डेट की शाम को अधिक रोमांटिक बनाने के टिप्स
-
1
डेट को बनायें रोमांटिक
आज की रात आप डेट के साथ हैं, तो जाहिर है इसे अधिक रूमानी और रोमांटिक बनाने की तमन्ना आपकी होगी। ऐसे में आपने कई योजनायें बना रखीं होंगी लेकिन उनको लेकर आप निश्चिंत नहीं हैं। आपकी इस उहापोह दूर करने और आपकी समस्या को आसान बनाने के लिए हमारे पास आपके लिए कई सुझाव हैं। इन ट्रिक्स को आजमाने से आप अपनी डेट का दिल जीतेंगे साथ ही आपकी डेट की शाम और भी ज्यादा रंगीन हो जायेगी।
image courtesy-gettyimages
-
2
सही जगह का चुनाव
डेट की शाम को रंगीन बनाने के लिए सही जगह का चुनाव बहुत जरूरी है। यदि आप रात में अपने पार्टनर के साथ डेट कर रहे हैं तो ऐसी जगह का चुनाव कीजिए जहां का वातावरण खुशनुमा हो और आपको डिस्टर्ब करने वाला कोई न हो। ऐसी जगह पर आप अपने दिल की बात बेबाक अंदाज में बोल सकते हैं।
image courtesy-gettyimages
-
3
कपड़ों का खयाल
डेट की शाम आप अपने कपड़ों पर भी प्रयोग कीजिए, ऐसा गेटअप बनाइए जिसे देखते ही आपका पार्टनर आपकी बाहों में आने को मजबूर हो जाये। लेकिन ऐसे कपड़ों का चयन करें जिसमें आप कूल दिखें, वो ज्यादा भड़कीले न हों।
image courtesy-gettyimages -
4
लाइटिंग का ध्यान
डेट को रोमांटिक बनाने में लाइटिंग का विशेष स्थान होता है, इसलिए इस रात लाइटिंग का विशेष ध्यान रखें। यदि आप घर पर डेटिंग कर रहे हैं तो हल्की रोशनी से अपने घर को सजाइए, और यदि आप बाहर हैं तो ऐसी जगह पर जायें जहां का डेकोरेशन न केवल मन को मोहने वाला हो बल्कि आपके रोमांस को बढ़ाने वाला भी होना चाहिए।
image courtesy-gettyimages
-
5
पसंद का रखें ध्यान
आप जिस इनसान से करीबी बना रहे हैं उसकी पसंद और नापंसद के बारे में जानकारी रखना बहुत जरूरी है। इससे आपका साथी आपके और भी करीब आता है क्योंकि उसे पता है आप उसका कितना ख्याल रखते हैं। यह आपके रोमांस को चरम पर ले जाने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
image courtesy-gettyimages
-
6
बात भी करें
डेट के दौरान बातचीत का बहुत महत्व होता है। बातो-बातों में आप अपने दिल की बात अपने साथी से कहें, उनकी दिल खोलकर तारीफ करें।
image courtesy-gettyimages
-
7
खेलें खेल
आपकी डेट की रात को अधिक रोमांटिक बनाने में गेम्स आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। अगर आप दोनों को गेम्स का शौक है, तो विडियो गेम, पजल, फन गेम्स खेल कर एक-दूसरे का दिल बहला सकते हैं।
image courtesy-gettyimages -
8
डिनर हो खास
आज की रात आपके लिए खास है तो डिनर भी खास होना चाहिए। ऐसे में किसी महंगे रेस्तरां में जाने से बढि़या कहीं ऐसी जगह जाए, जहां आप एक-दूसरे के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत कर सकें। आप घर पर ही अपने पार्टनर का मनपसंद पकवान बनाकर उसका दिल जीत सकते हैं। खाने की मिठास आपके प्यार को और भी गहरा बनायेगा।
image courtesy-gettyimages
-
9
थोड़ा टहलें भी
डेट की रात को अधिक रोमांटिक बनाने के लिए आप थोडी देर के लिए प्रकृति की गोद में भी जा सकते हैं। यदि आप कुछ पल सुकून से गुजारना चाहते हैं, तो किसी हरियाली भरी जगह पर पार्टनर के साथ टहलने के लिए जाइए।
image courtesy-gettyimages -
10
अधिक ड्रिंक न करें
डेट की शाम को रंगीन बनाने के लिए थोड़ा सा ड्रिंक करना सही है लेकिन इस शाम अधिक मदिरा का सेवन करना न केवल आपके सेहत के लिहाज से सही है बल्कि आपके पार्टनर को भी आपसे खफा कर सकता है। इसलिए इस शाम शराब से दूरी बना लें या फिर अपनी क्षमता का ध्यान रखें।
image courtesy-gettyimages
-
11
घर तक छोड़ें
आपकी डेट सफल रही और आपने इस शाम को अच्छे से इंज्वॉय किया, लेकिन उसके बाद भी आपकी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। इसलिए अपने पार्टनर को डेट के बाद उसके घर तक छोड़ें, और हो सके तो गुडबॉय किस करें। इससे आपका प्यार और भी गहरा होगा और आपके प्यार की गाड़ी दूर तक जायेगी।
image courtesy-gettyimages