गर्भावस्था में महिलाओं को संतुलित आहार लेने के लिए कहा जाता है ताकि मां और भ्रूण दोनों को पोषण मिल सकें। इसके लिए गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को फल खाने की सलाह दी जाती है।
फलों में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन इत्यादि भरपूर मात्रा में होता है। वैसे तो सभी फल फायदेमंद होते है लेकिन एक गर्भावस्था के दौरान सेब खाना गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर सेब न केवल गर्भावस्था में रोगों से लड़ने में मदद करता है बल्कि आपके शरीर को स्वस्थ भी रखता है।
सेब में मौजूद रेशे से इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह एक अच्छा एंटीऑक्सिडेंट भी है। गर्भावस्था में सेब खाने से पाचन तंत्र सही रहता है। आइए जानते है कि गर्भावस्था में सेब खाने के क्या फायदे है।
सेब में प्रचुर मात्रा में क्लोरिन, तांबा, लोहा, मैगनीशियम तथा फोलिक ऐसिड पाया जाता है। रोज़ एक सेब खाने से गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाएं बीमारियों से बच सकती हैं। इसमें संदेह नहीं कि सेब बेहतरीन फल है। क्योंकि इसमें कैलोरी के साथ कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है और यह फाइबर से भरपूर होता है।
गर्भवती महिलाओं को अक्सर गर्भावस्था में नींद को लेकर बहुत परेशानी रहती है। इन दिनों में वह ठीक प्रकार से सो नहीं पाती है। सेब अनिद्रा जैसे रोग में काफी लाभदायक है। इसलिए सेब खाने से गर्भवती महिलाओं को अच्छी नींद आती है।
गर्भावस्था के दौरान सेब खाने वाली महिलाओं के होने वाले बच्चों में दमा की सम्भावना नहीं रहती। गर्भावस्था के दौरान सेब खाना बच्चे के लिए लाभदायक होता है। गर्भवस्था के दौरान सेब खाने वाली महिलाओं से होने वाले बच्चे को दमा के अलावा श्वास नली की तकलीफ भी कम होती है।
गर्भावस्था के दौरान सेब खाने का असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे बच्चे ज्यादा स्वस्थ और तंदुरूस्त रहते है। और साथ ही उसके फेफड़े अन्य बच्चों की तुलना में ज्यादा विकसित होते हैं।
Read More Article On Pregnany Diet In Hindi
इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमाईहैल्थ की नहीं है । डिस्क्लेमर:ओन्लीमाईहैल्थ पर उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकित्सक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।
very helpful tips for pregnant ladies
i like this because it is very helpful to pregnant women.