क्या खायें से ज्यादा जरूरी है कैसे खायें
-
1
कैसे खायें
आप भले ही स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करते हैं, लेकिन उसकी पौष्टिकता और बढ़ जाती है अगर उसे ठीक तरीके से खाया जाये। इसलिए खाने के तरीके के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। कुछ भी खायें उसे अच्छे से चबाकर खायें, खाने का समय निर्धारित कीजिए, किसी भी समय खाने से बचें। अगर आप इन बातों को ख्याल रखेंगे तो आप फिट भी रहेंगे और बीमारियां भी नहीं होंगी।
image courtesy - getty images
-
2
चबाकर खायें
खाने को अच्छे से चबाकर खाना चाहिए, इससे खाना अच्छे से पचेगा और आपकी पाचन क्रिया भी सुचारु होगी। शोधों में यह बात साबित को चुकी है कि खाने को 30-32 बार चबाकर खाने से खाना अच्छे से पचता है। इसलिए खाने को अच्छे से चबाकर और धीरे-धीरे खायें।
image courtesy - getty images
-
3
खाने का समय
खाने की पौष्टिकता तब और बढ़ जाती है जब खाने का एक निश्चित समय हो और आप उसका पालन नियमित रूप से करें। ये नहीं कि आज आपने लंच 1 बजे किया तो अगले दिन 4 बजे कर रहे हैं। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा और हो सकता है इसके कारण आपका वजन भी बढ़े।
image courtesy - getty images
-
4
ब्रेकफास्ट जरूरी है
सुबह की शुरूआत ब्रेकफास्ट से कीजिए, ब्रेकफास्ट करने से आप दिनभर ऊर्जावान रहेंगे। ब्रेकफास्ट में आप अंडे, केले, ब्रेड, ओट्स का सेवन कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट सुबह 10 बजे से पहले कर लीजिए।
image courtesy - getty images
-
5
खाने के बीच अंतराल
ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के बीच में एक निश्चित अंतराल होना चाहिए। अगर आप सुबह 10 बजे लंच कर रहे हैं तो 1 या 2 बजे आप लंच कर सकते हैं। खाने के बीच में 3-4 घंटे का अंतराल ठीक है, लेकिन इससे अधिक अंतराल हानिकारक हो सकता है।
image courtesy - getty images
-
6
स्नैक्स जरूरी है
भोजन के बीच में हल्का और हेल्दी स्नैक्स लेना बहुत जरूरी है, अगर खाने के बीच में लंबा अंतराल हो जाये तो पेट में एसिड की समस्या हो सकती है, इससे बचने के लिए आप बीच-बीच में स्नैक्स लेते रहें। स्नैक्स में ड्राई फूड्स ले सकते हैं।
image courtesy - getty images
-
7
भूख लगे तभी खायें
जब आपको भूख लगे तभी खाइए। बिना भूख के खाने से बचें, क्योंकि इससे आपको पाचन संबंधी बीमारी हो सकती है। बिना भूख के खाने से अपच की समस्या हो सकती है।
image courtesy - getty images
-
8
ओवरईटिंग से बचें
भूख से अधिक खाना खाने का मतलब है ओवरईटिंग करना। ओवरईटिंग से बचने की कोशिश कीजिए, क्योंकि इसके कारण मोटापे की समस्या हो सकती है और अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो ओवरईटिंग से यह प्रभावित हो सकता है।
image courtesy - getty images
-
9
खाने के बीच पानी न पियें
खाने से आधा घंटा पहले और खाने के आधे घंटे बाद पानी पीने से खाना अच्छे से पचता है। खाने के बीच में पानी बिलकुल न पियें, इससे खाना अच्छे से नहीं पचता। खाने के दौरान प्यास न लगे इसके लिए आधे घंटे पहले पानी पीजिए।
image courtesy - getty images -
10
डिनर का समय
रात में सोने से 2 घंटे पहले डिनर करना चाहिए। अगर हो सके तो 8 बजे तक डिनर कर लें। रात में खाना पचने में समय लगता है, इसलिए खाने को अच्छे से पचाने के लिए जरूरी है सोने से 2 घंटे पहले डिनर करें। इसके अलावा देर रात खाने से बचें।
image courtesy - getty images
-
11
खाने के बीच टीवी
खाने के दौरान आपकी कोशिश यह होनी चाहिए कि टीवी बिलकुल भी न देखें। शोधों की मानें तो खाने के बीच टीवी देखने से आप अपनी क्षमता से अधिक खा लेते हैं क्योंकि आपका ध्यान खाने की बजाय टीवी देखने पर होता है, इसलिए खाने के दौरान टीवी देखने से बचें।
image courtesy - getty images