इंसानी मुंह के बारे में रोचक तथ्य
-
1
इंसानी मुंह
मुंह हमारे शरीर का एक अहम अंग है। यदि मुंह में किसी भी प्रकार की समस्या आ जाए, तो व्यक्ति को खाना, पीने और यहां तक कि मुस्कुराने तक में परेशानी हो जाती है। मुंह की समस्या कई प्रकार की हो सकती है। मुंह की साफ-सफाई का ध्यान रखकर आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। नियमित रूप से ब्रश और फ्लासिंग करवाकर आप अपने मुंह को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं मुंह से जुड़े 10 रोचक तथ्य।
-
2
खर्राटे
खर्राटे लेना अच्छी आदत नहीं है। कई बार हमें इस बात का अहसास ही नहीं होता कि हम खर्राटे ले रहे हैं। एक शोध में यह बात सामने आयी है कि जिन लोगों का ऊपर का तालू छोटा होता है वे खर्राटे लेते हैं। ऐसे लोग नाक के जरिये पूरी सांस नहीं ले पाते। खर्राटों का मुंह से जुड़ा यह अहम तथ्य है। किसी ऐसे व्यक्ति के साथ सोना जो खर्राटे लेता है, आपकी रात को कष्टकारी बना सकता है। एक शोध के अनुसार आठ में से एक व्यक्ति खर्राटे लेता है।
-
3
जीभ बताये स्वाद
आप किसी भी चीज का स्वाद अपनी जीभ से ही बता सकते हैं। किसी चीज का स्वाद कड़वा, खट्टा, मीठा अथवा तीखा है यह आपको आपकी जीभ ही बता सकती है। स्वाद का पता लगाने के लिए कुल चार क्षेत्र होते हैं। खट्टे का पता लगाने के लिए जीभ के पिछले हिस्से में ग्रंथि होती है। कड़वे का पता लगाने के लिए औंस के उलटी ओर, मीठे का पता लगाने के लिए जीभ के आगे की ओर तथा नमकीन के लिए स्वाद ग्रंथि आगे की ओर साइड में होती है।
-
4
हाथों पर निर्भर करता है चबाना
मुंह के बारे में एक अहम रोचक तथ्य यह है कि चबाना दरअसल, हमारे हाथों पर निर्भर करता है। अगर आप दायें हाथ से काम करते हैं, तो आप मुंह में दायीं ओर भोजन चबाएंगे। और अगर आप बायें हाथ से काम करते हैं, तो आप भोजन भी बायीं ओर ही चबाएंगे।
-
5
भोजन पहुंचाना
पाचन क्रिया एक लंबी प्रक्रिया है और इसमें शरीर के कई अंग शामिल होते हैं। भोजन को मुंह से अमाशय होते हुए पेट तक पहुंचने में सात सेकेंड का वक्त लगता है।
-
6
ऊपर-नीचे
मुंह का ऊपरी भाग सख्त और नरम तालू से मिलकर बना होता है। वहीं मुंह का निचला हिस्सा जो जीभ से बना होता है, में स्वाद को पहचानने वाले अवयव भी शामिल होते हैं।
-
7
किसिंग
मुंह के बारे में यह बेहद रोचक तथ्य है। किसिंग से हमारी सेहत को कई लाभ पहुंचते हैं। इसका एक लाभ यह है कि इससे हमारे दांतों को मजबूती मिलती है। जब लोग चुंबन करते हैं, तो उनके मुंह में साल्विया बढ़ जाता है। इससे दांतों में जमा प्लार्क कुदरती रूप से साफ हो जाता है।
-
8
पाचन क्रिया
पाचन क्रिया की शुरुआत मुंह से होती है। दांत भोजन को चबाने और पीसने का काम करते हैं। इससे भोजन को पचाना आसान हो जाता है। इंजाइम्स स्टार्च को शुगर में तब्दील करते हैं। इसकी शुरुआत जबड़े और जीभ के नीचे स्थित एंजाइम्स से होती है। इन ग्रंथियों में पाया जाने वाला साल्विया, भोजन को नरम बनाता है इससे इसे पचा पाना आसान हो जाता है।
-
9
खांसी
खांसी यूं तो सामान्य बीमारी है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि खांसी के दौरान आपके मुंह से हवा किस रफ्तार से बाहर आती है। तो आप जान लीजिए कि यह गति 96.5 किलोमीटर प्रति घंटा यानी 60 मील प्रति घंटा तक हो सकती है।
-
10
बातचीत का जरिया
हाजमे और अन्य क्रियाओं के अलावा मानव मुख संवाद स्थापित करने का सबसे अहम जरिया है। मानव संवाद स्थापित करने के लिए मुख का सहारा लेता है।
-
11
स्वाद की जिंदगी
मुंह से जुड़ा एक अहम तथ्य है टेस्ट बड्स का। क्या आप जानते हैं कि एक टेस्ट बड की उम्र कितनी होती है। केवल दस दिन। इसके साथ ही जरूरी नहीं कि टेस्ट बड हमेशा आपकी जीभ के नीचे ही हों। ये आपके गालों के बीच और यहां तक कि मुंह के ऊपरी हिस्से में भी पाए जा सकते हैं।
-
Tags: