इन गंभीर परिस्थितियों को बर्दाश्त न करें
-
1
इन बातों को बर्दाश्त न करें
क्या कभी आपने ऐसा महसूस किया हैं कि आपने स्वयं को कम में व्यवस्थित किया हैं जबकि आप बेहतर डिजर्व करते हैं? लेकिन आपको स्वयं को डिजर्व से कम में व्यवस्थित करने के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। आपको इस बात का निर्धारित आज से ही करना है कि आपको ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं करना है जो आपको नीचा लाती है। क्योंकि हमारे पास इस दुनिया में सीमित समय होता है। हम केवल एक बार जीते हैं और यदि सही तरह से जीवन व्यतीत किया जायेगा तो एक बार भी पर्याप्त होता है। यहां दी इन बातों को बर्दाश्त करना बंद करें और एक पर्याप्त, पूर्ण और सार्थक जीवन जीना अभी से शुरू करे। image courtesy : getty images
-
2
अपमानजनक रिश्ते
अपमानजनक संबंधों को कभी भी बर्दाश्त न करें। साथी का डर अपमानजनक रिश्ते में होने का सबसे बड़ा इशारा है। अगर आपको अपने साथी से शारीरिक, भावनात्मक या यौन शोषण के लगातार संकेत दिख या अनुभव हो रहे हैं, तो इनसे बचने का सही समय है। स्वस्थ संबंधों में सम्मान और विश्वास बराबर मात्रा में होना चाहिए। image courtesy : getty images
-
3
बेवफाई
बेवफाई कभी भी बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए। बेवफाई साथी के प्रति वफादार रहना का एक पवित्र वादा तोड़ देती है। अगर आपको लगता है कि आपका साथी एक अंतरंग रिश्ते के लिए प्रतिबद्ध 100 प्रतिशत नहीं देता है, तो शायद यह समय आगे बढ़ने का है। image courtesy : getty images
-
4
बेईमानी
एक ईमानदार जीवन जीना अमूल्य होता है। यह आपको खुद के साथ-साथ दूसरों के लिए भी शांति का अहसास कराता है। सक्रिय रूप से बेईमान लोग अन्य लोगों की वास्तविकता को चोरी करने का प्रयास करते हैं। इसलिए बेईमानी को कभी भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। image courtesy : getty images
-
5
अनादर
अनादार या असभ्य लोगों को कभी भी बर्दाश्त नहीं करें। अनादार लोग ऐसे बोलते या बर्ताव करते हैं जिससे लोगों, कानून, रीति-रिवाजों, सामाजिक मानदंडों यहां तक कि सामाजिक राजनीति के प्रति कोई सम्मान नहीं होता है। इसलिए किसी के साथ अनादर न करें और न ही अनादार को स्वीकार करें। image courtesy : getty images
-
6
एक बुरी नौकरी
बिना प्रेम के कार्य करना दासता है। अगर आप बुरी नौकरी में हैं तो इसे बर्दाश्त न करें। अगर आप अपनी नौकरी से नाखुश हैं तो आज से ही नई नौकरी की तलाश शुरू कर दें, जो आपको पसंद हो। ऐसी नौकरी पर टिके नहीं रहें जिससे आपको नफरत है। image courtesy : getty images
-
7
उधार
उधार को कभी भी बर्दाश्त नहीं करे। आपके पास जितना है उसी के भीतर अच्छी तरह से जीना सीखें। हमेशा सामान को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से खरीदें। बजट और बचत योजना बनाये और उधार से स्वयं को बचाने के लिए इस योजना पर टिके रहे। image courtesy : getty images
-
8
निष्क्रियता (आराम)
निष्क्रियता या जड़ता को कभी भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। खासकर तब जब आप कोई कार्रवाई, नए अवसरों को लेने, कुछ प्रगति की तरह या कुछ और करने जा रहे हैं। जीवन बहुत छोटा है अपना समय आराम में बर्बाद न करें। image courtesy : getty images
-
9
परिवर्तन का डर
हर दिन एक नई शुरुआत लेकर आता है और एक नए अंत के निशान छोड़कर जाता है। परिवर्तन का डर व्यर्थ है। परिवर्तन को स्वीकार करना और इससे सबसे अच्छा बनना सबसे अच्छा विकल्प है। इसलिए परिवर्तन का डर कभी बर्दाश्त न करो, इससे बाहर निकालो, जीयो और आगे बढ़ो। image courtesy : getty images
-
10
संचार की कमी
संचार की कमी या बहुत कम संचार को कभी भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। व्यापार और अपने निजी संबंधों में खुले ईमानदार और अच्छे संचार को प्रोत्साहित करें। स्वस्थ संचार एक सुखी जीवन के लिए भी आवश्यक होता है। image courtesy : getty images
-
11
नकारात्मकता
नकारात्मक विचारों को बर्दाश्त न करें, फिर चाहे वह नकारात्मक विचारों या नकारात्मक लोगों से आती हो। नकारात्मकता से बहुत दर्द होता है। जीवन को रोशन करने और विश्वास को बढ़ाने के लिए नकारात्मकता को सकारात्मक वाइब्स के साथ बदलें। image courtesy : getty images
-
12
जिद
जिद अच्छा-बुरा, सही-गलत, तर्क-वितर्क किसी चीज की चिंता किये बिना अपने तरीकों से जरूरतों को पूरा करती है। लेकिन कभी-कभी जिद से दूर समझौते, सहयोग, सहकार्यता के साथ जमीन पर खड़ा होना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसलिए जिंद को बर्दाश्त न करें। image courtesy : getty images