व्यायाम जो आपके सेक्सुअल स्वास्थ्य को रखें फिट
-
1
व्यायाम से शरीर बेहतर
व्यायाम सिर्फ आपको स्वस्थ रखकर आपके शरीर को बेहतर आकार नहीं देता, बल्कि यह आपकी सेक्स लाइफ को भी बेहतर करता है। महिलायें यदि अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो वे इनमें से कोई भी व्यायाम चुन सकती हैं। इन व्यायामों की मदद से महिलाओं को ऑर्गेज्म हासिल करने में भी आसानी होगी और उनका सेक्स जीवन बेहतर बनेगा। Image Courtesy- cdn.sheknows.com
-
2
लोअर-बैक लाइ डाउन (Lower-Back Lie-Down)
आपकी कमर की निचली मांसपेशियों में कई संवेदनशील नसें होती हैं। यदि आप उन्हें मजबूत बनाने का काम करें, तो आपके सेक्स का आनंद कई गुना बढ़ सकता है। इसे करने के लिए कमर के बल लेट जाइए और अपनी टांगों को घुटने के पास मोड़ लीजिए। धीरे-धीरे अपने घुटनों को अपनी छाती के पास लेकर आइए। अपनी कमर को जमीन पर टिकाये रखिये। इस मुद्रा में दो से तीन सेकेंड तक रहिये। धीरे-धीरे अपनी टांगों को नीचे ले जाइए। इस व्यायाम को दस बार दोहराइये। Image Courtesy- s.yimg.com
-
3
लो- साइड-टू-साइड लंज (Low Side-to-Side Lunge)
लंज आपके शरीर का लचीलापन बढ़ाते हैं। लचीला शरीर आपके सेक्स जीवन को बेहतर बनाने में मदद करता है। अपने पैरों को जरा चौड़ा कर खड़ी हो जाएं। अपनी कमर को जरा सा झुकाइए और अपने हाथों को सीने के सामने रखें। अपना वजन सीधे पैर पर डालें और कूल्हों को पीछे की ओर धकेलें। इसके बाद अपने शरीर को धीरे-धीरे कूल्हों को नीचे ले जाते हुए और अपने दायें घुटने को मोड़ते हुए नीचे ले जाएं। आपकी दायीं टांग का निचला हिस्सा जमीन के लगभग समानांतर होना चाहिए। आपका बायां पैर जमीन पर ही रहन चाहिए। बिन रुके इस प्रक्रिया को उलटा करते हुए शुरुआती अवस्था में लौट आएं। इसी व्यायाम को बायीं ओर से करें। इस व्यायाम को 10 से 20 बार दोहरायें। Image Courtesy- womenshealthmag.com
-
4
स्टैंडिंग हिप थ्रस्ट (Standing Hip Thrust)
इस व्यायाम का मकसद है ऑर्गेज्म को बेहतर बनाना। इस व्यायाम को करने के लिए अपने पैरों में कुछ फुट का फासल रखकर खड़ी हो जाएं। अपने पंजों को सामने की ओर रखें और घुटनों को थोड़ा मोड़कर रखें। अपने श्रोणिक क्षेत्र को आगे की ओर तब तक धकेलें, जब तक आपको अपने कूल्हों में खिंचाव महसूस न हो। हालांकि आपको देखने में यह बात मामूली लग सकती है, लेकिन फिर भी इसे अधिक न करें। कूल्हों की मांसपेशियां अंदरूनी रूप से टांगों से इस प्रकार जुड़ी होती हैं कि उन्हें खींचने में बहुत कम प्रयास करने की जरूरत होती है। इस स्ट्रेच को 30 सेकेंड तक रोककर रखिये और फिर दूसरी टांग से इसी व्यायाम को कीजिए। Image Courtesy- i1.ytimg.com
-
5
हिंज (Hinge)
यदि आप अपनी कमर को सही प्रकार मोड़ पाती हैं, तो इससे आपके सेक्स का आनंद कई गुना बढ़ जाता है। इससे आपके साथी के लिए भी संभोग को बेहतर बनाना आसान होगा। इस व्यायाम को करने के लिए घुटनों को मोड़ते हुए जमीन पर बैठ जाइए। हाथ शरीर के साथ लगे हुए हों। अपना वजन पीछे पंजों पर डालिये। आपकी कमर सीधी होनी चाहिए और घुटने 90 डिग्री के कोण पर मुड़े हुए हों। अपने सिर और रीढ़ की हड्डी को जांघों की सीध में रखें, धीरे से पीछे की ओर कुछ इंच झुकें। तीन सेकेंड के लिए रुकें और फिर शुरुआती अवस्था में आ जाएं। इस व्यायाम को पांच से दस बार करें। Image Courtesy- fitbie.com
-
6
ग्लूटिल ब्रिज (Gluteal Bridge)
यह व्यायाम आपकी श्रोणिक क्षेत्र की मांसपेशियों को मजबूती देगा। इससे आपको ऑर्ग्जेम बढ़ जाएगा। और आपके सेक्स का आनंद भी कई गुना अधिक हो जाएगा। इस व्यायाम को करने के लिए जमीन पर लेट जाएं, घुटनों को मोड़ें और पंजों को जमीन पर रखें। अपने कूल्हों को तब तक ऊंचा उठायें जब तक आपके घुटने, कूल्हे और कंधे एक सीधी रेखा में न आ जाएं। इस व्यायाम को कम से कम बीस बार करें। Image Courtesy-womensfitness.co.uk
-
7
इंचवर्म (Inchworm)
इससे आपका पूरा शरीर लचीला हो जाता है। और आपको पूरे शरीर में सुखद अहसास होता है। इस व्यायाम को करने के लिए सीधी खड़ी हों और अपने पैरों को जरा सा खोलकर रखें। कमर के बल झुकें और हाथों को जमीन पर लगाएं। अपनी टांगों को सीधा रखें और हाथों के दम पर आगे चलें। इस व्यायाम को कम से कम छह बार करें। Image Courtesy- woman.thenest.com/
-
8
पिले (Plié)
योनि की मजबूत मांसपेशियां ऑर्गेज्म का मजा कई गुना बढ़ा देती हैं। इस व्यायाम को करने के लिए अपने पैरों को थोड़ा खोलकर रखें। आपके पंजे बाहर की ओर हों और हाथ कूल्हों पर रखें हों। अपने घुटनों को धीरे-धीरे इतना मोड़ें कि जांघें जमीन के समानांतर हो जाएं। अपने पंजों पर जोर डालते हुए सीधी खड़ी हो जाएं। इस व्यायाम को कम से 12 से 15 बार करें। Image Courtesy- ivillage.ca
-
Tags: