10 आदतें जो आपकी शादी को रखें मजबूत
-
1
शादी को मजबूत बनाने के उपाय
हिंदू धर्म के विश्वास के अनुसार, शादी के बंधन का अर्थ है अपने जीवन के अनंत काल तक इसे निभाना। हालांकि, बंधन में बंधे दो लोगों के बीच का धागा समय के साथ-साथ कमजोर होने पड़ने लगता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शादी को जीवित और बंधन को मजबूत बनाए रखना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। इन सरल कदमों के साथ आप हमेशा के लिए अपनी शादी को मजबूत बनाये रख सकते हैं।
-
2
एक दूसरे को स्वीकारना
अपने पति की कुछ आदतें आपको परेशान कर सकती है। लेकिन उन्हें स्वीकार करने का प्रयास करें। इस बात को समझे कि कोई भी परिपूर्ण नहीं होता है, और आपके साथी ने भी आपकी कमियों को स्वीकारा है। अपने साथी को बदलने के कोशिश न करें बल्कि वह जैसा है उसे वैसा ही स्वीकारें।
-
3
मांग नहीं है ! अनुरोध
किसी कार्य को करने के लिए अपने साथी को आदेश कभी नहीं दें। ऐसा करना संबंधों में कड़वाहट पैदा कर सकता है। अगर आप उनसे अनुरोध करेगें या बदले में इनाम के रूप में कुछ देगें तो उस कार्य को वह एक निश्चित मुस्कान के साथ अवश्य करेगें।
-
4
सराहना
एक दूसरे के साथ लंबा समय बिताने के बाद आप एक दूसरे को महत्व देना कम कर देते हैं। यह आपके शादी के बंधन में गैर-सराहना की ओर ले जाता है और रिश्ते में नकारात्मकता पैदा करता है। अपने साथी को बताये कि वे चीजों को कितने अच्छे से करता है। ऐसा करना आप दोनों के जीवन और संबंधों की दिशा में एक सकारात्मक दृष्टिकोण देगा।
-
5
नकारात्मकता पर ध्यान न दें
शादी में मजबूती लाने के लिए आपको एक दूसरे के नकारात्मक पहलुओं को अनदेखा करना सीखना चाहिए। जब आपको लगे कि आपके साथी की कमियों आपको अच्छी नहीं लग रही हैं तो उसकी सकारात्मक बातों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें। यह आपको निराशावाद से दूर खींचकर, अपने साथी के करीब ले जायेगा।
-
6
खुशियों को याद करना
विवाहित जोड़ों के लिए साथ में बैठकर अपने खुशी के दिनों के बारे में सोचना बहुत महत्वपूर्ण होता है। अपने व्यस्त दिनचर्या में से इस गतिविधि के लिए समय निकालें, और उन दिनों के बारे में सोचे जब आपने पहली बार एक दूसरे को देखा और अपनी भावनाओं को कबूल किया था। यह आपके रिश्ते को प्यारा कर देगा।
-
7
समर्थन
अपने पार्टनर को कभी भी पीठ न दिखाये। जो एक पाप की तरह है। ऐसा करना आपके रिश्ते में कभी न भरने वाले निशान छोड़ सकता है। हमेशा अपने पति या पत्नी साथ रहें और उन्हें विश्वास दिलाये कि अब और आगे हर स्िथति में आप उनकी परछाई बनकर उनके साथ रहेगें।
-
8
कोशिश करना
अगर आप अपने पति या पत्नी के साथ एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण संबंध चाहते हैं, तो आपको अपने रिश्ते को बेहतरीन बनाने की कोशिश करना बंद नहीं करना चाहिए। भले ही आपको अपना रिश्ते परिपूर्ण लगता हो, लेकिन यह बात कभी न भूले कि सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है।
-
9
दैनिक कार्यों को साथ में करना
हमेशा घर का काम करने के दौरान एक दूसरे की मदद करने की कोशिश करें। हमेशा एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए बाहर जाकर डेटिंग जरूरी नहीं है। आप बिल का भुगतान करते समय भी एक दूसरे के साथ समय बिता सकते हैं।
-
10
ध्यान देना
आप दोनों के लिए एक दूसरे की जरूरतों की ओर ध्यान देना भी बहुत जरूरी होता है। इससे आपको अपने साथी के साथ कनेक्ट रहने में मदद मिलेगी और एक दूसरे के बारे में जानना कभी भी बंद नहीं होगा।
-
11
विश्वास और प्रतिबद्धता दिखाएं
हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपका रिश्ता हमेशा बड़ी बातों को एक साथ करना नही हैं जैसे एक साथ छुट्टियों पर जाना। बल्कि छोटी-छोटी चीजों को अपने रिश्ते में शामिल करना है। जैसे पार्टनर को किसी चीज पर बुरा लगने पर उसे गले से लगाना। ऐसा करना शादी के प्रति आपका विश्वास और प्यार दिखाता है।