हौसला नहीं वजन कम करें
-
1
हौसले से वजन में कमी
सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज आपके अंदर पतले होने की सनक या कल्पना को पूरा नहीं कर सकती हैं। अच्छी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आदर्श जीवन शैली का बहुत महत्व होता है। यहां दिये गये उपायों को अपनाकर आप बिना हौसला खोये अपने वजन को कम कर सकते हैं। image courtesy : getty images
-
2
धैर्य, समर्पण के साथ ज्ञान का होना
वजन कम करने के कार्यक्रम में अच्छा और ठीक से खाना, अपने बारे में अच्छा महसूस करना और नियमित रूप से एक्सरसाइज करना आपके लिए आजीवन प्रतिबद्धता होनी चाहिए। अपनी जीवन शैली को बदलना धीमी गति से विकसित होने वाली प्रक्रिया है, जिसमें धैर्य, समर्पण के साथ-साथ सही ज्ञान की भी आवश्यकता होती है। image courtesy : getty images
-
3
सही मात्रा में आराम भी जरूरी
शरीर में चीजों को धीरे-धीरे ग्रहण करने, सीखने, मजबूत करने और फिट करने के लिए शरीर में अनुकूल मजबूत सेंसर लगे होते हैं। इसलिए जब फिटनेस की बात आती है तो आराम करना भी समान रूप से महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि हमारी मांसपेशियों को सही आहार के साथ रिकवरी के लिए सही मात्रा में आराम की भी जरूरत होती है। image courtesy : getty images
-
4
जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना
सिर्फ वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज को एक साधन के रूप में लेना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि जल्दी परिणाम पाने के लिए आप इस पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। एक्सरसाइज का मतलब खुद को सजा देना नहीं है। वजन घटाने के लिए नियमित रूप से वर्कआडट के लिए प्रतिबद्ध होना और सही आहार ही काफी होता है। image courtesy : getty images
-
5
गलत धारणा
यह बहुत ही आम धारणा है कि खाने से मोटापा बढ़ता है। इसलिए लोग अपने आहार में फैट, कार्बोंहाइड्रेट, प्रोटीन की कटौती करके एक तरह के भोजन से चिपके रहते हैं। साथ ही उनको यह कहना बहुत फैशनेबल लगता है कि वह फैट फ्री और शुगर फ्री आहार लेते हैं और स्वाभाविक रूप बुरे वसायुक्त खाद्य पदार्थों को छोड़ दिया है। लेकिन यह धारणा बहुत गलत है। image courtesy : getty images
-
6
शरीर की अनदेखी न करें
आज बहुमत में लोग इस बात को भूल गये है कि प्रकृति की तरह शरीर को भी एक सहज संतुलन की जरूरत होती है। लेकिन वजन कम करने के कार्यक्रम में लोग अपने शरीर की अनदेखी करने लगते हैं लेकिन ऐसा करने से शरीर में परेशनियां शुरू हो जाती है। हमारे शरीर में सभी प्रकार के पोषक तत्वों के सही संतुलन की जरूरत होती है। इसलिए नियमित व्यायाम के साथ आहार का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। image courtesy : getty images
-
7
शरीर के आकार और आवश्यकताओं के अनुसार आहार
वैसे तो सभी प्रकार का खाना अच्छा होता है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर होता है कि इसे सही समय, सही मात्रा और सही खाद्य पदार्थों को लिया जाये। साथ ही यह समझने की जरूरत है कि प्रत्येक व्यक्ति को आहार अपनी जीवनशैली, गतिविधि, शरीर के आकार, आकृति और आवश्यकताओं की विशिष्टता के अनुसार होती है। साथ ही आपको यह भी जानना होगा कि किस प्रकार का आहार आपके शरीर और वजन को कम करने के लिए फायदेमंद होता है। image courtesy : getty images
-
8
अच्छे फैट का सेवन
अपने आहार में से बुरे फैट को हटा दें, लेकिन अच्छे फैट को नहीं क्योंकि इससे फायदे की जगह ज्यादा नुकसान हो सकता है। अपने खाने में संतुलित आहार को लें। जब सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के सही संयोजन से खाया जाता है तो वसा धीरे से रक्त में चीनी जारी करने और प्रभावी रूप से वसा जलने, स्थिर रक्त शर्करा, कम से कम भूख, अच्छे मूड और चमकदार त्वचा के लिए नेतृत्व करता है। image courtesy : getty images
-
9
दिन की शुरूआत
चाय या कॉफी के साथ दिन की शुरूआत कभी भी न करें। इसकी बजाय जागने के 10 से 15 मिनट के भीतर असली खाना खाये। ऐसा करने से आपका एनर्जी लेवर बढ़ता है जिससे आपकी चयापचय दर में वृद्धि होती है और फैट जलता हे और एसिडिटी और सूजन में कमी होती है। यह दिन में ज्यादा खाने की संभावना को कम करता है, दिन भर ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखता है। जिससे फैट बढ़ने की संभावना कम होती है। image courtesy : getty images
-
10
हर 2 घंटे में खाओ
अक्सर खाने से आपके आहार के आकार में कमी आती है। कम कैलोरी के लेने से हम बेहतर रूप खाते हैं और शरीर में फैट जमा नहीं होता है। इस तरह से हर दो घंटे से अंतराल में छोटा भोजन लेने से शरीर को फैट को स्टोर करने का कोई कारण नहीं दिखता है। image courtesy : getty images
-
11
कार्य के अनुसार आहार
अधिक सक्रिय होने पर अधिक खाना खाना चाहिए क्योंकि यह आपके शरीर को एक कुशल कैलोरी बर्नर बना देता है। यह शरीर की चयापचय दर बढ़ाने और दिनभर ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इस प्रकार से प्रभावी रूप से फैट घटाने में मदद मिलती है। इस तरह से समय महत्वपूर्ण होता है, यह जानने के लिए आपके शरीर की जरूरत क्या है और इस बात को सुनो। image courtesy : getty images
-
12
सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाना लें
सोने से कम से कम दो घंटे पहले अपने आखिरी भोजन को खत्म कर लेना चाहिए। क्योंकि हमारे शरीर को आराम के दौरान मरम्मत कार्य करने होते है। सोने से कुछ देर पहले भोजन लेने से नींद में बाधा आती है और मरम्मत का काम भी ठीक से नहीं होता हे जिससे शरीर अगली सुबह जागने पर ताजा महसूस नहीं करता है। लेकिन सोने से पहले भोजन के पच जाने से शरीर का मरम्मत का कार्य ठीक से होता हे जिसके परिणामस्वरूप फैट जलाने में मदद मिलती है। image courtesy : getty images
-
13
सूर्योदय के करीब उठे
सूर्योंदय होने के करीब उठना चाहिए। आपको हकीकत में अपने उठने के नार्मल समय से कम से कम 30 मिनट से दो घंटे पहले उठना लाभप्रद हो सकता है। क्योंकि इस समय में आपको अच्छे से वर्कआउट करने का समय मिल जायेगा। image courtesy : getty images
-
14
अभी से शुरूआत करें
इसके साथ ज्ञान, आवेदन, संतुलन और संयम यह शब्द याद रखना बहुत महत्वपूर्ण है। सही समय का इंतजार करना बंद करो जो कभी नहीं आ सकता, और अभी से शुरूआत करो। हालांकि एक प्रारंभिक फिटनेस प्रोग्राम के महत्व को आंका नहीं जा सकता। इसलिए यह जानना जरूरी है आप अपने फिटनेस के संदर्भ में कहां खड़े हैं, शरीर रचना, लचीलापन, शक्ति, धीरज। image courtesy : getty images