सेहत से जुड़े 10 अनजाने तथ्य
-
1
अपनी सेहत को कितना सेहत
हमें लगता है कि अपनी सेहत के बारे में हम सब कुछ जानते हैं। आखिर हमारा शरीर है और हमारी सेहत, तो भला हम इससे कैसे अनजान रह सकते हैं। लेकिन, क्या वास्तव में ऐसा है। क्या वाकई ऐसा कुछ भी नहीं, जिससे हम वाकिफ न हों। जनाब, इनसानी सेहत से जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं, जिनके बारे में शायद आपको जानकारी न हो। पढि़ये ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य।
image courtesy : gettyimages.in
-
2
दीवार में सिर मारना
अब यह आजमाने की बात नहीं है, लेकिन फिर भी आपको बता दें। एक घंटे तक लगातार दीवार में सिर मारने पर आप 150 कैलोरी तक खर्च कर सकते हैं।
image courtesy : gettyimages.in
-
3
आपका मुंह है बैक्टीरिया का ब्रह्माण्ड
अपने मुंह को साफ रखने के लिए आप ब्रश, माउशवॉश और न जाने क्या-क्या तरीके आजमाते हैं। लेकिन, अगर आपसे कहा जाए कि इसके बावजूद आपके मुंह में अरबों बैक्टीरिया होते हैं, तो... शायद आपको विश्वास न हो। लेकिन, हकीकत यही है कि आपके मुंह में दुनिया की आबादी से ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं।
image courtesy : gettyimages.in
-
4
टीवी देखकर खर्च करें कैलोरी
अधिक टेलीविजन देखना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह होता है, लेकिन आपको शायद ही इस बात की जानकारी हो कि आप टेलीविजन देखने में सोने के मुकाबले अधिक कैलोरी खर्च करते हैं।
image courtesy : gettyimages.in
-
5
धूम्रपान का बड़ा नुकसान
धूम्रपान के नुकसानों के बारे में तो आपको जानकारी होगी ही। यह दिल और दिमाग दोनों की सेहत को बुरी तरह प्रभावित करता है। लेकिन, क्या आपको इस बात की जानकारी है कि अधिक धूम्रपान करने से आपकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
image courtesy : gettyimages.in
-
6
ज्यादा जीते हैं राइड हैंडर
जी, दायें हाथ से काम करने वाले लोग, बायें हाथ से काम करने वाले लोगों के मुकाबले लंबी अवधि तक जीवित रहते हैं। जो लोग दायें हाथ से काम करते हैं वे बायें हाथ से काम करने वालों के मुकाबले औसतन नौ वर्ष अधिक जीते हैं।
image courtesy : gettyimages.in
-
7
सुबह-शाम कद में अंतर
इस बात पर शायद आपको यकीन न हो, लेकिन यह बात पूरी तरह सच है। इनसान का कद शाम के मुकाबले सुबह के समय एक सेंटीमीटर अधिक होता है। यकीन न हो, तो कभी आजमाकर देखें।
image courtesy : gettyimages.in
-
8
कितना खा जाते हैं आप
आमतौर पर एक इनसान अपने पूरे जीवन में करीब 60 हजार पाउण्ड यानी 27 हजार किलो से ज्यादा भोजन खाता है। यह कुल मिलाकर छह हाथियों के वजन से अधिक होता है।
image courtesy : gettyimages.in
-
9
दिल है या मोटर
इनसानी दिल का काम रक्त पंप करना होता है, यह तो आप जानते हैं, लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी कि इनसानी दिल एक दिन में 2000 गैलेन यानी साढ़े सात हजार लीटर से अधिक रक्त पंप करता है।
image courtesy : gettyimages.in
-
10
छाती पर बाल
जिन पुरुषों की छाती पर बाल होते हैं, उन्हें लिवर का सिरोसिस होने की आशंका, उन पुरुषों की अपेक्षा कम होती है, जिनकी छाती पर बाल नहीं होते।
image courtesy : gettyimages.in
-
11
इनसानी दिमाग बाप रे बाप !
इनसानी दिमाग की क्षमता ही तो आज कि मानव चांद पर बस्ती बसाने की योजना पर काम कर रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इनसानी दिमाग कितनी जानकारियां सुरक्षित रख सकता है। आपको जानकार हैरानी होगी इनसानी दिमाग में इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका से पांच गुना अधिक जानकारियां सुरक्षित रखने की क्षमता होती है।
image courtesy : gettyimages.in
-
Tags: