खुशी के साथ दिन की शुरूआत और समापन के लिए टिप्स
-
1
दिन की शुरूआत
अच्छे नियम यूं ही आदत नहीं बनते। इसके लिए जरूरी है कि आप उसका आनंद उठा सकें। जब तक आपको सही प्रणाली न मिल जाए, तब तक इसमें प्रयोग करते रहें, और एक बार जब आपको लगे कि 'यही है राइट च्वाइस' तो फिर उस पर टिक जाइए। याद रखिए आदतें इतनी आसानी से छूटती नहीं हैं। तो, चलिए कुछ ऐसी आदतों के बारे में जानते हैं, जिन्हें अपनाकर आप सुबह से शाम तक खुशदिल रह सकते हैं।
imagecourtesy-gettyimages.in -
2
शुक्रिया अदा करें
आभार व्यक्त कीजिए। आपके पास कई ऐसी चीजें हैं जिनका आपका आप आभार व्यक्त करना चाहेंगे। इससे आप अपने दिन की सकारात्मक शुरुआत कर सकेंगे,। यह नियम शाम को भी अपनाया जा सकता है। ऐसी पांच चीजें लिखिये, जिनके लिए आप ईश्वर या किसी भी व्यक्ति का आभार व्यक्त करना चाहेंगे। यह सुनने में आसान लगता है, लेकिन इससे आपके जीवन की दिशा और दशा बदल सकती है। अच्छी चीजों पर ध्यान दें, याद रखें अच्छाई अच्छाई से बढ़ती है।
imagecourtesy-gettyimages.in
-
3
गुनगुना पानी और नींबू
सुबह उठते ही इस क्रिया को करने से आपके दिन की बहुत अच्छी शुरुआत होती है। हम सब जानते हैं कि पानी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। और अगर आप इसे दिन की शुरुआत में ही पियें तो इसका लाभ और बढ़ जाता है।
imagecourtesy-gettyimages.in
-
4
ध्यान करें
मन और मस्तिष्क की सफाई भी तन की सफाई जितनी ही जरूरी है। इसके लिए आप योग और ध्यान का सहारा ले सकते हैं। अगर ऐसा नहीं करना चाहते, तो आंखें बंद करके कुछ देर तक अपना पसंदीदा गीत सुनें। ऐसा करने से आपके मस्तिष्क में सकारात्मक संकेतों का संचार होता है। इसके साथ ही आप कुछ देर व्यायाम अथवा सैर आदि भी कर सकते हैं। सुबह की ताजी हवा आपके शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
imagecourtesy-gettyimages.in
-
5
नाश्ता करें और काम पर चलें
नाश्ते को अपने जीवन में जरूर शामिल करें। जल्दबाजी में नाश्ता न करें, इसके लिए पूरा समय निकालें। यह दिन का सबसे जरूरी भोजन होता है। अच्छी तरह तैयार होकर दफ्तर जाएं। यदि आपके कपड़े साफ और अच्छे हैं, तो इससे आपमें सकारातमक ऊर्जा का संचार होता है। इससे आपके कार्य की उत्पादन क्षमता भी बढ़ती है।
imagecourtesy-gettyimages.in
-
6
विचारों को कागज पर लिखें
कहते हैं कि अपने साथ हमेशा पेन और पेपर रखें क्योंकि क्रांतिकारी विचार अचानक ही आते हैं। तो, आपको भी अपने विचारों को लिखने की आदत बनानी चाहिए। फिर चाहे वो विचार कैसे भी हों। डरावने हों या फिर सकारात्मक, रचनात्मक हों या फिर किसी अन्य प्रकार के विचार। आपको उन्हें कागज पर उतार लेना चाहिए। imagecourtesy-gettyimages.in
-
7
पहले ही काम में दिखे रचनात्मकता
दिन का पहला काम ऐसा करें, जिसमें आपकी रचनात्मकता झलकती हो। सबसे पहले, सबसे जरूरी काम निपटायें। अपनी प्राथमिकतायें तय करें और उसी के अनुसार कार्य करें। इससे आप बेकार की परेशानियों से बच सकेंगे। imagecourtesy-gettyimages.in
-
8
शाम को शमा जलायें
काम की थकान को दूर करने के लिए आप घर लौटकर मोमबत्तियां जलाकर कमरे में बैठ सकते हैं। आप चाहें तो अरोमा थेरेपी वाली मोमबत्तियां भी जला सकते हैं। मोमबत्तियों की मद्धम रोशनी और खुशबू न केवल आपको तनाव से मुक्ति दिलाएगी, बल्कि यह प्रकाश आपकी बॉडी-क्लॉर्क भी आराम की जरूरत का संकेत देगा।
imagecourtesy-gettyimages.in
-
9
बिजली उपकरणों का कर्फ्यू
सोने से कुछ देर पहले टीवी, कंप्यूटर और मोबाइल से दूरी बना लें। इन उपकरणों से निकलने वाली नीली रोशनी मस्तिष्क को जागृत रहने का संकेत देती है। इससे हमारी नींद पर नकारात्मक असर पड़ता है। इन उपकरणों में उलझना आसान है क्योंकि एक बार अगर आपको इसकी लत लग गयी, तो यकीन जानिये नींद आपसे रूठी ही रहेगी।
imagecourtesy-gettyimages.in
-
10
देर रात को खाना
अकसर इस आदत को अच्छा नहीं माना जाता, लेकिन यह इतनी भी बुरी नहीं। बशर्ते आप पौष्टिक और सेहतमंद भोजन खा रहे हों। अगर आपने डिनर जल्दी कर लिया है, तो आप सोने से पहले कुछ ऐसा खा सकते हैं, जो बहुत जल्दी पच जाए। रात को भूखे पेट सोने जाना आपकी नींद के लिए अच्छा नहीं।
imagecourtesy-gettyimages.in -
11
संगीत सुनें या पढ़ें
अच्छी और आरामदेह नींद के लिए आप किताबों अथवा संगीत का सहारा ले सकते हैं। सही धुन चुनें। ज्यादा ऊंचा और तेज संगीत आपके दिमाग को उत्तेजित कर सकता है, जिससे आपकी नींद में खलल पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप धीमा संगीत सुनें। यह संगीत मस्तिष्क को आराम पहुंचाने का संकेत देता है। इसके साथ ही किताबें पढ़कर सोना न केवल आपके मस्तिष्क को राहत पहुंचाता है, बल्कि इससे आपको काफी कुछ नया सीखने को मिलता है।
imagecourtesy-gettyimages.in