सभी पुरुषों को जरूर प्रयोग करना चाहिए ये 7 हर्ब्स
-
1
मर्दों के लिए हर्ब
कुदरत ने हमें कई ऐसी जड़ी बूटियां दी हैं जिनके इस्तेमाल से एनर्जी को प्राकृतिक रूप से बढ़ाया जा सकता हैं। आपको चाहे अवसाद की समस्या हो या बालों के झड़ने की शिकायत। इन आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के सेवन से पुरूषों के स्वास्थलाभ मिलता है। अश्वगंधा , गोखरू, र्होड़ोलारोसा , कैलेंडुला आदि हर्ब के प्रयोग से मर्दो को कई समस्यायों से निजात मिल जाएगा।
Image Source-Getty -
2
अश्वगंधा
अश्वगंधा एक चमत्कारी गुणों वाली औषधि है, जो शरीर को कई प्रकार से लाभ प्रदान करती है। यह दिमाग और मन को स्वस्थ रखती है। अगर इसका सही मात्रा में सेवन किया जाएं, तो यह कामुकता को बढ़ती है और यौवन प्रदान करती है। कई बार शक्तिवर्धक दवाओं को बनाने में भी इसका इस्तेमाल होता है। शीघ्रपतन के इलाज के लिए प्राकृतिक तरीके दुनिया में लोगों को यौन संबंधी समस्या सबसे ज्यादा होती है।
Image Source-Getty -
3
गोखरू
गोखरू की प्रकृति गर्म होती है। यह शरीर में ताकत देने वाला, नाभि के नीचे के भाग की सूजन को कम करने वाला, वीर्य की वृद्धि करने वाला, वल्य रसायन, भूख को तेज करने वाला होता है, कमजोर पुरुषों के लिए एक टॉनिक भी है।यह पेशाब से सम्बंधित परेशानी तथा पेशाब करने पर होने वाले जलन को दूर करने वाला, पथरी को नष्ट करने वाला, जलन को शान्त करने वाला, प्रमेह (वीर्य विकार), श्वांस, खांसी, हृदय रोग, बवासीर तथा त्रिदोष (वात, कफ और पित्त) को नष्ट करने वाला होता है।
Image Source-Getty -
4
र्होड़ोलारोसा
यह मेमोरी बड़ाने के लिये सर्वोतम वनस्पतियों मे से एक वनस्पति है, कुछ लोग इसे आरोन'स रोड,रोसरूट अथवा गोल्डन रूट के नाम से भी जानते हैं, यह अवसाद (डिप्रेशन) को दूर करने एवं मेमोरी बढ़ाने के काम आती है। इसके सेवन से एकाग्रता बढ़ती है और साथ कमजोरी और थकान जैसी शिकायत भी नहीं रहती।
Image Source-Getty -
5
कैलेंडुला
कैलेंडुला में मौजूद कैरोटीनॉयड, ग्लाइकोसाइड, गंध तेल, फैवानॉयड एवं स्टेरोल्स त्वचा पर अपना अद्भुत कमाल दिखाते हैं। इसमें एन्टी ओक्सिडेंट अधिक होता है जिसके चलते वो त्वचा की कोशिकावों को मुक्त कणों के नुकसान पहुचने से बचाता है, ऐसा माना जाता है की इसमें एन्टी-इन्फ्लामेटेरी और एन्टी-बैकटेरियल गुण होता है| ये त्वचा पर एक्जिमा या छालरोग से होने वाली जलन और लालपन तों कम करने में मदद करती है|
Image Source-Getty