शादी की पहली रात को यादगार बनाने के टिप्स
-
1
सुहागरात
सुहागरात यानी शादी की पहली रात, दो लोग और एक नयी जिंदगी की शुरूआत। ऐसे में इस रात को लेकर दोनों के मन में कई सवाल उठने लाजमी हैं। फिर भी भावनाओं के इजहार के लिए लज्जा का घूंघट उठाना जरूरी है। यह रात दोनों लोगों के लिए बहुत जरूरी इसलिए भी है क्योंकि इसपर आपका भविष्य निर्भर करता है। इस रात के लिए भले आपने पहले से प्लानिंग करके रखी है, लेकिन हमारे ये टिप्स आपके लिए बहुत कारगर हो सकते हैं और इस रात को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आगे के स्लाइडशों में जानिए कैसे बनायें शादी की पहली रात को यादगार।
imagecourtesy-gettyimages.in
-
2
प्री-प्लानिंग है जरूरी
सुहागरात को यादगार बनाने के लिए पहले से तैयारी बहुत जरूरी है। शादी की पहली रात की तैयारी पहले से करने का फायदा यह है कि आप उसके बारे में अच्छे से सोच लेते हैं। यदि आपको लगता है कि आपकी इस तैयारी में कोई कमी रह गयी है तो इसके लिए आपके पास समय होता है और आप वो कमी पूरी कर सकते हैं। इस तरह आप सुहागरात को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
imagecourtesy-gettyimages.in
-
3
कमरे को सजाइए
आप अपने कमरे को अच्छे से सजाइए। कमरे की सजावट यदि अच्छी होगी तो आपके पार्टनर का झुकाव आपकी तरफ आसानी से होगा। कमरे की सजावट करते वक्त अपने पार्टनर की पसंद का भी खयाल रखें। कमरे में ऐसे सामान रखें जिससे आपके साथी का लगाव हो, ऐसे में आपको उस नयी जगह पर अपनापन दिखेगा और वो आसानी से आपके करीब आयेगी।
imagecourtesy-gettyimages.in -
4
विशेष प्रकार के फूल
फूलों की खुश्बू लोगों को दीवाना बना देती है और शादी की पहली रात फूलों का बहुत महत्व होता है, क्योंकि सुहागरात की सेज फूलों से सजी होती है। इसलिए विशेष प्रकार के फूलों का चुनाव कीजिए, ऐसे फूलों का इस्तेमाल कीजिए जिसमें मनमोहनी सुगंध आये। कुछ फूल बाहर से सुंदर दिखते हैं लेकिन उनमें किसी प्रकार की सुगंध नहीं होती, इस प्रकार के फूलों का प्रयोग करने से बचें।
imagecourtesy-gettyimages.in
-
5
लाइट और संगीत
शादी की पहली रात कमरे में की लाइटिंग पर भी ध्यान दीजिए, कमरे की रोशनी हल्की रखिए। इस रात रंगीन रोशनी का प्रयोग भी कर सकते हैं। हल्का संगीत मन को मोह लेता है, इसलिए मधुर संगीत धीमी आवाज में बजाइए। हो सके तो अपने पार्टनर की पसंदीदा संगीत भी बजा सकते हैं, रोमांटिक गाने जरूर बजाइए।
imagecourtesy-gettyimages.in
-
6
ज्यादा उत्तेजना भी ठीक नहीं
शादी की रात आपकी नई जिंदगी की शुरुआत हो रही है। ऐसे में उत्साहित होना लाजमी है, इसलिए इस दिन आप ज्यादा उत्साहित भी होंगे। लेकिन इस रात ज्यादा एक्साइटेड होने की जरूरत नही है। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि जल्दी का काम शैतान का काम होता है। अधिक उत्तेजना आपके आनंद को किरकिरा कर सकता है। इसलिए उत्तेजना के बजाय पेशेंस दिखाइए।
imagecourtesy-gettyimages.in
-
7
खुद पहल करें
एक नया सख्स आपके घर आया और आगे वो आपका साथ जिंदगी भर देगा। पहल कौन करेगा, इसके लिए बिलकुल भी इंतजार मत कीजिए और खुद पहल कीजिए। हो सके तो दोनों मिलकर इसकी शुरूआत करें, इससे किसी के मन में संकोच नही रहेगा। और यह रात आप दोनों के लिए यादगार बन जायेगी।
imagecourtesy-gettyimages.in
-
8
गिफ्ट दीजिए
यह आपकी शादी की पहली रात है, लिहाजा कोई न कोई उपहार जरूर दें। आप जो भी गिफ्ट देंगे वह हमेशा के लिए यादगार बन जाएगा। पार्टनर को नजदीक लाने का यह सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। आप सरप्राइज गिफ्ट भी दे सकते हैं, इसमें रोमैंटिक हनीमून पैकेज, ग्लैमरस परिधान, अच्छी सी ज्वेलरी आदि अच्छे विकल्प हो सकते हैं। महिलाओं को गहने सबसे ज्यादा पसंद आते हैं।
imagecourtesy-gettyimages.in
-
9
बातचीत जरूरी है
एक-दूसरे को जानने के लिए बातचीत बहुत जरूरी है। इस रात की यादें और बातें आपके जीवनभर के लिए होती हैं। इस रात को यादगार बनाने के लिए देर तक बातें कीजिए। बात करने से आप एक-दूसरे को समझेंगे और पति-पत्नी के बीच में समझ होना बहुत जरूरी है। भविष्य की योजनाओं को फैमिली प्लानिंग पर चर्चा कर सकते हैं। इससे आपकी गंभीरता दिखेगी और आपके पार्टनर को भी एहसास होगा कि आप शादी और उसके बाद की योजनाओं के प्रति कितने गंभीर हैं।
imagecourtesy-gettyimages.in
-
10
थोड़ा रोमांस
क्या आप इस रात केवल फैमिली और फ्यूचर प्लानिंग की बातें करके बिताने वाले हैं, ऐसा बिलकुल न करें। गंभीर बातों के अलावा रोमांस की बातें भी करें, उसकी पसंद और नापसंद को जानिए और सबसे खास बात तारीफ जरूर कीजिए। खुद की तारीफ महिलाओं को बहुत पसंद होती है, आपसी झिझक दूर करने और नजदीक लाने का इससे अच्छा तरीका कोई नहीं हो सकता।
imagecourtesy-gettyimages.in
-
11
प्रयोग न करें
कहते हैं कि फर्स्ट इंप्रेशन इज लास्ट इंप्रेशन, और सुहागरात की रात यादगार बनाने की रात होती है। इसलिए इस रात को अधिक प्रयोग करने से बचें, ऐसी कोई हरकत न करें जिसके कारण आपको पार्टनर के सामने हमेशा के लिए शर्मिंदा कर दे। मन के अंदर संकोच न आने दीजिए, तनाव भी न लें और खुशी-खुशी नई जिंदगी में प्रवेश करें।
imagecourtesy-gettyimages.in