रात में दौड़ना : टिप्स, फायदे और नुकसान
-
1
रात को दौड़ना
एक व्यस्त दिनचर्या के कारण हममें से कई लोग फिट रहने के लिए एक्सरसाइज नहीं कर पाते। काम से घर देर से आना या व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण हम से कई दिन की रोशनी में एक्सरसाइज करने के लिए प्रतिबंधित है। लेकिन फिट रखने की इच्छा रखने वाले, सभी बाधाओं के बावजूद रात को दौड़ने के बारे में विचार कर सकते है। यहां पर रात को दौड़ने से संबंधित कुछ पक्ष और विपक्ष के तर्क दिये गये हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। image courtesy : getty images
-
2
सरल रखने की कोशिश
अगर दस मील की दूरी दौड़ना आपका लक्ष्य है, तो इसे कम करके 5 मील कर लें और दौड़ने को डबल कर दें। वास्तव में आप 2 मील की दूरी पांच बार दौड़कर पूरी करें, जिससे आपको अपने घर के पास रहने में मदद मिलेगी और अंधेरी सड़कों पर बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। image courtesy : getty images
-
3
सही उपकरणों का प्रयोग करें
रात को दौड़ने के लिए आपको मौसम के साथ-साथ अंधेरे से भी लड़ना होता है। इसलिए आपको अच्छी तरह सुसज्जित रहने की जरूरत होती है। इसलिए एक रिफ्लेक्टिव बनियान और हेड्लैम्प को पहनें और एक चमकते टॉर्च को अपने साथ रखें। साथ ही सर्दियों की रातों के दौरान खुद को कठोर मौसम से बचाने के लिए पूरी तरह से कवर करें। image courtesy : getty images
-
4
इयरफोन का प्रयोग न करें
दिन के समय, दौड़ने के दौरान इयरफोन का इस्तेमाल एक अच्छा विचार हो सकता हैं। लेकिन रात को इयरफोन का उपयोग आप अधिक असुरक्षित बनाने के साथ किसी दुर्घटना का कारण भी बन सकता है। image courtesy : getty images
-
5
सही और प्रकाशित मार्ग को चुनना
जब आप के पास रात को दौड़ने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है, तो ऐसे मार्ग को चुने जो अच्छे से प्रकाशित हो। हो सकता हैं ऐसा रास्ता आपका मनभावन न हो, लेकिन याद रखें कि आपके लिए सुरक्षा ज्यादा जरूरी है। image courtesy : getty images
-
6
रात को दौड़ना : फायदे
जो लोग ऑफिस में लंबे समय तक दिन को खर्च करते हैं, उन लोगों के लिए रात को टहलना, उनके अनुकूल सबसे अच्छा हो सकता है। रात को दौड़ने से तनाव कम करने में मदद मिलती है और यह अगले दिन के लिए आपको तरोताजा कर देता है। image courtesy : getty images
-
7
गहरी नींद
अगर आपको रात गहरी नींद सो पाने में परेशानी होती है, तो रात को दौड़ना आपकी इस समस्या में मदद कर सकता है। एक बार दौड़ने से आने के बाद, शॉवर ले और एक शांतिपूर्ण नींद का आनंद उठाने के लिए सीधे बिस्तर पर चले जाएं। image courtesy : getty images
-
8
ताजा और सचेत रखता है
रात को दौड़ने से आपको गहरी नींद आने में मदद मिलती है, सुबह आप तरोताजा जगाते है। जिससे आपको अगले दिन सतर्क रहने में मदद मिलती है। image courtesy : getty images
-
9
रात को दौड़ना : नुकसान
रात को दौड़ना शहरी क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है, जिनके घर के आसपास दौड़ने के लिए प्राप्त जगह नहीं होती है। इसके अलावा, रात में सड़कों के पास से गुजर रहे वाहनों का सामना उनकी एक्सरसाइज में बाधा उत्पन्न कर सकता है। image courtesy : getty images
-
10
दुर्घटनाओं की संभावना
आपने अंततः ऐसी जगह खोज ली जिसके आसपास वाहन नहीं गुजरते, लेकिन वहां की लाइटिंग आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। रोशनी की कमी वाले स्थान आपको दुर्घटनाओं के उच्च जोखिम में डाल सकते हैं। image courtesy : getty images
-
11
स्वास्थ्य को प्रभावित करता है
रात को दौड़ने से आपके चयापचय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए अगर आपको अपने स्वास्थ्य पर कोई भी परिवर्तन दिखें, तो जितनी जल्दी हो सके, रात में दौड़ने को बंद कर देना चाहिए। image courtesy : getty images