कितना जानती हैं आप अपने स्तनों को
-
1
यह सिर्फ आपके शरीर का अंग नहीं
आपको लगता है कि आप अपने स्तनों के बारे में सब कुछ जानती हैं। आखिर उनके साथ ही तो बड़ी हुई हैं आप, लेकिन क्या यह पूरी तरह से सच है। तो, अक्टूबर को ब्रेस्ट का महीना माना जाता है, तो इसी बहाने अपने स्तनों के बारे में जानिए ऐसी बातें जो शायद आपको पहले से न पता हों।
-
2
दो स्तन नहीं होते एक समान
अगर आप इस बात को लेकर फिक्रमंद रहती हैं कि आपके दोनों स्तनों के आकार में असमानता एक असमान्यता है, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। दरअसल, वे समान आकार के होते भी नहीं हैं। बायां स्तन आमतौर पर दाएं स्तन से बड़ा होता है। इस असमान आकार को लेकर महिलाओं में काफी दुविधा रहती है। एनल्स ऑफ प्लास्टिक सर्जरी में प्रकाशित एक स्टडी में 600 महिलाओं ने इस बात को लेकर चिंता जताई थी कि उनके स्तनों के आकार में असमानता है।
-
3
स्तनों का आकार बढ़ाया नहीं जा सकता
अच्छी शल्य-चिकित्सा के जरिए इनके आकार में जरूर बढ़ोत्तरी की जा सकती है। हालांकि ब्रेस्ट कैप के जरिए उन्हें कड़ा जरूर बनाया जा सकता है।
-
4
आपके स्तनों में केवल वसा है
आपकी उम्र बढ़ने के साथ-साथ यह तथ्य और मजबूत होता जाता है। जब आप युवा होती हैं, तो स्तन ग्रंथियों में दुग्ध ग्रंथियां, वसा और कोलोजन (मज्जा) होता है, लेकिन जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, धीरे-धीरे उनका स्थान केवल वसा ले लेती है।
-
5
आपके सोने के तरीका का पड़ता है असर
जब आप पेट के बल सोती हैं, तो उसका असर स्तनों के आकार पर पड़ता है। आपके स्तनों पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े इसके लिए जरूरी है कि आप एक करवट पर सोएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि रात को सोते समय आप टाइट या असुविधाजनक ब्रा न पहनें।
-
6
आपके स्तन आपको दे सकते हैं ऑर्गज्म
हां, ऐसा संभव है, लेकिन तभी तब वे बिल्कुल सही उत्तेजित हों। यह तथ्य मार्शल मिलर और डोरिएन सॉलट द्वारा प्रतिपादित किया गया। ये दोनों सेक्स एजुकेटर्स और ' आई लव फीमेल ऑर्गज्म: एन अक्सट्राऑडिनरी ऑर्गज्म गाइड' इसके मुताबिक करीब एक प्रतिशत महिलाओं ने स्वीकार किया वे स्तनों को हाथ से उत्तेजित करने पर सेक्स के चरम आनंद पर पहुंचीं।
me pregnancy ke first month me hu aur mujhe abortion karna hai upay batao mere 3 child hai