जायफल स्वास्थ्य की कई समस्याओं का हल
-
1
जायफल के स्वास्थ्य लाभ
जायफल को खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। लेकिन यह खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई छोटी-मोटी समस्याओं से भी निजात दिलाता है। आयुर्वेद में जायफल को बहुत महत्व है। जायफल आपकी पेट संबंधी और त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। क्या आप जानते हैं कि जायफल आपकी सेहत के लिए कितना महत्वपूर्ण है। Image Courtesy: Getty Images
-
2
झुर्रियों से निजात दिलाये
यदि आप चेहरे पर पड़ी झुर्रियों से परेशान है तो आपको जायफल का इस्तेमाल करना चाहिए। चेहरे की झुर्रियां मिटाने के लिए जायफल को पीसकर उसका लेप बनाकर झुर्रियों पर एक महीने तक लगाने से झुर्रियों से निजात पाई जा सकती है। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से चेहरे पर मुहांसे और मुहांसों से होने वाले दाग भी साफ होते हैं। Image Courtesy: Getty Images
-
3
रक्त संचार बढ़ाये
जायफल से मालिश करने से रक्त संचार सही प्रकार से होता है। शरीर में रक्तसंचार ठीक प्रकार से होने से नींद अच्छी आती है और आप दिनभर चुस्ती-फुर्ती का अनुभव करते है। इसके अलावा नियमित रूप से रात को गरम दूध में जायफल का पाउडर डाल कर पीने से भी अच्छी नींद आती है।
Image Courtesy: Getty Images -
4
दांत दर्द दूर भगाये
दांत दर्द में जायफल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। दांत दर्द होने पर जायफल का तेल रूई से दांत की जड़ में लगाने से दर्द में आराम मिलता है। ज्यदातर टूथपेस्ट में भी दालचीनी और जायफल मिलाया जाता है। Image Courtesy: Getty Images
-
5
बच्चों के लिए लाभकारी
कई बार छोटे बच्चों को दूध हजम नहीं होता है। ऐसे में बच्चों के दूध में आधा पानी और एक जायफल मिलाकर उबालकर और कुछ ठंडा होने पर पिलाने से बच्चों को दूध हजम होने लगता है। Image Courtesy: Getty Images
-
6
नेत्र ज्योति बढ़ाए
अगर आपकी आंखे लगातार कमजोर हो रही हैं तो आपके लिए जायफल बहुत फायेदमंद साबित हो सकता है। इसके लिए पत्थर पर पानी के साथ जायफल को घिसकर लेप तैयार कर लें। इस लेप को आंखों की पलकों पर और आंखों के चारों तरफ लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। Image Courtesy: Getty Images
-
7
ब्रेन टॉनिक
प्राचीन काल के दौरान, रोमन और ग्रीक सभ्यता जायफल का इस्तेमाल ब्रेन टॉनिक के रूप में करते थे। ऐसा इसलिए होता था क्योंकि जायफल प्रभावी ढंग से मस्तिष्क को उत्तेजित कर सकता हैं। नतीजतन, यह थकान और तनाव को खत्म करने में मदद कर सकता हैं। अगर आप चिंता या अवसाद से पीड़ित हैं, तो जायफल आपके लिए एक अच्छा उपाय हो सकता है। इसको खाने से आपको कभी एल्जाइमर की बीमारी भी नहीं होगी। Image Courtesy: Getty Images
-
8
दर्द निवारक
जायफल को एक प्रभावी दर्दनिवारक भी कहा जाता है। जायफल के इस मसाले का इस्तेमाल सूजन और पेट दर्द के इलाज के लिए किया जाता है। अगर आप जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, गठिया, घावों और अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जायफल का प्रयोग करें। दर्द को राहत देने के प्रभावित क्षेत्रों पर जायफल का तेल लागने से फायदा होता है। Image Courtesy: Getty Images
-
9
पाचन संबंधी समस्याओं से राहत
अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं जैसे दस्त, कब्ज, सूजन और पेट फूलना आदि से पीड़ित हैं तो जायफल प्रभावी रूप से आपको राहत प्रदान कर सकता हैं। जायफल का तेल आंतों से अधिक गैस निकाल कर पेट दर्द से राहत देता है। जायफल के सेवन से भूख न लगने की समस्या से भी निजात पाई जा सकती है। Image Courtesy: Getty Images
-
10
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है
जायफल आहार में स्वाद बढा़ने के साथ-साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढता है। जायफल में मौजूद मिनरल के अलावा पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और मैगनीशियम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। Image Courtesy: Getty Images
-
11
लीवर और किडनी के लिए उपयोगी
विषाक्त तत्वों को बाहर निकलना, अच्छे स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण कारक है। आहार, प्रदूषण, तनाव, तंबाकू, दवा और अन्य बाहरी पदार्थों के कारण अंगों में विषाक्त पदार्थ इकट्ठा होने लगते है। आमतौर पर किडनी और लीवर जैसे अंगों पर विषाक्त पदार्थ का निर्माण होता हैं। एक टॉनिक के रूप में जायफल किडनी और लीवर को साफ करता है और इन विषाक्त पदार्थों बाहर करता है। अगर आप लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं तो जायफल फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा जायफल भी किडनी की पथरी को रोकने और बाहर निकालने में भी प्रभावी होता है। Image Courtesy: Getty Images