टांगों के व्यायाम की क्यों न करें अनदेखी
-
1
टांगों के व्यायाम
हैवी वेट लिफ्टिंग या बॉडी बिल्डिंग करते समय टांगों की एक्सरसाइज पर ध्यान देना जरूरी होता है। क्योंकि टांगों की एक्सरसाइज न करने से शरीर का ऊपरी हिस्सा तो बहुत अच्छा हो जाता हैं, लेकिन टांगे पतली रह जाती हैं। image courtesy : t-nation.com
-
2
टांगों का पतला रह जाना
कल्पना करें कि आपकी मसल्स बहुत अच्छी हैं और आपने देखा कि पार्क में टहलने के दौरान लोग आपकी टांगों की ओर देख रहे है। तो आप सोचेगें कि लोग आपको इसलिए देख रहे हैं क्योंकि आपकी बॉडी बहुत अच्छी हैं लेकिन असली कारण टांगों की एक्सरसाइज की अज्ञानता है। आपके शरीर को ऊपरी हिस्सा तो बहुत अच्छा हैं लेकिन टांगें इतनी पतली है कि आपकी लेग्स चिकन लेग्स की तरह लग रही हैं। image courtesy : photographyinparadise.com
-
3
टांगों की एक्सरसाइज के फायदे
एक अनुमान के अनुसार लगभग 75 प्रतिशत प्रशिक्षक टांगों की एक्सरसाइज पर ध्यान नहीं देते, इससे उनके शरीर के बढ़ने की क्षमता कम हो जाती है। आइए जानें टांगों की एक्सरसाइज के क्या फायदे हैं। image courtesy : muscleandfitness.com
-
4
गोलाकार शरीर
अगर आप चाहते हैं कि आपके शारीरिक बनावट गोलाकार हो तो टांगों की एक्सरसाइज करने का यह सबसे पहला कारण हो सकता है। निश्चित रूप से एक सुडौल और गोलाकार शरीर की चाहत को पाने के लिए आपको हफ्ते में एक बार टांगों की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। image courtesy : telegraph.co.uk
-
5
अतिरिक्त हार्मोन ग्रोथ
टांगों की एक्सरसाइज करने का एक और लाभ यह है कि यह शरीर में अतिरिक्त हार्मोन का उत्पादन करता है। अब यहां यह सवाल उठता हैं कि क्यों शरीर अतिरिक्त हार्मोन का उत्पादन करता है? इसका कारण यह है कि आपके शरीर में सबसे ज्यादा मसल्स आपके पैरों में होती हैं और जब आप आप टांगों की एक्सरसाइज करते है तो यह हार्मोंन उत्सर्जित होकर शरीर के अन्य भागों को अच्छी तरह से विकसित करने के लिए में मदद करते हैं। image courtesy : africanmango.com
-
6
सुडौल बनावट
टांगों की एक्सरसाइज ऐसे लोगों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होती है जो पतला दिखने या अच्छी बॉडी की उम्मीद करते हैं। शरीर के अन्य अंगों की तुलना में टांगो पर बहुत जल्दी फैट आ जाता है। और इसे दूर करने में भी बहुत समय लगता है। टांगों की एक्सरसाइज करने से इस समस्या से बचा जा सकता है। image courtesy : dentistupdates.com
-
7
चोटों से बचाव
आपकी टांगों में घुटने, कूल्हों और टखने आते हैं। इसलिए टांगों को शरीर का सबसे बड़ा हिस्सा माना जाता है, लेकिन इस मतलब यह नहीं है कि यह सुरक्षित हिस्सा है। कूल्हों और जोड़ों के शरीर को सबसे ज्यादा घायल होने वाला अंग माना जाता है। टांगों की एक्सरसाइज से अपने पैरों को आप जीवनभर समर्थन कर सकते हैं। इससे आप पूरी तरह से टखने की चोट, मसल्स के खिंचाव से बच सकते हैं। image courtesy : powertecfitness.com
-
8
दर्द में कमी
अक्सर लोग जोड़ों में दर्द से परेशान रहते हैं। टांगों की एक्सरसाइज करने का एक फायदा यह भी है कि इससे आप जोड़ों और कूल्हों के दर्द को भी कम कर सकते हैं। image courtesy : fitsugar.com
-
9
असंतुलन को दूर करने में मददगार
आपका शरीर एक बुद्धिमान मशीन हैं और यह असंतुलन लेना पसंद नहीं करता है। अगर आप अपने शरीर के ऊपरी हिस्से के लिए मसल्स बनाने शुरु कर दिया है और आपकी टांगे 14 साल के बच्चे की तरह लग रहीं हैं, तो आपका शरीर इसकी पहचान कर लेगा। अपने शरीर के इस मसल्स असंतुलन को रोकने के लिए आपको टांगों की एक्सरसाइज भी करनी होगी। image courtesy : smartway2fitness.co
-
10
बेहतर महसूस करना
मजबूत टांगें आपको ऐसा काम करने के लिए आत्मविश्वासी बनाती है, जो आप पहले कभी करने की सोच भी नहीं पाते थे। टांगों में मजबूती से आप भारी से भारी सामान भी अधिक आसानी से उठा सकते हैं। image courtesy : muscleandfitness.com