तलाक के बाद मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के संसाधन
-
1
संसाधन जो बनाएं सकारात्मक
तलाक के बाद आप टूटा, दुखी और क्रोधित महसूस कर सकते हैं। ऐसे में कुछ संसाधन जैसे किताबें, ब्लॉग और एप्स आपकी इन नकारात्मक भावनाओं पर काबू पाने और आपको खुशी देने में मदद कर सकते हैं। तो चलिये जानते हैं ऐसे हि कुछ संसाधनों के बारे में जो तलाक के बाद होने वाले दुख और नकारात्मक भावनाओं से आपको दूर करने में मदद कर सकते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
2
2 हाउसेस एप्लिकेशन (2Houses app)
2 हाउसेस एप्लिकेशन एक तलाकशुदा माता-पिता द्वारा ही बनाया गया है। यह एप्लिकेशन पूर्व जीवन साथी की उपस्थिति प्रदान करता है, जहां एक तटस्थ मंच पर तलाकशुदा जोड़े अपने बच्चों की गतिविधियों और कार्यक्रमों पर चर्चा कर सकते हैं। इस एप्लिकेशन के माध्यम से तलाकशुदा जोड़े एक दूसरे से बिना बात किये एक केलेंडर के माध्यम से अपने बच्चों से जुड़ी सारी चीजों का ध्यान रख सकते हैं।
courtesy: © evbdn.eventbrite.com -
3
डाइवोर्सकेयर
यह एप्लिकेशन विशेषतौर पर ईसाई दृष्टिकोण पर बनाया गया है। इसके माध्यम से तलाकशुदा लोगों को ईसाई दृष्टिकोण के आधार पर कई सावालों जैसे, आपके बच्चे आपके तलाक के दुख से कैसे बाहर आ पाएंगे या आप कैसे तलाक के बाद अपने और अपने बच्चों के जीवन को सवार सकते हैं आदि के जवाब दिये जाते हैं और सहायता समूहों से भी आपको जोड़ता है।
courtesy: © vineyardnorthphoenix.com -
4
हुफ्फपोस्ट डाइवोर्स (Huffpost Divorce)
हुफ्फपोस्ट डाइवोर्स तलाक के दौरान और बाद में जीवन के सभी पहलुओं पर लिखे कुछ सबसे अच्छे लेखों को पाने की एकमात्र जगह है। तो यदि आपके पास तलाक संबंधी कोई भी सवाल है तो आपको इसके बारे में यहां कोई ना कोई लेख मिल जाने की पूरी संभावना होती है। अक्सर आपको यहां ऐसे लगों (कानून विशेषज्ञों, मनोचिकित्सकों) द्वारा लिखे गये लेख मिलेंगे जो हो सकता है शायद खुद भी इस दौर से गुज़रे हों।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
5
जीवन को बोझ ना बनाएं
टूटे दिल का पूरा बोझ अपनी छाती पर न रखें। अपने मन की भावनाओं को बाहर निकालने दें। रोएं, चिल्लाएं, तकिए पर सर रख कर रोएं। इससे बहुत राहत मिलेगी। मन हल्का करने के लिए अपने किसी अजीज से अपने दिल की बात कहें। दोस्त नहीं है तो घर के किसी सदस्य से खुल कर अपना दुख बांटे।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
6
खुद को दोषी ठहराएं
ऐसा नहीं है कि आप में ही कोई खोट है जिस कारण तलाक हुआ। जो हुआ सो हो चुका, बेहतर है अपने मन को समझाएं कि वह बेवफा प्रेमी प्यार के लायक था ही नहीं। अच्छा हुआ कि आपने रिश्ते को और ज्यादा खराब स्थिति में जाने से बचा लिया। आगे एक नया जीवन है, जिसमें आपको पुरानी गलतियां नहीं दोहरानी हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
7
ध्यान बांटें
अपना ध्यान कुछ रचनात्मक कार्यों जैसे बागवानी, संगीत, खाना बनाना आदि में लगाएं। प्रकृति से प्यार करें, इसके बाद आप खुद से भी प्यार करने लगेंगे। टूटे दिल के बोझ को हल्का करने का एक प्राकृतिक से खुद को जोड़ना और उसका और अपना मूल्य समझना।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
8
डॉक्टर की मदद
यदि आप खुद को बहुत अकेला और टूटा महसूस कर रहे हैं तो किसी से भी अपनी समस्याओं को साझा करने से बेहतर है कि आप अपना दुख और दुविधा किसी मनोचिकित्सक के साथ बांटें। वह आपकी बेहतर मदद कर पाएगा।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
9
खुद के लिए भी जिएं
दोस्तों के साथ पार्टी, बार या किसी ओर जगह घूमने जाना बीती बातों को भूलने में मदद करता है। इससे आप एक नई शुरुआत तकर पाते हैं और दोबारा लोगों पर विश्वास कर पाते हैं। अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं। अपने ईगो को बूस्ट करें और खुद को कहें कि आप कुछ भी कर सकते/ सकती हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
10
पशुओं से भावनात्मक लगाव बनाएं
शोधकर्ताओं का मानना है कि पशुओं के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होता है। इसके लिे आप एनिमल शेल्टर में जाकर उनके साथ कुछ समय बिता सकते हैं या फिर घर पर भी कोई कोई पैट रख सकते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
11
सेसमे स्ट्रीट डाइवोर्स एप्प
सेसमे स्ट्रीट डाइवोर्स एप्प 2 से 8 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को तलाक के बारे में सही तरीके से समझने में मदद करता है। यह एप्लिकेशन बच्चों को यह समझने में मदद करता है कि वे अपने माता-पिता के तलाक को कम से कम दुख के साथ कैसे लें। साथ ही ये एप्प माता-पिता को उनके तलाक को लेकर बच्चों की भावनाओं के बार में समझने में मदद करता है, ताकि वे उनसे ठीक प्रकार से बात कर पाएं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images