अपने शरीर के हिसाब से चुनें अच्छा वर्कआडट
-
1
शरीर की बनावट और वर्कआडट
अक्सर लोग घंटों जिम में बिताने के बाद भी वजन कम नहीं कर पाते। इसका सबसे बड़ा कारण है, ऐसी दिनचर्या का पालन करना जो, शायद आपके लिए नहीं बनी। वजन कम करने के लिए आपको अपने शरीर के प्रकार और एक्सरसाइज लेकिन अपने शरीर के प्रकार और एक्सरसाइज की जरूरत को ध्यान में रखकर की गई एक्सरसाइज से आप बेहतर परिणाम पा सकते हैं। सभी के शरीर की बनावट अलग-अलग तरह की होती है। इसलिए जिम में सफलता प्राप्त करने के लिए उचित प्रशिक्षण दिनचर्या के साथ आपको अपने शरीर की बनावट को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है। image courtesy : getty images
-
2
शरीर के प्रकार का निर्धारण
सबसे पहले अच्छे परिणाम पाने के लिए आपको शरीर के प्रकार का निर्धारण करना होगा। यह जानना होगा कि आपकी बॉडी ऑरग्लास, एथलेटिक या स्ट्रेट है। परिणाम जानने के बाद किया गया वर्कआउट आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अगर आपकी बॉडी दो प्रकार के बीच की है तो इसके लिए आपको मध्य दृष्टिकोण अपनाना होगा। आइए सबसे पहले बॉडी के प्रकार के बारे में जानते हैं। image courtesy : getty images
-
3
ऑरग्लास बॉडी
क्या आपका वजन आसानी से बढ़ जाता है और कम करने में बहुत कठिनाई होती है? आपके कूल्हें आपके कंधों से अधिक व्यापक है? क्या आपकी हड्डी की संरचना बड़ी है और उसके ऊपर फैट की एक अतिरिक्त परत है? क्या आपकी उपस्िथति गोल सुडौल या नर्म है? अगर ऐसा है तो आपकी बॉडी ऑरग्लास बॉडी है। image courtesy : becomegorgeous.com
-
4
एथलेटिक बॉडी
क्या आपमें आसानी से अतिरिक्त फैट को अपने आसपास विशेष रूप से पेट के आसपास स्टोर करने की क्षमता है? आपके कंधे, कूल्हों से थोड़े ज्यादा व्यापक हैं? आपकी एक बड़ी और भारी बोन संरचना हैं? आपकी उपस्थिति मजबूत और जोरदार है? साथ ही क्या आपके कलाई और हाथ आनुपातिक अंगों से बड़े हैं? अगर यह सब हैं तो आपकी बॉडी एथलेटिक बॉडी हैं। image courtesy : getty images
-
5
स्ट्रेट बॉडी
क्या आपके लिए वजन और मसल्स हासिल करना एक चुनौती है? क्या आपके कंधे और कूल्हे लगभग एक ही चौड़ाई के हैं? आपकी बोन संरचना नाजुक है? आपकी उपस्थिति सीधी और नाजुक है? साथ ही मसल्स कमजोर है तो आपकी बॉडी स्ट्रेट बॉडी है। image courtesy : getty images
-
6
ऑरग्लास बॉडी के लिए एक्सरसाइज
ऑरग्लास बॉडी जिनके लिए फैट को कम करना एक चुनौती के सामान होता है, ऐसी बॉडी के लिए सर्किट प्रशिक्षण बहुत अच्छा रहता है। इस तरह का प्रशिक्षण हार्ट रेट को ऊपर उठाने और चयापचय को जलाने के लिए बहुत अच्छा रहता है। इसके लिए ऐसी व्यायामों को चुनें जिसमें आपकी शरीर के लिए चुनौती और एनर्जी के रूप में फैट के भंडार को पर्याप्त प्रेरित करने के लिए कई प्रकार के मूवमेंट हो। इसकी 10 मिनट के वर्कआउट से शुरुआत करें। image courtesy : timeli.info
-
7
वजन प्रशिक्षण
हल्के से मध्यम में तीव्रता के लिए, 30 सेकंड के साथ 2-4 सेट्स करें और इसे 12-15 बार दोहराएं और हर सेट्स के बीच में थोड़ा सा आराम करें। वजन प्रशिक्षण वर्कआउट प्रति सप्ताह 2-3 बार करें। image courtesy : bodybuilding.com
