स्ट्रॉबेरी और दही के मिश्रण से त्वचा को होते हैं ये लाभ
-
1
त्वचा के लिए स्ट्रॉबेरी और दही का मिश्रण
जहां एक और स्ट्रॉबेरी स्वास्थ्य के लिए एक लाभदायक फल है वहीं दूसरी ओर दही कैल्शियम और प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। जो स्वास्थ्य को आश्चर्यजनक लाभ देता है। गर्मी के मौसम में यह दोनों ही ताजगी और ठंडक देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी तथा दही दोनों त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। दोनों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा की रंगत को प्राकृतिक तरीके से निखारते हैं। लेकिन अगर दोनों को साथ में मिला दिया जाये तो यह त्वचा के लिए बहुत अधिक फायदेमंद हो जाते हैं। आइए इस स्लाइड शो के माध्यम से स्ट्रॉबेरी और दही के मिश्रण से त्वचा को होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।
-
2
स्ट्रॉबेरी और दही का मास्क
स्ट्रॉबेरी और दही का मास्क बनाने के लिए आपको सिर्फ इतना करना है कि कुछ ताजा स्ट्रॉबेरी को लेकर काट लें और इसे ब्लेंडर में पीसकर पेस्ट बनायें। अब स्ट्रॉबेरी के इस पेस्ट में 2 टेबलस्पून दही मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर स्ट्रॉबेरी और दही के इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें। इसे 20 मिनट लगा रहने दें और बाद में पानी से चेहरा धो डालें।
Image Source : hinditips.com -
3
त्वचा को हाइर्ड्रेंट करें और झुर्रियों से बचायें
स्ट्रॉबेरी और दही के प्राकृतिक मिश्रण में त्वचा की कोशिकाओं को नम रखने के गुण होते हैं जो आपकी त्वचा को मॉश्चराइज कर त्वचा को नर्म और कोमल रखते हैं। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी और दही के मिश्रण में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो आपकी त्वचा की कोशिकाओं को पोषण और कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे झुर्रियों दूर होती है। इस तरह त्वचा को हाइर्ड्रेंट करने और झुर्रियों को दूर करने के लिए स्ट्रॉबेरी और दही का पेस्ट लगाये।
-
4
त्वचा के ऑयल और मुंहासों को दूर करें
स्ट्रॉबेरी और दही का मिश्रण त्वचा के ऑयल को कम करने में मदद करता है। विटामिन सी युक्त प्राकृतिक फेस पैक त्वचा के सीबम के उत्पादन को कम करता है जिससे आपकी त्वचा ऑयल फ्री और तरोताजा रहती है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा और दही के एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों को दूर करने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट रोम छिद्रों से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है और एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करता है।
-
5
प्राकृतिक सनस्क्रीन
स्ट्रॉबेरी और दही का मिश्रण प्राकृतिक सनस्क्रीन की तरह कार्य करता है। इसमें मौजूद एल्लगिक एसिड सूर्य की नुकसानदायक यूवीए और यूवी किरणों से बचाव करता है। साथ ही दही और स्ट्रॉबेरी के मिश्रण में सूजन नाशक गुण होते हैं जो कटने, चोट और सनबर्न से आराम दिलाते हैं। इसके अलावा अपने एसिडिक गुणों के कारण स्ट्रॉबेरी और दही का मिश्रण प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह कार्य करता है तथा आपकी रंगत को निखारता है।
Image Source : Getty