कैसे करें कंडोम का सही प्रयोग और बचें इसकी विफलता से
-
1
कंडोम का सही प्रयोग
कंडोम गर्भनिरोधन का एक सुरक्षित और आसान तरीका है। हालांकि कंडोम, उपयोग करने में सुरक्षित और आसान है, लेकिन इसके गलत इस्तेमाल की वजह से गर्भ, यौन रोग तथा अन्य शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एक सर्वें को अनुसार बड़ी संख्या में पुरूष गलत तरीके से कंडोम पहनते हैं। तो चलिये जानें कंडोम का सही प्रयोग, इसके प्रयोग पर शोध और इसकी विफलता से बचने के तरीके।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
2
रिसर्च पर एक नज़र
कनाडा में हुए एक शोध के अनुसार आमतौर पर पुरुष कंडोम पहनने में आना-कानी करते ही हैं लेकिन जो पुरुष कंडोम पहनते भी हैं उनमें से 94 प्रतिशत कंडोम पहनने के दौरान कई गलतियां कर बैठते हैं, जिससे वे सेक्स का पूरी तरह आनंद नहीं ले पाते।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
3
कंडोम की जांच नहीं करते
कई बार पुरुष अत्साह और जोश में जल्दबाजी करते हैं और कंडोम को चैक नहीं करते। जो गलत हैं। अगर आप कंडोम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पूरी तरह से सुनिश्चित कर लें कि उसको आपने ठीक प्रकार से पहना लिया है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
4
हवा रह जाना
कई बार ठीक से कंडोम न पहनने या जल्दबाजी में इसे पहनने से कंडोम में हवा रह जाती है। जिस कारण उसमें हल्का सा उभार रह जाता है। कंडोम में हवा होने से ना सिर्फ कंडोम के फटने का डर रहता है बल्कि इससे लेटेक्स पर भी ज्यादा दबाव पड़ता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
5
लुब्रिकेंट का प्रयोग
कंडोम पहनने के दौरान या कंडोम पहनने से पहले लुब्रिकेंट कर सकते हैं। कंडोम पहनने से पहले किसी अच्छी क्वालिटी के मॉश्चराइजर या ऑयल का इस्तेमाल करने से कंडोम पहनने के बाद भी सेक्स और बेहतर ढंग से हो पाता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
6
खराब कंडोम का इस्तेमाल
ध्यान रखें कि यदि कंडोम की एक्सपायरी डेट निकल चुकी हो, या फिर कंडोम कहीं से कट-फट गया हो या अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हो गया हो तो इसका प्रयोग न करें। कंडोम इस्तेमाल करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि वो पूरी तरह से ठीक हो।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
7
समय से पहले ही पहने कंडोम
कई बार पुरुष चरम तक पहुंचने पर भी कंडोम नहीं पहनते। इससे कई बार वे कंडोम पहनने से पहले ही डिस्चार्ज हो जाते हैं, जिसका उन्हें अहसास नहीं होता। इससे प्रेग्नेंसी और यौन रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टी से समय से पहले ही कंडोम पहन लेना चाहिए।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
8
महिला कंडोम भी करें प्रयोग
पुरुषों की तरह ही महिला कंडोम का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है, महिला कंडोम की विशेषताएं भी कम नहीं होतीं। हालांकि महिला कंडोम के बारे में महिलाएं थोड़ा असमंजस में रहती हैं लेकिन महिला कंडोम गर्भ निरोधक विकल्प के रूप में न सिर्फ एक बेहतर विकल्प है बल्कि संभोग के समय व इसके बाद चिंतामुक्त भी रखता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
9
महिला कंडोम और सावधानियां
पुरुष कंडोम की ही तरह महिला कंडोम को भी दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। पुरुष यदि कंडोम का प्रयोग कर रहा है तो महिला कंडोम का प्रयोग नहीं होता। महिला कंडोम के प्रयोग से पुरूष सेक्स के दौरान बिल्कुल वास्तविक कंडोम के जैसा आनंद प्राप्त कर सकता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images -
10
कंडोम खोलने का सही तरीका
कंडोम को ठीक से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए जरूरी है कि सावधानी और सही तरीके से कंडोम को पैकेट से बाहर निकाला जाए। इस के लिए कंडोम के पैकेट को बीच से न खोलें, इसे हमेशा एक किनारे से ही खोलें और खोलने के लिए दांतो का प्रयोग न करें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images