फोरप्ले आइडिया जिससे वो हो जाएंगे बेकाबू
-
1
महिलाएं कैसे करें फोरप्ले
पुरुषों के बारे में हमेशा यही माना जाता है कि वे सेक्स के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। थोड़ा छूने पर या किस करने पर ही वे टर्न ऑन होने लगते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पुरुषों को भी फोरप्ले पसंद होता है। महिलाओं द्वारा किए गए कुछ खास तरीके हैं जो उन्हें खुश करते हैं। देखिए क्या हैं वे खास बातें जो बेहद पसंद आती हैं।
-
2
सांसों का खेल
पुरुषों को बहुत पसंद होता है कि आपकी सांसें उनकी सांसों से टकराएं। उनके चेहरे या गर्दन पर धीरे-धीरे अपनी सांसें छोड़ें। उनकी छाती को अपनी सांसों से छुएं। उन्हें बेहद पसंद आएगा।
-
3
पहल करें
अमूमन ऐसे मामलों में पुरुष ही पहल करते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर वे चाहते हैं कि उनकी पार्टनर यानी आप इसका सारा दारोमदार अपने कंधे पर उठाए। तो शरमाइए मत उन्हें खुद को छूने मत दीजिए और एहसास दिलाइए कि आप उनसे कितना प्यार करती हैं।
-
4
प्यार भरी छुअन
अब आपको ठीक वैसा ही करना है जैसा वो आपके साथ करते थे। पुरुषों को भी आपकी प्यार भरी छुअन काफी अच्छी लगती है। उन्हें ठीक उसी तरह से छुएं जैसे वह आपको छूते हैं। पूरी तरह उन्हीं के रोल में आ जाएं। शरीर के हर हिस्से को चाहत से भर दें।
-
5
रोल प्ले आता है पसंद
यह काफी पुराना तरीका है, लेकिन काम का है। पुरुषों को अच्छा लगता है जब आप बंद दरवाजों के पीछे कुछ और ही हों। अपनी पर्सनैलिटी के अलग-अलग रुपों को उनके सामने रखें। विग लगाएं, अलग तरह से ड्रेस अप करें, अलग मेक-अप कर उन्हें रिझाएं।
-
6
पैरों से भी हो खेल
कहीं बैठे हों और आपको उन पर प्यार आ रहा हो तो आप फुट्सी खेल कर भी उनको खुश कर सकती हैं। अपने पांव की उंगलियों से उन्हें छेड़ें या सहलाएं। पर ख्याल रखें कि कोई और न देख रहा हो। यकीन मानिए ऐसा करना उन्हें काफी अच्छा लगेगा।
-
7
किस से करें शुरुआत
फोरप्ले में किस सबसे जरूरी अंग है। किस एक ऐसा मीठा और प्यार भरा अहसास है, जो आपके पार्टनर को आपके प्यार की गहराई आसानी से समझा देता है। आप फोरप्ले के दौरान कहीं भी किस कर सकते हैं जैसे कि होठों, गालों, गर्दन और शरीर के बाकी हिस्सों पर भी।
-
8
बाहों में भर लें
सेक्स से पहले आप अपने पार्टनर को अपनी बांहों में भरकर अपना प्यार जता सकते हैं। याद रखें आपको अपने पार्टनर को ऐसे नहीं हग करना है जिससे कि उसे असुविधा हो। उसे आराम से अपनी बांहों में लेकर प्यार करें।
-
9
टच भी करें
अपने पार्टनर की बॉडी को प्यार से टच करें। उनके शरीर को प्यार से सहलाएं, उसे टच करें। इससे उन्हें एक्साइट होने में काफी मदद मिलेगी। इसके साथ-साथ यह आपको भावनात्मक रूप से भी करीब लाएगा और आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा।
-
10
डर्टी टॉक करें
फोरप्ले के वक्त अपने पार्टनर से मीठी-मीठी बातें करें। उन्हें बताएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। इससे उनका भरोसा आपके प्रति और बढ़ेगा। उसके बाद उनके साथ डर्टी टॉक की शुरुआत कर उनकी एक्साइटमेंट को नेक्स्ट लेवल तक ले जा सकते हैं।
-
11
कहीं भी, कभी भी फोरप्ले
सिर्फ बिस्तर पर ही नहीं बल्कि कहीं भी शुरू कर सकते हैं जैसे कि घर के किसी भी कोने में, पार्क में, कार में, लिफ्ट में या जहां भी आपको सही लगे। जगह बदल-बदल कर फोरप्ले करने से आपको हर बार एक नए किस्म का एहसास होगा।