एनीमिया के लिए घरेलू उपचार
-
1
एनीमिया क्या है
एनीमिया मतलब शरीर में खून की कमी यानी रक्त-अल्पता। एनीमिया एक गंभीर समस्या है, इसके कारण रक्त में लाल रक्त कणिकाओं की कमी हो जाती है। इसे हीमोग्लेबिन का कम होना या एचबी में कमी आना भी कहते हैं। शरीर में खून की कमी से स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके कारण शरीर का रंग पीला पड़ने लगता है, त्वचा बेजान दिखने लगती है और थकान की समस्या हो जाती है। आगे के स्लाइडशो में जानिए एनीमिया के घरेलू उपचार के बारे में।
image courtesy-gettyimages
-
2
अंजीर के जरिये
यह नाशपाती जैसा दिखाई देने वाला एक छोटा सा फल होता है, एनीमिया की शिकायत होने पर इसका प्रयोग करें। 10 मुनक्के और 8 अंजीर को 200 मिली दूध में उबाल लें और इसका नियमित सेवन करें। इसमें कई तरह के विटामिन, कैल्शियम और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन ए, बी और सी भी अंजीर में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
image courtesy-gettyimages
-
3
बादाम खायें
एनीमिया में बादाम का सेवन करना चाहिए, इससे खून की कमी दूर होती है। रोज रात को बादाम भिगोकर सुबह पीसकर दूध में मिलाकर पीने से भी खून की कमी शरीर में नहीं होती है। यह शरीर को भी स्वस्थ बनाये रखता है और कई खतरनाक बीमारियों से भी बचाता है।
image courtesy-gettyimages
-
4
मेथी की सब्जी
मेथी की सब्जी भी खून की कमी को दूर करता है, कच्ची मेथी खाने से भी शरीर को आयरन मिलता है। किशोरावस्था में लड़कियों में होने वाली खून की कमी को दूर करने के लिए मेथी की पत्तियां उबालकर उपयोग करने से बहुत फायदा होता है। मेथी के बीज अंकुरित कर नियमित खाने से भी खून की कमी नहीं होती है।
image courtesy-gettyimages
-
5
पालक खायें
खून की कमी को दूर करने के लिए पालक बहुत जरूरी है। पालक में भरपूर मात्रा में लौह तत्व पाया जाता है। यह लौह तत्व शरीर में तेजी से लाल रक्त कणिकाओं को बनाता है। आप पालक की सब्जी के अलावा इसका जूस भी पी सकते हैं।
image courtesy-gettyimages -
6
सोयाबीन का सेवन
खून की कमी दूर करने में सोयाबीन का महत्वपूर्ण स्थान है। इसमें आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी पाया जाता है। चूंकि एनिमिया के रोगी की पाचन शक्ति कमजोर होती है इसलिये सोयाबीन का दूध बनाकर पीना अधिक फायदेमंद है।
image courtesy-gettyimages
-
7
सेवफल
एक सेवफल यानी सेब के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर रोज पीने से खून की कमी दूर होती है। टमाटर और सेवफल दोनों के रस को 100-100 मिली लेकर मिला लीजिए, और इसका सेवन सुबह खाली पेट करने से खून की कमी दूर हो जाती है।
image courtesy-gettyimages -
8
तुलसी
एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर तुलसी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एनीमिया में भी बहुत फायदेमंद है, तुलसी के नियमित सेवन करने से खून की कमी की समस्या दूर होती है। तुलसी के रस को शहद के साथ मिलाकर नियमित सेवन कर सकते हैं।
image courtesy-gettyimages
-
9
चुकंदर
इसमें आयरन के तत्व बहुत ज्यादा मात्रा में पाये जाते हैं, यह खून में हीमोग्लोबिन का निर्माण कर लाल रक्त कणिकाओं की सक्रियता को बढ़ाता है। चुकंदर की पत्तियों में भी आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे आप सलाद के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। चुकरंदर का रस दिन में दो बार पियें।
image courtesy-gettyimages
-
10
धनिया का सेवन
धनिया आयरन से भरपूर होता है जिसके कारण एनीमिया की समस्या से निजात दिलाता है। इसके अलावा धनिया की छोटी-छोटी पत्तियों और बीजों में पोषक तत्वों का खजाना छिपा है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, सोडियम, पोटैशियम और विटामिन ए, बी1, बी2 और सी जैसे तत्व पाये जाते हैं।
image courtesy-gettyimages
-
11
अंगूर खायें
अंगूर का नियमित सेवन करने से खतरनाक बीमारियों से बचाव होता है। अंगूर में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए एनीमिया की समस्या होने पर अंगूर का सेवन कीजिए। अंगूर खाने से शरीर में हीमोब्लोबिन भी बढ़ता है। इसके अलावा आम, अमरूद आदि फल भी एनीमिया में फायदेमंद हैं।
image courtesy-gettyimages