जानिये क्या कहता है आपका सपना
-
1
क्या कहता है सपना
सोते समय हम लगभग हर रोज कुछ न कुछ सपने में जरूर देखते हैं। और हर सपना कुछ-न कुछ कहता है। कुछ सपने आपको निराशा से भर देते हैं, जबकि कुछ जीवन में खुशियों की लहर भर देते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है, कि इन सपनों का भी आपके जीवन में बड़ा महत्व है। कहा जाता है कि व्यक्ति जो कुछ भी सपने में देखता है, उसका प्रभाव उसके जीवन पर जरूर पड़ता है। आइये इस स्लाइड शो के माध्यम से जानें स्वप्न में देखी गई चीजें व उनका मतलब। image courtesy : getty images
-
2
क्रोध
अगर आप सपने में किसी पर क्रोध कर रहे हैं या कोई आप पर नाराज हो रहा हैं तो इसका मतलब आप उस व्यक्ति से बेहद प्यार करते है और वो व्यक्ति आपसे प्यार करता है। image courtesy : getty images
-
3
योजना का असफल होना
सपने में योजनाओं का असफल होने का फल उल्टा ही प्राप्त होता है। यानी आपको असल में सफलता हासिल होती है। इसी प्रकार खुद को अपमानित होते हुए देखने का अर्थ है मान-सम्मान प्राप्त करना। image courtesy : getty images
-
4
पीछा करना
सपने में कोई अगर आपका पीछा कर रहा है तो इसका मतलब हम किसी से भाग रहे हैं। इस तरह के सपने काम से संबंधित या किसी अन्य प्रकार की परेशानी का संकेत देते है। image courtesy : getty images
-
5
सुंदर लड़की दिखना
अगर किसी व्यक्ति को अपने सपने में बहुत ही आकर्षक महिला दिखाई देती हैं तो इसका मतलब उसके सुख और धन प्राप्ति के योग बन रहें हैं। साथ ही यह शुभ समाचारों के आने का संकेत है। image courtesy : getty images
-
6
चिडिय़ा का देखना
कोई लड़की अगर अपने सपने में सुंदर चिडिय़ा को देखती है तो प्रणय संबंध को विवाह में बदलने में अधिक समय नहीं लगेगा और उसके होने वाले जीवन साथी को शीघ्र ही धनी की प्राप्ति हो सकती है।image courtesy : getty images
-
7
बिल्ली को देखना
अविवाहित युवती का सपने में बिल्ली को सोते हुए देखना, विवाह जल्द ही किसी धनी युवक से होने का सूचक हो सकता है। लेकिन अगर यही सपना कोई विवाहित महिला देखती है तो उसका दांपत्य जीवन परेशानियां से घिर सकता है। image courtesy : getty images
-
8
मौत देखना
अक्सर किसी की मौत को देखना बहुत बुरा माना जाता है। लेकिन सपने में मौत देखने का मतलब कहीं अलग होता है। इसका मतलब सपने देखने वाले की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है। image courtesy : getty images
-
9
बच्चे को देखना
सपने में बच्चे को देखना का अर्थ है कि आपकी ज़िन्दगी में कुछ नया होने वाला है जैसे कि कोई नया विचार, काम में नया प्रोजेक्ट, या फिर कोई नए आयाम हासिल करना। image courtesy : getty images
-
10
बंदर का काटना
यदि सपने में आपको बिल्ली या बंदर काट ले तो इसका मतलब आपको जल्द ही कोई रोग लग सकता है या आपकी संकट की घड़ी चल रही है। image courtesy : getty images
-
11
आईना देखना
सपने में आईने में खुद को देखने का मतलब तो बहुत ही मजेदार होता है। इसका मतलब आपको किसी से प्यार होने वाला है या हो गया है। image courtesy : getty images
-
12
गिरना
सपना एक तरह का संकेत है जो हमारे अवचेतन मन से हमारे दिमाग में पहुंचता है, अगर आप इस तरह का सपना देख रहे हैं तो आपको अपने काम, रिश्ते, या जीवन में कोई समस्या आ सकती है। image courtesy : getty images