बेस्ट बॉलीवुड हेयर स्टाइल
-
1
बॉलीवुड हेयर स्टाइल
बॉलीवुड सितारे अपने लुक्स के साथ-साथ अपनी हेयर स्टाइल का भी काफी ध्यान रखते हैं। समय-समय पर वह अपने हेयर स्टाइल को लेकर कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। अगर आप भी अपने पसंदीदा सितारों के हेयर स्टाइल के बारे में जानना चाहते हैं तो इस स्लाइड शो को पढ़ें...
-
2
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण दुबली-पतली और लंबी हैं और उसका चेहरा भी हार्ट शेप का है। दीपिका पादुकोण अपने बालों के साथ ज्यादा कुछ प्रयोग नहीं करती है। वह ज्यादातर अपने बालों को एक साइड से ही रखती हैं।
-
3
अमिताभ बच्चन
'मैन ऑफ मिलेनियम' अमिताभ बच्चन को न केवल अभिनय के लिए बल्कि अपनी हर फिल्म में बालों के अलग-अलग स्टाइल के लिए भी लोग पसंद करते हैं। अलादीन, झूम बराबर झूम और ब्लैक इसके कुछ उदाहरण हैं।
-
4
आमिर खान
आमिर खान ने हमेशा अपने किरदारों के साथ न्याय किया। आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफैक्शिस्ट कहा जाता है। आमिर खान ने हमेशा से ही अपनी फिल्मों और अपने किरदारों में परफैक्शन लाने की पूरी कोशिश की। वह अपनी हर फिल्म में नए रूप में नजर आते हैं। फिर वह चाहे 'दिल चाहता है' के नुकीले बाल हो या फिर 'गजनी' का गंजा अवतार। सभी फिल्मों में उन्होंने अपने प्रशंसकों से प्रशंसा हासिल की हैं।
-
5
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपनी हर मूवी में बालों के स्टाइल का विशेष रूप से ध्यान रखती हैं। 'लव स्टोरी 2050' में उनके लाल बाल बहुत ही सुंदर लग रहे थे। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने बालों को छोटा करवा लिया है जिसमें वह बहुत हॉट लग रही हैं। प्रियंका की सुंदर सी मुस्कान उनके जबरदस्त हेयरस्टाइल के साथ मिलकर गजब सा लुक देती है।
-
6
सोनम कपूर
सोनम कपूर अपने ज्यादातर फिल्मों में सिंपल हेयर स्टाइल बनाती है। फिल्म 'आयशा' में सोनम कपूर का साइड पोनीटेल वाला हेयर स्टाइल सभी को बहुत पसंद आया था। पूरी फिल्म में सोनम ज्यादातर समय साइड पोनीटल में नजर आई हैं, जो कि लुकवाइज बेहद अलग नजर आता है।
-
7
सलमान खान
बाल में हो या बिना बाल के सलमान खान का हेयरस्टाइल हमेशा चलन में रहता है। फिल्म 'तेरे नाम' में बना सलमान खान का हेयरस्टाइल उस समय कॉलेज के लड़कों को बहुत पसंद आया था। यहां तक की हर दूसरे लड़के ने बालों का वहीं स्टाइल अपनाया था।
-
8
माधुरी दीक्षित
80 की दशक की अदाकारा माधुरी दीक्षित ने मर्लिन मुनरो जैसा हेयरस्टाइल रखा था। काफी वर्षों तक उसने इसी हेअरस्टाइल को रखा। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का स्ट्रेप कट वाला हेयर स्टाइल आज भी काफी लड़कियों को पसंद हैं।
-
9
करीना कपूर
करीना कपूर भी बॉलीवुड में अपने हेयर स्टाइल को लेकर काफी मशहुर है। उन्हें अलग-अलग प्रकार के हेयर स्टाइल बनाना बहुत पसंद है। लेकिन जब करीना ने फिल्म 'टशन' में सुनहरे बालों वाला स्टाइल बनाया तो इसके लिए उसकी बहुत आलोचना हुई। लोगों को उनका यह स्टाइल पसंद नहीं आया।
-
10
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार भी हेयर स्टाइल के महत्व को समझते है। इसलिए उन्होंने टशन फिल्म में बालों को ब्लीच किया और खतरों के खिलाड़ी में ऑफ स्क्रीन गंजा हेयर स्टाइल रखा।
-
11
सोनाक्षी सिन्हा
ढीली चोटी वाला हेयर स्टाइल बॉलीवुड में सबके बीच बहुत लोकप्रिय हो रहा है। सोनक्षी सिन्हा इस हेयर स्टाइल को बहुत अच्छे से बनाती है। यहां तक की उनकी फिल्म 'दबंग' में भी वह इसी हेयर स्टाइल में नजर आई।