पैसे से जुड़ी आदतें बिगाड़ सकती हैं आपका रिश्ता
-
1
एक ही वित्तीय आधार
कहा जाता है कि पैसे से प्यार को नहीं खरीदा जा सकता, इसलिए पैसों की प्यार में कोई जगह नहीं है। लेकिन जब शादी और पैसों की बात आती है, तो यह सब गलत हो जाता है। कई कपल तो एक दूसरे से पैसों के बारे में (कमाई, खर्च, सेविंग्स, इनवेस्टमेंट आदि) एक दूसरे से बात ही नहीं करते। लेकिन यह गलत है, आप दोनों को अपने पैसों के बारे में एक दूसरे से जानकारियां साझा करनी चाहिए। यह इतना ही जरूरी है जितना एक दूसरे के साथ किसी डेट पर जाना। वित्त के बारे में बात न करने से आपका एक दूसरे पर से विश्वास कम होता है, यही नहीं वित्त आपके बीच ऐसा रवैया आपके रिश्ते के बर्बाद होने का कारण बन सकता है। यही कारण है कि विवाहित आनंद की एक आदर्श शुरुआत नहीं होती है। यहां कुछ आम वित्तीय गलतियां के बारे में जानकारी दी गई है। जो कई जोड़े करते हैं। image courtesy : getty images
-
2
खरीदारी की आदत
अपनी रिटायरमेंट की योजना और एक घर खरीदने के लिए आप लोग पैसा बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आप में से कोई एक हमेशा किसी भी नई सेल में खरीदारी करने से खुद को नहीं रोक पाता। अगर आप दोनों लोग भविष्य में वित्तीय सुरक्षा की दिशा में समान रूप से भागीदारी नहीं करते हैं तो सिर्फ एक व्यक्ति के सभी प्रयासों से कुछ नहीं हो सकता। image courtesy : getty images
-
3
बार-बार नौकरी छोड़ देना
परिवार की बातों को पकड़े रहना एक बात है लेकिन इन बातों के चलता अगर आप लगातार नौकरी को छोड़ देते हैं तो यह आपके रिश्ते के लिए कई प्रकार की समस्या पैदा कर सकता है। अगर आप अपने घरेलू जरूरतों के लिए आय का योगदान नहीं कर रहे हैं, और हमेशा नौकरी से बर्खास्त हो रहे हैं या काम छोड़ते हैं, तो आपको अपने परिवार के वित्त के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करना चाहिए। इसका मतलब जब तक आपके हाथ में नौकरी नहीं हैं आपको पुरानी नौकरी नहीं छोड़नी चाहिए। image courtesy : getty images
-
4
सट्टेबाजी की आदत
आपके आधे से ज्यादा चैक चीजों को सही करने के चक्कर में वास्तव में सट्टेबाजी के ऋण चुकाने में चले जाते हैं। फिर चाहे वह खेल खेलने का शौक के लिए हो या पैसों को दोगुना करने के इरादा से, जुआ कभी भी अच्छा नहीं होता है। अगर आपके साथी को जुआ खेलने की गंभीर समस्या हो गई है जो नियंत्रण से बाहर हैं तो आपको मनोरोग की मदद लेने का प्रयास करना चाहिए। image courtesy : getty images
-
5
पार्टनर के क्रेडिट कार्ड का उपयोग
अपने पार्टनर के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि उसके कार्ड की सीमा उच्च हो। और उनकी सहमति के साथ एक या दो बार खरीदने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन बिना किसी कारण के अपने साथी के कार्ड से शॉपिंग करना सही नहीं है। घर में कम से कम एक व्यक्ति के पास अच्छा क्रेडिट होना आवश्यक होता है। image courtesy : getty images
-
6
ऋण के बारे में झूठ
ईमानदारी सबसे अच्छी नीति है, खासकर संबंधों में। पैसों के मामलों में रिश्ते में कुछ भी छिपा हुआ नहीं होना चाहिए। अगर आप किसी भी तरह के ऋण में हैं, तो अपने साथी से बात करें; डर नहीं भले ही आप वित्तीय दायित्वों के समुद्र में तैर रहे हो। आपका साथी सबसे अच्छा व्यक्ति है, इसके बारे में बात करने और मदद लेने के लिए। image courtesy : getty images
-
7
वित्त को प्राथमिकता न देना
आपको अपने खाते की शेष राशि की जांच करने के लिए किसी मुनीम की विशेषज्ञता की जरूरत नहीं है; आप आसानी से इसे अपने आप कर सकते हैं। यह प्राथमिकता बनाने का सिर्फ एक मामला है। जो लोग वित्त को प्राथमिकता नहीं बनाते उन्हें किसी भी तरह का भुगतान करते समय अनेक तरह की समस्याएं होती है। image courtesy : getty images
-
8
पैसा छिपाएं
अपनी आय को कुछ सहेजा जाना अच्छा होता है, लेकिन अपने साथी से इस बारे में बात ना करना क्या सही है। बहुत से जोड़ों के शादी के बाद उनके वित्त एकजुट होते हैं और दोनों को एक दूसरे के ऋण और बचत का पता होना महत्वपूर्ण भी है। लेकिन साथी के अधिक खर्चालू होने पर उससे छिपा कर पैसा बचाना लाभदायक होता है। image courtesy : getty images
-
9
हमेशा दूसरों से पैसे उधार लेना
हमेशा दूसरों से पैसा उधार मांगने की आदत भी आपके रिश्ते को बिगाड़ सकती हैं, क्योंकि पैसा एक शक्ति है और कर्जदार हर किसी का गुलाम। अगर आप अधिक पैसा उधार लेते हैं, तो उधारदाता आपकी निजी जिंदगी में भी दखलअंदाजी शुरू कर देता है। इस बात को आपको और आपके पार्टनर को समझना चाहिए। कि अगर वास्तव में कुछ अतिरिक्त पैसे की जरूरत है तो आपको हर तरह से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत हैं। image courtesy : getty images