मल्टीपल स्कलेरॉसिस के साथ अंतरंगता और सेक्सुअलटी
-
1
मल्टीपल स्कलेरॉसिस और अंतरंगता
मल्टीपल स्कलेरॉसिस से ग्रस्त लोग सेक्स संबंध बनाने में कोई खास रुचि नहीं लेते हैं, क्योंकि इस बीमारी की गिरफ्त में आने के बाद सेक्स की इच्छा में गिरावट आ जाती है। इस बीमारी से ग्रस्त होने पर थकान, मांसपेशियों में ऐंठन के साथ-साथ अनियंत्रित मूत्राशय, आदि समस्या होती है। इसके अलावा मल्टीपल स्कलेरॉसिस के कारण स्खलन करने में भी परेशानी होती है।
image courtesy - getty images -
2
क्या है मल्टीपल स्कलेरॉसिस
यह ऐसी बीमारी है जो दिमाग और रीढ् की हड्डी को प्रभावित करती है। इस बीमारी के कारण थकान, कमजोरी, सेक्स की इच्छा में कमी, आंखोंकी समस्या होती है। इसके अलाव इस बीमारी में मांसपेशियों में एंठन होती है, स्मरण शक्ति कमजोर हो जाती है, और पेशाब करने में समस्या होती है। हालांकि उपचार के जरिये इसपर काबू पाया जा सकता है।
image courtesy - getty images
-
3
मल्टीपल स्कलेरॉसिस कैसे करता है प्रभावित
इस बीमारी के कारण व्यक्ति के ऊपर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण व्यक्ति की सेक्स के प्रति इच्छा कम होने लगती है। यह शरीर की तंत्रिकाओं को भी प्रभावित करती है जिसके कारण सेक्स के दौरान भी समस्या होती है, इसलिए व्यक्ति यौन संबंध बनाने से बचता है।
image courtesy - getty images
-
4
मल्टीपल स्कलेरॉसिस, तंत्रिका तंत्र और सेक्स
यौन इच्छा के लिए व्यक्ति को दिमाग से संकेत मिलते हैं और तब उसकी सेक्स की भावना जागृत होती है। लेकिन मल्टीपल स्क्लेरॉसिस दिमाग को भी प्रभावित करता है जिसके कारण यौन के लिए जिम्मेदार हार्मोंस का स्राव नहीं हो पाता है और दिमाग शरीर के अन्य हिस्सों में कोई संदेश नहीं भेजता, इसका परिणाम यह होता है कि शरीर यौन संबंध बनाने के लिए उतना तैयार नहीं हो पाता है जितना सामान्य स्थिति में होता है।
image courtesy - getty images
-
5
सेक्स की इच्छा में कमी
मल्टीपल स्कलेरॉसिस से ग्रस्त व्यक्ति की सेक्स के प्रति इच्छा कम हो जाती है। अगर उसका पार्टनर इसके लिए उसे उकसाये तब भी वह थकाना और मांसपेश्यिों में ऐंठन के कारण खुद को यौन संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं कर पाता है और वह यौन संबंध बनाने से दूर रहने की कोशिश करता है।
image courtesy - getty images -
6
जननांगों की समस्या
इस बीमारी से ग्रस्त मरीज के यौन अंग भी प्रभावित होते हैं, जननांगों में दर्द, संवेदनशीलता का बढ़ना, जैसी समस्यायें आम हो जाती हैं। संभोग के समय दर्द भी होता है जिसके कारण मरीज यौन संबंध बनाने से बचता है।
image courtesy - getty images
-
7
इरेक्शन में समस्या
चूंकि इस बीमारी के कारण मांसपेशियों में एंठन होती है तो शरीर के जननांगों की मांसपेशियों में भी ऐंठन होना सामान्य है। इस बीमारी से ग्रस्त होने वाले व्यक्ति जब भी यौन संबंध बनाते हैं तब स्खलन के समय उनको परेशानी होती है, कई बार तो स्खलन के समय असहनीय पीड़ा होती है। ऐसे लोग यौन की चरम सीमा तक नहीं पहुंच पाते है और पार्टनर हमेशा उनसे नाखुश ही रहते हैं।
image courtesy - getty images -
8
थकान और कमजोरी
मल्टीपल स्क्लेरॉसिस बीमारी का सबसे आम लक्षण है थकान और कमजोरी। इसकी वजह से मरीज की रुचि किसी भी काम में नहीं होती है, इसके कारण सेक्स की इच्छा भी नहीं होती है। अगर वह यौन संबंध बनाता भी है तो थकान और कमजोरी के कारण सेक्स के चरम तक नहीं पहुंच पाता।
image courtesy - getty images
-
9
असहनीय दर्द होना
मल्टीपल स्कलेरॉसिस होने के कारण मरीज के पूरे शरीर में दर्द होता है। इससे सबसे ज्यादा मांसपेशियां प्रभावित होती हैं, क्योंकि उनमें ऐंठन हो जाती है। मांसपेशियों में ऐंठन के साथ यौन संबंध बनाने के दौरान बहुत दर्द होता है, इसके कारण मरीज खुद को असहज महसूस करता है।
image courtesy - getty images -
10
तनाव और अवसाद
यह बीमारी दिमाग पर असर करती है जाहिर है ऐसे में तनाव और अवसाद होना सामान्य है। तनाव के कारण व्यक्ति खुद को यौन संबंध से दूर रखने की कोशिश करता है। इस बीमारी के कारण व्यक्ति को खुद की छवि में परिवर्तन महसूस होता है, यानी उसे लगता है कि यौन संबंध के दौरान वह अपने पार्टनर को शायद खुश न कर पाये।
image courtesy - getty images
-
11
साथी से बात करें
अगर आप मल्टीपल स्कलेरॉसिस जैसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो ज्यादा परेशान होने और घबराने की बजाय अपने साथी से इस मुद्दे पर बात करें। आप जिसे प्यार करते हैं उसे अपनी भावनाओं और बीमारी के बारे में पूरी जानकारी दें। अपने पार्टनर के साथ चिकित्सक से इस मामले में परामर्श लीजिए।
image courtesy - getty images