मुंहासे को तुरंत छिपाने के तरीके
-
1
मुंहासों का तत्काल इलाज
क्या आपको कभी ऐसा मुहासा हुआ है जो दूर जाने का नाम ही नहीं लेता!! ऐसा हो सकता है, मुंहासों की समस्या होना बेहद सामान्य है और लेकिन यह होती बड़ी दुखदायी है। खासतौर पर जब आपको अगले दिन किसी खास मेहमान से मिलना हो या पार्टी आदि में जाना हो। तो चलिये बताते हैं आपको जल्द से जल्द मुंहासे को गायब करने के तरीके।
Image courtesy: © Getty Images -
2
मुंहासे को न फोड़ें
मुंहासे को फोड़ना अच्छा नहीं होता। आपको इससे बचना चाहिये। इससे उनके दोबारा आने की आशंका भी अधिक होती है, बल्कि साथ ही इस निशान को मेकअप से ढंकना भी मुश्किल होता है।
Image courtesy: © Getty Images -
3
मुंहासे को बढने से रोकें
सबसे पहले एक तौलिया ले और उसे गर्म पानी से सेक लें। और फिर कम से कम 10 मिनट तक इसे मुंहासे पर लगकर रखें। इससे पोर्स खुल जाते हैं। आप इसकी जगह स्टीम बाथ भी ले सकते हैं।
Image courtesy: © Getty Images -
4
मुंहासे की जगह को साफ करें
एक जेंटल क्लिंजर का उपयोग कर अपने पूरे चेहरे को अच्छी तरह लेकिन कोमलता से साफ करें। इसके बाद चहरे को एक ऑयल फ्री मोस्चुराइजर से मोस्चुराइज करें।
Image courtesy: © Getty Images -
5
पिंपल को करें कूल
अगर पिंपल आपकी बहुत बड़ी परेशानी है तो आपके लिए है आइस-क्यूब एक कूल आइडिया है। एक आइस-क्यूब लें और इसे 10 मिनट के लिए पिंपल की जगह लगाएं। बर्फ सिर्फ पिंपल हटाती ही नहीं है बल्कि पिंपल से हुए पोर्स को बंद भी कर देती है।
Image courtesy: © Getty Images -
6
मेकअप फोर पिंपल
एक बार चहरा पूरी तरह साफ हो जाने के बाद मुंहासे वाली जगह मेकअप आराम से हो जात है। यदि आप चाहें तो इसके लिए एक प्राइमर का उपयोग कर सकते हैं। यदि पिंपल लाल और मुंह वाला है तो मेकअप थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन ऐसा करना संभव है।
Image courtesy: © Getty Images -
7
ग्रीन कंसीलर
आप पिंपल के लिए ग्रीन कंसीलर का प्रयोग भी कर सकते हैं। पिंपल वाली जगह को पोइंट करें और साफ उंगलियों के साथ यह मिश्रण और साफ उंगलियों से वहां इसकी कोमलता से मसाज करें, जब तक की त्वचा इसको सोख म ले।
Image courtesy: © Getty Images -
8
कलर मैच्ड कंसीलर
कलर मैच्ड कंसीलर का प्रयोग करें। मुंहारे के आसपास के क्षेत्र पर इसे अप्लाई करें। हां इसे मुंहासे के टॉप पर न लगाएं, बस तारों और ही लागाएं। यह मुंहासे की आस-पास की लालिमा को कम कर देता है।
Image courtesy: © Getty Images -
9
मिनरल मेकअप ही करें
मुंहासे के व्हाइट हैड को कवर करने के लिए मिनरल मेकअप पाउडर का प्रयोग करें। इसे क्यू टिप के बराबर लें और डॉट के रूप में मुंहासे पर लगा दें। यह पाउडर आपकी त्वचा के शीर्ष पर रहेगा और उसमें सिंक नहीं होगा।
Image courtesy: © Getty Images