-
8
कार्डियो
अधिक फैट और कैलोरी जलाने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज को प्रति सप्ताह 3-5 दिन करें। उसके बाद बड़े कार्डियो में 50-70 प्रतिशत की तीव्रता के लिए एक्सरसाइज को दिन में 20-45 मिनट करें। और छोटे कार्डियो दिनों में (लंबाई में 20-30 मिनट) और तीव्रता 70-80 प्रतिशत के बीच होनी चाहिए। image courtesy : getty images
-
9
एथलेटिक बॉडी के लिए वर्कआउट
इस तरह की बॉडी में मसल्स को टोन करने के लिए बहुत ज्यादा परेशानी नहीं आती है। एक्सरसाइज करने से संतुलित शरीर पाने के साथ आपकी कमर भी शेप में रहती हैं। इसके लिए ऐसी एक्सरसाइज को चुने, जिसमें मसल्स को अनुपात में विकसित करने के लिए हल्की और भारी दोनों तरह की एक्सरसाइज उपलब्ध हो। image courtesy : getty images
-
10
वजन प्रशिक्षण
हल्के से मुश्किल तीव्रता के लिए 2-3 सेट को 45 सेकंड के साथ 8-।2 बार दोहराये और हर सेट्स के बीच में आराम करें। वजन प्रशिक्षण प्रति सप्ताह 2-3 बार में पूरा करें। image courtesy : getty images
-
11
कार्डियो
अलग तीव्रता के स्तर पर कार्डियों एक्सरसाइज को प्रति सप्ताह 30-45 मिनट के लिए 3-4 बार दोहराये। इससे आपको शरीर को फिट बनाये रखने में मदद मिलेगी साथ ही अधिक से अधिक फैट और कैलोरी जलाने से दिल के स्वास्थ्य में सुधार होगा। image courtesy : getty images
-
12
स्ट्रेट बॉडी के लिए वर्कआउट
स्ट्रेट बॉडी के लिए मसल्स बनाना बहुत ही मुश्किल और धीमी प्रक्रिया है। इसके लिए पोस्टुरल मसल्स को मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित करें और वजन सहन करने वाले अभ्यास को शामिल करें। यह आपकी हड्डियों की चोट और ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना कम करता हे। अभ्यास के रूप में आप योग, ताई ची और कीगोंग को चुन सकते हैं। image courtesy : getty images
-
13
वजन प्रशिक्षण
धीमे से तीव्रता के लिए, धीमी और नियंत्रित गति से 2-3 सेट को 60 सेकंड के बीच 6-10 बार दोहराये। और प्रत्येक सेट के बाद थोड़ी देर आराम करें। धीमी गति से करने से आप इसे बेहतर तरीके से कर सकते हैं। इससे आपकी मसल्स में लंबे समय तक तनाव बना रहता है, जिससे मांसपेशियों के निर्माण की संभावना बढ़ जाती है। वजन प्रशिक्षण प्रति सप्ताह 2-3 बार करें। image courtesy : getty images
-
14
कार्डियो
मध्यम तीव्रता में कार्डियो एक्सरसाइज को प्रति सप्ताह 3 बार करें। कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज को न्यूनतम स्तर पर रखा जाना चाहिए क्योंकि आप मसल्स को जलाने की नहीं बल्कि इनके निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं। और तेज चयापचय, मसल्स बनने में मुश्किल पैदा कर सकता है। image courtesy : getty images
-
15
नोट
सभी प्रकार के शरीर को एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने आहार का भी ध्यान रखना चाहिए। पूरे खाद्य पदार्थो को खाना चाहिए और शुगर और संसाधित और जंक फूड से बचना चाहिए। सोने से कम से कम 2-3 घंट पहले आखिरी भोजन कर लेना चाहिए। इसके अलावा ऊतकों को नम और ठीक से कार्य करने के लिए पानी का पर्याप्त सेवन करना चाहिए। image courtesy : getty images