क्रियायें जो आपके मस्तिष्क को दें लाजवाब शक्तियां
-
1
दिमाग को बनायें ताकतवर
अगर आपका मस्तिष्क यानी दिमाग मजबूत है तो आप बड़ी से बड़ी मुश्किलों को आसानी से सुलझा सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी ताकतवर बनायें। कई ऐसी युक्तियां हैं जिनके जरिये आप अपनी याद्दाश्त क्षमता को बढ़ा सकते हैं, ये तरीके बहुत ही आसान हैं। तो अभी से अपने दिमाग को मजबूत बनाने वाली क्रियायें शुरू कीजिए।
image source - getty
-
2
भविष्य के बारे में न सोचें
भविष्य की चिंता बहुत अधिक न करें, अपने वर्तमान में ही खुश रहने की कोशिश कीजिए। कई लोग अपने भविष्य को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं और इस कारण वे अपने वर्तमान को भी दांव पर लगा देते हैं। वर्तमान में खुश रहने की कोशिश कीजिए। क्योंकि भविष्य को लेकर चिंतित रहने से तनाव होता है और याद्दाश्त कमजोर होती है।
image source - getty
-
3
संगीत का जादू
संगीत में जादू होता है। संगीत न केवल मनोरंजन के लिए होता है बल्कि दिमाग को शुकून भी देता है, तनाव से राहत दिलाता है। इसलिए जब भी मौका मिले अपना पसंदीदा गीत सुनने की कोशिश कीजिए। आप ऑफिस में भी काम के साथ-साथ अपना पसंदीदा गाना सुन सकते हैं।
image source - getty
-
4
समस्याओं को हल निकालिये
कठिनाइयां और चुनौतियां व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा हैं, इन्हें देखकर घबराना नहीं चाहिए बल्कि ठंडे दिमाग से सोच-समझकर इनका हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए। इससे आपके सोचने और समझने की क्षमता का पता भी चलेगा।
image source - getty
-
5
पहेलियों को सुलझायें
सोचने और समझने की क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी है दिमागी कसरत कीजिए। इसके लिए तर्कशक्ति वाले सवालों को हल कीजिए, पहेलियों को सुलझाइये, सुडोकू में दिमाग लगाइए। फिर देखिये कैसे आपकी तर्कशक्ति बढ़ती है।
image source - getty
-
6
भरपूर नींद भी जरूरी
भरपूर नींद लेने से न केवल बीमारियों से बचाव होता है बल्कि दिमाग भी मजबूत होता है। अगर आप नियमित रूप से 7 से 9 घंटे की सामान्य नींद लेते हैं तो तनाव से बचते हैं साथ ही पूरे दिन ऊर्जावान भी बने रहते हैं। भरपूर नींद आपके दिमाग के लिए बहुत जरूरी है।
image source - getty
-
7
खानपान पर ध्यान दीजिए
दिमाग को स्वस्थ बनाने के लिए जरूरी है पौष्टिक आहार का सेवन कीजिए। सुबह-सुबह बादाम खाने से याद्दाश्त बढ़ती है। झींगा मछली भी याद्दाश्त बढ़ाता है। गाजर और पालक खाने से भी याद्दाश्त बढ़ती है।
image source - getty
-
8
लिस्ट जरूर बनायें
चीजों की लिस्ट बनाकर रखने से भी याद्दाश्त मजबूत होती है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर और कैम्ब्रिज हेल्थ अलाइंस के जेरिएट्रिक्स विभाग के प्रमुख डॉ. अन्ने फैबिनी के अनुसार, “अधिकांश लोग उम्र बढ़ने के साथ थोड़ा ज्यादा भूलने लगते हैं, लेकिन सबसे आसान उपाय ये है कि आप कामों को लिखकर, उनके स्लिप बनाकर रखें, जिससे उन्हें याद रखने में आपको आसानी हो।”
image source - getty
-
9
पढ़ने की आदत डालें
दिमाग को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है पढ़ने की आदत डालिये। किसी चीज को बार-बार पढ़ने से वो आसानी से याद हो जाती है और पढ़ने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका ज्ञान भी बढ़ता है।
image source - getty
-
10
ध्यान लगायें
मेडिटेशन करने से याद्दाश्त बढ़ती है। मेडिटेशन बौद्धिक कार्यों को प्रभावशाली तरीके से करने में मदद करता है। अपने मस्तिष्क को आराम करने का समय दीजिएये। इसके बाद महत्वपूर्ण बातों को याद करने का प्रयास करें।
image source - getty
-
11
एक्सरसाइज कीजिए
नियमित व्यायाम करने से न केवल शरीर मजबूत होता है बल्कि यह दिमाग के लिए भी फायदेमंद है। नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करने से दिमाग स्वस्थ रहता है।
image source - getty