सात आई मास्क जो दिलायें डार्क सर्कल से छुटकारा
-
1
डार्क सर्कल से छुटकारा
आंखों के नीचे काले घेरे आहार में पौष्टिक तत्वों, खून की कमी, पूरी नींद न लेना और आंखों को कम आराम देने की वजह से होती हैं। इन काले घेरों के कारण व्यक्ति हमेशा थका हुआ और उम्रदराज नजर आने लगता है। इसलिए जरूरी हैं कि आप इनसे छुटकारा पाने की तरकीब जान लें। हालांकि कई ओवर-काउंटर क्रीम काले घेरों से छुटकारा दिलाने का दावा करते हैं लेकिन इनकी केमिकल संरचना स्थिति को और भी बदतर बना सकती हैं। हमारी प्रकृति में कई ऐसी सामग्रियां हैं, जो आपकी आंखों की नाजुक त्वचा के आस-पास पड़े काले घेरों को दूर भगा सकती है और फिर दुबारा उन्हें वापस भी नहीं आने देगी।
Image Courtesy : Getty Images -
2
टमाटर और नींबू मास्क
टमाटर में मौजूद प्रभावी स्किन लाइटइनिंग एजेंट आंखों के आस-पास के हिस्से के रंग में सुधार करने में मदद करते हैं। साथ ही नींबू में मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा और रक्त वाहिकाओं को शान्त कर, आंखों के नीचे तरल पदार्थ के अवरोधन में मदद करता है। मास्क बनाने के लिए एक टमाटर लेकर उसमें एक नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इस पेस्ट को अपनी आंखों के चारों ओर लगाये। एक घंटा लगा रहने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
Image Courtesy : Getty Images -
3
हल्दी और अनानास जूस का मास्क
हल्दी में मौजूद एंटी-इफ्लेमेंटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण डार्क सर्कल का प्रभावी ढंग से इलाज करते हैं। अनानास जूस एक अच्छा स्किन टोनर है, और आंखों को सुखदायक प्रभाव देता है। इस मास्क को बनाने के लिए दो चम्मच हल्दी पाउडर लेकर उसमें तीन चम्मच अनानास के जूस को मिलाये। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आंखों के आस-पास लगाकर आधे घंटे के बाद इसे धो लें। अच्छे परिणाम पाने के लिए इस पेस्ट को नियमित रूप से सुबह लगाये।
Image Courtesy : Getty Images -
4
आलू, जैतून का तेल और शहद का मास्क
आलू में ब्लीचिंग गुण की मौजूदगी डार्क स्किन को हल्का करने में मदद करती है। ऑलिव ऑयल रक्त परिसंचरण में सुधार करने और त्वचा में कसाव लाने में मदद करता है और शहद प्रभावित हिस्सों को पोषण और मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। इस मास्क को बनाने के लिए आप एक छीले हुए आलू को अच्छे से कस लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद और जैतून का तेल मिला लें। इस मिश्रण को आंखों के आस-पास लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसे गुनगुन पानी से धो लें। सोने से पहले इस उपाय को हर दूसरे दिन करें।
Image Courtesy : Getty Images -
5
खीरा और नींबू के रस का मास्क
खीरे में मौजूद एस्ट्रिंजेंट गुण थकी आंखों को ताजा रखने में मदद करते हैं। यह गुण प्रभावी ढंग से आंखों की सूजन को कम करने और डार्क सर्कल को दूर करने में मदद करते हैं। आधे खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। फिर इस मिश्रण को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। आधे घंटे के बाद इस रस में आधे नींबू का रस मिला लें। अब कॉटन की मदद से इस मिश्रण को अपनी आंखों के आस-पास लगा लें। 15 मिनट के लिए मिश्रण को छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
-
6
पुदीने और शहद का मास्क
पुदीने के कुलिंग गुण, थकी आंखों को ताजा रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इफ्लेमेंटरी गुण प्रभावी ढंग से डार्क सर्कल को कम करने में मदद करते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए पुदीने की कुछ पत्तियों को लेकर उसे अच्छे से क्रश कर लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने आंखों के आस-पास लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 15 मिनट के बाद इस मास्क को ठंडे पानी से धो लें। इस मास्क को सोने से पहले हर रात उपयोग करने से डार्क सर्कल स्थायी रूप से दूर हो जाते हैं।
Image Courtesy : Getty Images -
7
बादाम और नींबू के रस का मास्क
सतनाव और नींद की कमी के अलावा, कुछ अन्य कारक भी काले घेरे का कारण हो सकते हैं। जिसमें बहुतायत में शराब या कॉफी का सेवन, निर्जलीकरण और धूम्रपान शामिल है। इन आदतों को छोड़ने के अलावा आप डार्क सर्कल को दूर करने के लिए बादाम और नींबू के रस से बने मास्क का उपयोग भी कर सकते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच बादाम के तेल में एक चम्मच नींबू के रस को मिलाकर मिश्रण बना लें। आंखों के आस-पास इस मिश्रण को लगाकर, कुछ देर लगा रहने दें। जल्दी परिणाम पाने के लिए इस उपाय को नियमित रूप से हर रात को करें।
Image Courtesy : Getty Images -
8
गुलाब जल मास्क
गुलाब जल कई प्रकार के फेस पैक का एक अनिवार्य हिस्सा है। इसमें मौजूद एंटी-इफ्लेमेंटरी गुणों के कारण इसके इस्तेमाल से आंखों की सूजन को कम और डार्क सर्कल के इलाज में मदद मिलती हैं। समस्या होने पर दो कॉटन के टुकड़ों को लेकर उसे गुलाब जल में डुबोकर अपनी आंखों के आस-पास लगाये। ऐसा केवल 10 मिनट तक करें। यह उपाय तुरंत ही ठंडा और ताजा प्रभाव देने के साथ आंखों की सूजन को कम करता है। और ऐसा करने से आपकी आंखों के आस-पास की त्वचा में चमक भी आ जाती है।
Image Courtesy : Getty Images