जानें पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में किस तरह फायदेमंद है ताई ची
-
1
ताई ची और इसके लाभ
ताई ची प्राचीन चीनी परम्परा है। मौजूदा समय में इसे बतौर एक्सरसाइज किया जाता है। असल में ताई ची बेहद स्लो मोशन में किया जाने वाला एक्सरसाइज है जिसके तहत मेडिटेशन, स्ट्रेचिंग आदि आते हैं। ताई ची न सिर्फ हमारे शरीर को लाभ पहुंचाता है बल्कि नियमित ताई ची करने वालों का मूड हमेशा फ्रेश होता है। वास्तव में ताई ची बिन रुके की जाने वाले एक्सरसाइज है। इसमें कहीं भी रुकावट नहीं है, जिसका अर्थ है कि हम हर समय मोशन में होते हैं। ताई ची का अन्य नाम है ताई ची चुआन। ताई ची के विभिन्न प्रकार मौजूद हैं। कुछ मार्शल आर्ट पर फोकस करते हैं तो कुछ प्रारूप का विभिन्न उद्देश्य होता है। ताई ची की एक खासियत यह भी है कि बुजुर्ग भी इसे आसान से कर सकते हैं; क्योंकि एक्सरसाइज के दौरान मसल्स पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं पड़ता। बहरहाल यूं तो ताई ची सभी किस्म की बीमारी पर सकरात्मक प्रभाव छोड़ने में सक्षम है। लेकिन कुछ स्थायी और दीर्घकालिक बीमारियों के लिए ताई ची रामबाण इलाज के मार्फत काम करता है। आइये इसके फायदों पर नजर डालते हैं।
-
2
सिरदर्द
जिन लोगों को लम्बे समय से सिरदर्द की शिकायत है या फिर किसी टेंशन के कारण सिरदर्द हो जाता है, उनके लिए ताई ची बेहद असरकार एक्सरासाइज है। जिस तरह फ्लो लेस एक्सरसाइज से शरीर का तनाव दूर हो जाता है, ठीक उसी तरह ताई ची हमारे सिर का दर्द भी दूर कर देता है। यही नहीं ताई ची के जरिये हम खुद को रिफ्रेश भी कर सकते हैं। नतीजतन सिर का दर्द छूमंतर हो जाता है।
-
3
जोड़ों का दर्द
ताई ची उन लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है जो लोग जोड़ों के दर्द की अकसर शिकायत करते रहते हैं। खासकर बुजुर्गों के लिए ताई ची असरकारकर है क्योंकि ऐरोबिक या योगा करने में उनका शरीर सक्षम नहीं होता। जबकि ताई ची आसान और सरल है। इसमें तेज गति की जरा भी आवश्यकता नहीं है और न ही योगा की तरह इसमें कोई रिस्क फैक्टर मौजूद है।
-
4
रक्त चाप
जो मरीज लम्बे समय से उच्च रक्त चाप की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए ताई ची असरकारक है। विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित रूप से ताई ची करने से रक्त चाप को नियंत्रित कियाजा सकता है। यदि आप लम्बे समय से रक्त चाप की समस्या से परेशान हैं तो बेहतर है ताई ची की शरण में आइये।
-
5
घटाता है डिप्रेशन
इसमें कोई दो राय नहीं है कि हर प्रकार के एक्सरसाइज हमारे डिप्रेशन को कम करते हैं। लेकिन ताई ची का इसमें कोई जवाब नहीं है। नियमित रूप से ताई ची करने वाले इसकी इस खूबी से वाकिफ हैं। ताई ची करने से हमारा मन और मिजाज दोनों अच्छा रहता है। परिणामस्वरूप हम डिप्रेशन से हमेशा बाहर रहते हैं।
-
6
बढ़ती है एनर्जी
जो लोग पुरानी समस्याओं से ग्रस्त हैं, उनमें एनर्जी का स्तर बहुत कम होता है। ताई ची एक ऐसी एक्सरसाइज है जो एनर्जी के स्तर को बढ़ाता और शरीर में मानों नई जान भरता है। विशेषज्ञ ऊर्जा बढ़ाने हेतु इसकी सलाह देते हैं। खासकर क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े मरीजों को।
Image Source : Getty