एल्युमीनियम के बर्तन जो आज कल हर घर में पाए जाते है, क्या आप जानते है के ये हमारे शरीर में ज़हर का काम करते है, हम इन बर्तनों से जो भी खाना बनाते है वो खाना भी हमारे लिए एक धीमा ज़हर बन जाता है।आज कल ये हमारे घरो में फ्राईंग पैन, कडाही और भी कई प्रकार के बर्तनों के रूप में हमारी रसोई में मौजूद रहता है।
इसे भी पढ़ें: गाय या भैंस, जानिए बच्चों के लिए कौन सा दूध है फायदेमंद
एल्यूमीनियम के बर्तन की लागत कम है, लेकिन इन में बना हुआ खाना हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक है। आम तौर पर प्रति दिन हम 4 से 5 मिलीग्राम एल्यूमीनियम की मात्रा हमारे शरीर में पहुँचती है सिर्फ इसलिए क्यूंकि हमारा भोजन एल्युमीनियम के बर्तनों में बनता है, एल्यूमीनियम की इस बड़ी मात्रा को निकालने में हमारा शरीर असमर्थ है। जो हम एल्यूमीनियम के बर्तन में बना भोजन और कुछ भी उबल हुआ पीने के माध्यम से ले रहे हैं एक धीमा जहर है। ये जहर लगातार भोजन और पीने के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश कर रहा है। एल्यूमीनियम के बर्तन में बना हुए खाने का रंग और स्वाद बदल गया है।
इसका मुख्य कारण ये है कि जब हम एल्युमीनियम के बर्तनों में खाना बनाते है तो एल्युमीनियम एसिडिक फूड के साथ एक रिएक्शन करता है, यह अत्यधिक प्रतिक्रियाशील है और भोजन के साथ मिल जाता है और हमारे भोजन के साथ हमारे शरीर में प्रवेश कर जाता है। एल्युमीनियम भारी धातु है और हमारा उत्सर्जन तंत्र इस को पचाने और शरीर से बहार निकलने में असमर्थ है, अगर हम इन बर्तनों में बना हुआ खाना कई सालो तक खाते रहे तो ये धातु हमारे लीवर, तंत्रिका तंत्र में समा जाता है, और ये अवस्था हमारे शरीर को कई गंभीर बीमारियों में ड़ाल देती है जिनके बारे में लोगो को पता नहीं चलता, यह मुख्य रूप से मस्तिष्क पर काम करता है और मानव मस्तिष्क की कोशिकाओं के विकास को रुक देता है।
एल्यूमीनियम का मुख्य लक्षण है पेट में दर्द होना। जब आप पेट में दर्द महसूस करते है तो यह एल्यूमीनियम विषाक्तता के कारण हो सकता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
ImageCourtesy@gettyimages
Read More article on Diet and Nutrition in Hindi
इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमाईहैल्थ की नहीं है । डिस्क्लेमर:ओन्लीमाईहैल्थ पर उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकित्सक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।