महिलाओं के बारे में कुछ मजेदार और दिलचस्प तथ्य
-
1
महिलाओं से जुड़े तथ्य
लोग कहते हैं कि महिलाओं को समझना मुश्किल ही नहीं बल्की नामुम्क़िन है, लेकिन कुछ भी हो महिलाओं की कुछ बातों को तो जरूर समझा जा सकता है। और बातें भी ऐसी जिन्हें जानकार खुद महिलाओं को थोड़ा आश्चर्य होगा। तो चलिए जानते हैं महिलाओं के बारे में ऐसे ही कुछ मजेदार और दिलचस्प तथ्य जो पहले ना तो आप और ना ही खुद महिलाएं ही अपने बारे में जानती होंगी।
-
2
महिलाएं और झुर्रियां
'आपको जानकर थोड़ी हैरानी ज़रूर होगी मगर, 80% महिलाओं में झुर्रियां अत्यधिक धूप के कारण होती हैं।' हालांकि आधुनिक विज्ञान की बोटॉक्स तकनीक से इसका उपचार किया जा सकता है। इसके अलावा विटामिन सी का सेवन कर या कुछ अन्य घरेलू उपचारों की मदद से झुर्रियों को दूर किया जा सकता है।
-
3
महिलाएं लेती हैं ज्यादा झपकियां
महिलाओं के बारे में एक खास और रोचक बात यह भी है कि वे पुरुषों कि तुलना में 2 गुना अधिक आंखें झपकती हैं। यदि आप एक सामान्य व्यक्ति के पलक झपकने का कुल समय जोड़ेंगे, तो आपको 1.2 साल का अंधेरा मिलेगा। एक जपानी शोध के अनुसार पलकें झपकाने से दिमाग को भी तरोताजा रहने में मदद मिलती है। इस समय में दिमाग थोड़ी सी देर के लिए ही सही आराम कर लेता है। तो इस हिसाब से महिलाओं का दिमाग ज्यादा समय के लिए रिलेक्स रहता है! क्या सच में ??..
-
4
महिलाएं खा जाती हैं किलो तक लिपस्टिक
'कोई महिला औसतन अपने पूरे जीवनकाल में लगभग 2 से 3 किलोग्राम तक लिपस्टिक खा जाती हैं।' सोचिये जब इतनी लिपस्टिक उनके पेट में जाती है तो वो कितनी लिपस्टिक लगाती होंगी। खैर शोध बताते हैं कि जो महिलाएं अपने होंठों पर गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाती हैं वे स्वभाव से रोमांटिक होती हैं।
-
5
पसंद आए वो, जो लगाए देर तक गले
'कोई महिला उस इंसान पर ज्यादा आसानी से भरोसा कर लेती है जो उन्हें 15 सेकंड के लिए हग करते हैं।' एक रिसर्च से पता चला कि सही ठंग से हग कई तरह से हेल्थबेनिफिट देता है। कुछ एक प्यार-भरा हग किसी को भी बेहद स्पेशल फील कराता है। लेकिन इसे करते में कई बातों का खयाल भी रखना चाहिए, नहीं तो इसके साइडइफेक्ट भी हो सकते हैं।
-
6
बैल्ट ज़रा सी ऊपर
महिलाएं आमतौर पर उनके ड्रेसिंग गाउन की बैल्ट, बैली बटन के ऊपर बांधती हैं, जबकि पुरुष अपनी बैल्ट का काफी नीचे बांधते हैं। इसका कोई फर्क पड़ता है या नहीं ये तो हमें मालूम नहीं लेकिन लॉजिक कहता है कि बैल्ट ऐसी बांधे कि वो बुरे वक्त में आपका साथ न छोड़ें।
-
7
मुझे खाली हाथ रहना पसंद नहीं
कहते हैं हर इंसान दुनिया में खाली हाथ आता है और खाली हाथ ही चला जाता है, लेकिन महिलाएं थोड़ी स्मार्ट होती हैं...... महिलाओं के बारे में एक कमाल का तथ्य है कि उन्हें खाली हाथ रहना पसंद नहीं होता। इसलिए ही महिलाएं ज्यादातर अपने साथ एक हेंड बैग, दस्ताने, किताब या ..... और कुछ भी, रखती हैं। ऐसा करने से उन्हें अधिक सहज महसूस होता है।
-
8
कम नहीं दम
देखिए महिलाओं को किसी भी बात में चुनौती देने से पहले दो बार सोच लीजिएगा। एक बार ठान लें तो महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं। 'पहली कंप्यूटर प्रोग्रामर एडा लवलेस नाम की एक महिला ही थी।'
-
9
जब खुद को दिखाना हो आइना
एक शोध के अनुसार, औसतन महिलाएं आईने में खुद को देखने में 120 घंटे एक वर्ष में खर्च करती हैं। जो एक वर्ष में लगभग 5 दिन के बराबर है!
-
10
कौंन कितना लचीला
महिलाएं फोन कॉल करने के लिए आमतौर पर सिर्फ अपने सिर को घुमाती हैं, जबकि पुरुष अपने पूरे शरीर को घुमाते हैं। इसका अर्थ ये नहीं कि आप अलग हैं, इसकी वजह तो महिलाओं की गर्दन का अधिक लचीला होना है।
-
11
कान बंद करने का तरीका
जब महिलाओं को अपने कान बंद करने होते हैं तो वे उंगलियों से इन्हें बंद करती हैं, जबकि पुरुष अपने कानों को बंद करने के लिए हाथों का उपयोग करते हैं। अब इसके पीछे क्या लॉजिक है ये तो हम जानते लेकिन हां ये जरूर पता है कि किसी महिला के साथ अच्छा म्यूज़िक सुनना चाहिए ताकि कान बंद करने की नौबत ही ना आए।