आत्मविश्वास से भरी महिलाएं करती है पुरुषों को आकर्षित
-
1
महिला का आत्मविश्वास
पुरुषों को आकर्षित करने के लिये केवल भड़काऊ ड्रेस या मेकअप ही काफी नहीं, इसके लिए खुद में कुछ सही तरीके का बदलाव करके उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया जा सकता है। पुरुषों को आत्मविश्वास से भरी महिलाएं बेहद प्रभावित करती हैं। कई शोध भी इस बात की पुष्टी कर चुके हैं। पुरुष, महिलाओं के बाहरी सौंदर्य को देखते जरुर हैं लेकिन उनके मन में हमेशा यही चलता रहता है कि लड़की का स्वभाव और आत्मविश्वास कैसा होगा।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
2
लुक्स से ऊपर है एटीट्यूड
इस बात से तब कोई फरक नहीं पड़ता कि आप देखने में कैसी है, जब आपका आत्मविश्वास आपके पहनावे और बातों से साफ झलक रहा हो। आत्मविश्वास से भरी महिलाएं, पुरुषों को बिना कुछ खास किये ही अपनी ओर खींच ले आती हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
3
आत्मविश्वास
पुरुष अधिकांशतः ऐसी महिलाओं की ओर आकर्षित होते हैं जो अपनी लाइफ को लेकर कंट्रोल्ड होती हैं और जो दिल से मजबूत होती हैं। बनस्पद ऐसी महिलाएं जो भविष्य को लेकर हमेशा असुरक्षित रहती हैं, या हमेशा दूसरो की मदद या दया की मौहताज बनी रहती हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
4
सकारात्मकता
जीवन के प्रति नकारात्मक सोच रखने वाली महिलाएं पुरुषों को नहीं भातीं। कोई भी पुरुष उस महिला को डेट करना पसंद नहीं करेगा जो हर बात में नुक्स निकालती हों या हर चीज़ की आलोचना करती फिरें। वे महिलाएं जो दुख आने पर भी खुश रहें, और सकारात्मकता से उसका सामना करें वे पुरुषों का दिल जीत लेती हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
5
ख़ुशमिजाज़ स्वाभाव
वे महिलाएं जो आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ बात करती हैं और पुरुषों कि बातों को सहजता से ख़ुशमिजाज़ तरीके लेती हैं वे ना चाहते हुए भी पुरुषों को अपना दीवाना बना लेती हैं। ऐसी मजाकिया महिला के साथ हर पुरुष रहना पसंद करता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
6
विशिष्टता
लोग आपको क्या बनाना चाहते हैं कि बजाए आप खुद क्या हैं उस पर ध्यान दें। आप जैसी हैं वेसी रहें न कि दूसरों को दिखाने के लिये खुद में बदलाव करें। हर लड़की में कुछ न कुछ अलग होता है, तो उसे छुपाने की बजाए उसे और ज्यादा दिखाएं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
7
निडरता
निडर व्यक्ति कुछ भी हासिल कर सकता है। यदि सेक्स लाइफ की बात करें तो उसे भी एन्जॉय करने के लिए महिलाओं के लिए जरूरी है कि वे मन में शंका ना पालें। ना ही ये सोचें कि उनका पार्टनर उनके बारे में क्या सोचेगा। जब आप अपने पार्टनर को खुलकर प्यार करती हैं तो वो आपका कायल हो जाता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
8
पहल करने वाली महिलाएं
अक्सर यह देखा जाता है कि महिलाएं सेक्स के लिए अवसर खोजती तो हैं लेकिन इस बारे में कहती नहीं हैं। लेकिन वे महिलाएं जो सेक्स में अपनी बराबर भागीदारी और महत्व को समझती है, वे पुरुषओं की पहली पसंद होती हैं। तो यदि आप शुरुआत करेंगी, तो आपके साथी को और भी ज्यादा अच्छा लगेगा।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
9
कंजूसी से करें परहेज़
आत्मनिर्भर महिला पुरुष पर विजय प्राप्त करती है। वो पुरुष के अधिक शक्तिशाली होने के भ्रम को तोड़ती हुई उसके दील पर छाजाती है। तो जब आपका पार्टनर आपके करीब आए, तो ना तो प्यार में कंजूसी करें और ना हीं खर्चों में।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
10
क्या मायने रखता है
पुरुष पर विजय पाने के लिए कॉन्फिडेंस और केमिस्ट्री के अलावा एक और चीज़ चाहिए होती है। और वो है ऐसी पर्सनैलिटी जो अट्रैक्ट कर ले। इसमें कपड़े, बाल और स्टाइल के साथ साथ कैसे पोस्चर शामिल होते हैं। इसके बाद बारी आती है अंदरूनी विश्वास की।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images