भी आसानी से बना लेते हैं। ऐसे ही लोग आदर्श भी बनते हैं। शांत मिजाज लोगों के बारे में चंद बातें आगे की स्लाइड शो में जानिये।
Image Source - Getty Images
-
2
मोबाइल फोन के साथ न सोना
अमूमन लोग रात को सोते समय मोबाइल फोन अपने साथ रखते हैं। विभिन्न शोधों से यह साबित हो चुका है कि मोबाइल फोन को लंबे समय तक साथ रखने, खासतौर से सिर के पास रखने से इसके गंभीर दुष्परिणाम होते हैं। इसलिए सोते समय मोबाइल फोन तकिए के नीचे या सिर के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। शांत मिजाज़ के लोग इस राज को जानते हैं और अक्सर फोन को अपने बेड से कुछ दूर चार्ज पर लगाकर सोते हैं।
Image Source - Getty Images
-
3
शिकायत नहीं करते
किसी काम से बचने का सबसे अच्छा तरीका हमारे पास शायद यही होता है, हम किसी भी चीज या माहौल की शिकायत कर उसे बुरा बनाते हैं। जबकि वास्तव में आप किसी चीज को किस नजरिये से देखते हैं वो ज्यादा मायने रखता है। शांत लोग अपने आसपास के माहौल की शिकायत करने के बजाय उसे सकारात्मक तरीके से लेने की कोशिश करते हैं।
Image Source - Getty Images
-
4
अच्छे से रखते हैं अपनी बात
सकारात्मक सोच को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका यह भी है कि आप लोगों के सामने अपनी बात को अच्छे से रखें, अगर कोई आपके प्रति अच्छा व्यवहार नहीं रखता है फिर भी उसे अपनी बात सही तरीके से और सलीके से कहें। इसका फायदा आपको मिलेगा और नकारात्मक सोच से आप बचेंगे। शांत लोग यही रास्ता अपनाते हैं।
Image Source - Getty Images
-
5
आकलन करते हैं
आपकी उपस्थिति वातावरण को जैसे प्रभावित करती है, आप भी आंकलन कर उस प्रकार से चीजों को व्यवस्थित कर लें, क्योंकि हम अपने भीतर को ही बाहर विस्तारित और काफी हद तक प्रदर्शित भी करते हैं। हमारे भीतर की हलचल या हमारे भीतर का स्थिर रहना बाहर को बेहद प्रभावित करता है। शांत लोग अपने अंदर इसी तरह से शांति को कायम रख पाते हैं।
Image Source - Getty Images
-
6
अक्सर मुस्कुराते हैं
शांत मिजाज़ के लोगों के चेहरे पर हमेशा एक मुस्कुराहट बनी रहती है। आपकी एक छोटी सी मुस्कान न केवल आपके अंदर ऊर्जा का संचार करती है बल्कि इससे आपके आसपास मौजूद लोगों में सकारात्मक भावना पैदा होती है। इसलिए हमेशा मुस्कान बिखेरते रहें। इस संसार में मुस्कुराने की कई वजहें हैं, उन वजहों और उन हसीन पलों को याद करके हंसते रहें और सकारात्मक सोच को बढ़ाते रहें।
Image Source - Getty Images
-
7
दूसरों को सुनते हैं
शांत लोग सिर्फ अपनी कहते ही नहीं बल्कि दूसरों की सुनते भी हैं। अक्सर हम खुद को परफैक्ट समझने लगते हैं और चीजों को खुद तक ही सीमित कर लेते हैं। तो ऐसे में लोगों को सुनना शुरू करें वरना आपका आत्म प्रेमी होने का भय आपको निराशा और उतावलापन का शिकार बना देगा। लोगों को भी सुनें और दुनिया और खुद को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करें।
Image Source - Getty Images
-
8
सकारात्मक इच्छा रखते हैं
आपने अपने जीवन में कई अच्छे काम किये होंगे और उन्हें करने का अनुभव भी अलग होगा। ये अच्छे काम ही आपकी सकारात्मक सोच को न केवल बढ़ाते हैं बल्कि ये आपकी सकारात्मक जरूरत भी बन जाते हैं। आपके जो पहले किया है उसे बाद में भी कीजिए। उलझनों से निकलकर सकारात्मक और अच्छे विचारों में अपनी जरूरतों को तलाशें।
Image Source - Getty Images