सेक्स के बिना भी अंतरंगता बढ़ाने के उपाय
-
1
सेक्स के बिना अतरंगता
प्यार दो आत्माओं का मिलन है, दो दिलों की बात है। फिर इसमें शरीर का क्या काम? लेकिन सेक्स भी इसमें उतना ही महत्वपूर्ण होता है। किसी भी रिश्ते को स्वस्थ बनाने के लिए अंतरंगता एक नींव की तरह होती हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ समस्याओं के कारण संभोग संभव नहीं हो पाता है। फिर समस्या चाहे दर्दनाक सेक्स से संबंधित या अभी-अभी हुई डिलीवरी से या फिर सेक्सुअल समस्या जैसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन आदि। ऐसे समय में आप एक दूसरे के साथ अंतरंग नहीं हो पाते। लेकिन कामुक तरीके से आप अपनी व्यक्त अंतरंगता को बढ़ा सकते हैं। Image Courtesy: Getty Images
-
2
अंतरंगता
अंतरंगता संभोग से बहुत दूर है, यह सिर्फ सेक्स नहीं है। अंतरंगता का मतलब निकटता, एक दूसरे के साथ होना, रिश्ता को बनाना और बनाए रखना। यह किसी भी रिश्ते का सेक्स के बिना एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यहां पर कुछ सुझाव दिये गये है कि सेक्स के बिना किसी रिश्ते में अंतरंगता कैसे बनाई जा सकती है। Image Courtesy: Getty Images
-
3
प्यारी सी किस
रिश्तों में गर्माहट बनाए रखने के लिए अपनी भावनाओं को जाहिर करें। इसके लिए आपको कोई मेहनत करने की जरूरत नहीं है बस एक प्यारी सी किस या प्यार के वे तीन अक्षर ही काफी हो सकते हैं। उन्हें आपसे ये बातें सुनकर बहुत अच्छा लगेगा। Image Courtesy: Getty Images
-
4
जरा गले लगाये
सेक्स के बिना अंतरंगता बनाये रखने के लिए पहले एक दूसरे की आंखो में देखिए और फिर एक प्यारी सी मुस्कान पास कीजिए फिर अपने साथी को गले लगाइए। फिर देखिए कैसे पड़ता है असर। फिर उनके कान में कोई प्यार भरी बात कहिये। Image Courtesy: Getty Images
-
5
अलग-अलग जगहों पर किस
अंतरंगता को अधिक घनिष्ठ बनाने के लिए एक दूसरे के साथ ऐसा खेल खेलें जो एक दोस्त कभी नहीं खेल सकते। इसके लिए अपनी किस को अधिक दिलचस्प बनाने के लिए किस को अलग-अलग जगहों पर किस करें जैसे गर्दन और कानों पर किस। Image Courtesy: Getty Images
-
6
थोड़ी सी छेड़खानी
सेक्स के बिना अंतरंगता को बढ़ाने के लिए साथी के साथ अकेले में समय बिताये। ऐसे समय में एक दूसरे के साथ मजाक या हंसी-ठिठोली कर सकते हैं। या फिर अपने पूरे दिन के बारे में बातचीत करते समय एक दूसरे के पैरों को आपस में रगड़े। Image Courtesy: Getty Images
-
7
स्पर्श का आनंद
एक दूसरे के अंगों को सहलाने से भी आप बिना सेक्स के अंतरंगता को बढ़ा सकते हैं। दिनभर एक दूसरे को स्पर्श करना आपमें एक दूसरे के लिए तरस पैदा करता है। मालिश, स्पर्श, लाड़ और अंगों को सहलाने से ऑक्सीटोसीन नामक केमिकल निकलता है। बिना सेक्स के एक दूसरे को छूने की कोशिश से गहरे संबंध बनाने में मदद करता है। इस दौरान आप अपने साथी के शरीर को ऐसे स्पर्श करें कि वो आपके लिए पागल हो जायें। Image Courtesy: Getty Images
-
8
सांसों में सांसों का खोना
वैसे तो सांस लेने की प्रक्रिया अपने आप होती है। लेकिन हम में से ज्यादातर लोग इस बात से अनजान हैं कि आप अपनी सांसों से अपने पार्टनर को खुशी और उत्तेजना भी दे सकते हैं। एक दूसरे के बिल्कुल जाकर उनकी सांसों में सांस लेना एक अंतरंग एक्सरसाइज है जो आत्मा साझा करने के लिए एक रास्ते के रूप में प्राचीन परंपराओं में भी इस्तेमाल किया जाता था। Image Courtesy: Getty Images
-
9
डर्टी मैसेज
अपने पार्टनर को मीठा सा या थोड़ा सा डर्टी मैसेज भेजना या फिर शरारती रूप से बधाई देना आपके प्रति उनके तन मन में अजीब सी गुदगुदी पैदा कर सकता है। इससे वह पूरा दिन आपके बारे में सोचता रहता है। और आप सेक्स के बिना अंतरंगता को मजबूत कर सकते हैं। Image Courtesy: Getty Images
-
10
साथ में शॉवर का मजा
अपने साथी को बाथरूम की तरफ बहुत ही प्यार से लेकर जायें और उनके साथ शॉवर लें। शॉवर के समय अपने साथी के अंगों को स्पर्श करें। यकीन मानिए इस उपाय से आप सेक्स के बिना ही अंतरंगता का पूरा मजा ले सकेंगे। Image Courtesy: Getty Images
-
11
डांस
डांस आपके अंतरंगता के पलों को और भी खास बना सकता है। इसके लिए डांस के दौरान कुछ ऐसे स्टेप्स करें कि आप दोनों एक दूसरे के संवेदनशील अंगों को महसूस कर सकें। Image Courtesy: Getty Images
-
12
चॉकलेट खाने का अनोखा तरीका
चॉकलेट और टॉफी जैसी चीजों को खाने का मौके को यूं ही मत गंवाइए। अपने मुंह में रखकर इसे एक-दूसरे के साथ शेयर करके देखिएं, फिर देखिए सेक्स के बिना आप अंतरंगता का आनंद कुछ और होगा। Image Courtesy: Getty Images