क्यों होता है लिंग में अचानक दर्द
-
1
लिंग में दर्द होना
पुरुष के लिये लिंग बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह प्रजनन के काम में आता है। टेस्टिकल्स में टेस्टोस्टेरॉन का निर्माण होता है जो लिंग के जरिये यौन को चरम तक पहुंचाता है। किसी भी व्यक्ति की सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि उसके लिंग में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। लेकिन अचानक कुछ सामान्य कारणों से लिंग में दर्द हो सकता है। अचानक से होने वाले इस दर्द के बारे में जानें।
image source - getty
-
2
जलन या तेज दर्द
अगर आपके लिंग में अचानक तेज दर्द या जलन होने लगे तो इसके लिए साबुन जिम्मेदार हो सकता है। अगर आपने गलती से लिंग के अग्र भाग पर शैंपू या साबुन का प्रयोग कर लिया तो इसके कारण उस हिस्से में जलन हो सकती है। लेकिन अगर यह दर्द एक या दो दिन से अधिक है तो यौन संचारित रोग भी हो सकता है। किडनी में पथरी के कारण भी दर्द हो सकता है।
image source - getty
-
3
काम के दौरान दर्द
जिम में मशीन में अधिक वजन के कारण, घर में कोई फर्नीचर उठाते हुए या कोई भारी सामान उठाते हुए दर्द हो सकता है। अंडकोष तक जाने वाली नसों का बढ़ना इस प्रकार के दर्द का कारण बन सकता है। अगर अंडकोष की नसें मोटी हो गई हैं तो इसके कारण टेस्टोस्टेरॉन में रक्त का संचार ठीक से नहीं हो पाता और काम के दौरान नसों पर दबाव पड़ने के कारण दर्द होता है।
image source - getty
-
4
दवाओं के प्रयोग के कारण
वियाग्रा और सियालिस जैसी दवाओं के प्रयोग के कारण भी लिंग में दर्द हो सकता है। दरअसल ये दवायें लिंग और टेस्टिकल्स में होने वाले रक्तसंचार को प्रभावित करती हैं जिसके कारण लिंग में असहनीय दर्द होता है। अगर नपुंसकता के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाओं को सीधे लिंग में डाला जाता है तो इसके कारण दर्द हो सकता है।
image source - getty
-
5
टेस्टिकुलर टॉर्जन के कारण
मतली और उल्टी के साथ अंडकोष के अंडाणुओं में दर्द हो सकता है। यह टेस्टिकुलर टॉर्जन जैसी बीमारी के कारण भी हो सकता है। इसका दर्द बहुत ही असहनीय होता है। इसका दर्द दो घंटे से अधिक समय के लिए हो सकता है।
image source - getty
-
6
संक्रमण के कारण
आपके लिंग के अग्र भाग में जहां पर त्वचा नहीं होती है उसमें संक्रमण के कारण भी दर्द हो सकता है। त्वचा के इस भाग में एपीडिडीमिस (यह लिंग और अंडों के बीच पाया जाने वाला छोटा सा अंग हैं) में संक्रमण के कारण दर्द होता है। इसके कारण त्वचा का इस हिस्से में सूजन हो सकती है और त्वचा लाल रंग की भी हो जाती है। यह समस्या 35 साल की उम्र के बाद होती है।
image source - getty
-
7
चोट के कारण
एथलीट और स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने वालों को यह समस्या अधिक होती है। अंडकोष में अगर चोट लग जाये और उसका उपचार न किया जाये तो इससे लिंग में अक्सर दर्द की शिकायत हो सकती है। तो अंडाणुओं में जब भी चोट लगे उसका उपचार करायें, अंडाणुओं में चोट के कारण अंडकोष का आकार बढ़ भी सकता है।
image source - getty
-
8
हाइड्रोसील के कारण
हाइड्रोसील ऐसी बीमारी है जिसमें अंडकोष का आकार सामान्य से अधिक हो जाता है। इस बीमारी के कारण अंडकोष में अतिरिक्त पानी जमा हो जाता है। हाइड्रोसील होने पर लिंग में भी कभी-कभी दर्द होता है। हाइड्रोसील का उपचार न किया जाये तो व्यक्ति नपुंसक हो सकता है।
image source - getty