By: अनुराधा गोयल, ओन्ली माई हैल्थ सम्पादकीय विभाग
Date of Publishing:2011-09-05 00:00:00.0
आज डिप्रेशन की समस्या आम हो गई है लेकिन किन्हीं खास कारणों से हुई डिप्रेशन की समस्या खतरनाक हो सकती है। कुछ खास कारणों से होने वाले डिप्रेशन में एक कारण शामिल है शादी के बाद डिप्रेशन। आइए जानें शादी के बाद डिप्रेशन क्यों होता है, उसके क्या कारण है।
शादी से पहले लड़की का चेहरा एकदम खिलखिलाता रहता है लेकिन शादी के बाद वही चेहरा तनाव और अवसाद से भर जाता है। दरअसल, नया माहौल, नए लोगों के बीच एडजस्ट करना थोड़ा मुश्किल होता है, इतना ही नहीं अचानक से आई जिम्मेददारियों और उम्मीदों के भार के कारण भी कई बार लड़कियां डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं।
शादी के बाद होने वाले तनाव को पोस्ट-नप्शल डिप्रेशन कहा जाता है। आमतौर पर लड़कियों के साथ ऐसा हो जाता है, जो कि स्वाभाविक है।
शोधों में भी यह बात साबित हो चुकी है कि अचानक जीवन में आए बड़े परिवर्तन, नए माहौल और नई जिम्मेदारियां महिलाओं को अकसर डिप्रेस कर देती है।
कुछ लड़कियां शादी को एडजस्टमेंट का नाम देती है जिससे वह अनचाहा दवाब महसूस करती हैं और अपने आपको ठीक से एक्सप्रेस न कर पाने या आजाद महसूस न करने के कारण वे डिप्रेशन में चली जाती हैं।
कई बार डिप्रेशन का कारण दूसरे कल्चर, संस्कृति में विवाह करना भी हैं।
कई बार नए लोगों के साथ ठीक से न घुलने-मिलने के कारण भी डिप्रेशन होने लगता है।
घर में लोगों के होने, भीड़ के होने के बावजूद लड़कियां अपने को अकेला महूसस करने लगती हैं।
शादी के बाद डिप्रेशन से बचने का बढि़या उपाय है कि आप कुछ दिनों के लिए हनीमून पर चले जाएं। यदि ऐसा संभव न हो या फिर हनीमून के बाद भी आप घर के लोगों से एडजस्ट नहीं हो पा रहे तो आपको तुरंत काउंसलर से मिलना चाहिए।
आपको परिस्थितियों को समझकर चीजों को खुली मानसिकता से अपनाना होगा।
आपको अपनी समस्याओं को खुद ही न साल्व करते हुए अपने पति व परिवार के अन्य लोगों से भी डिस्कस करने में हिचक नहीं करनी चाहिए। इससे आप किसी भी तरह के होने वाले तनाव से आसानी से बच पाएंगी।
डिप्रेशन से उबरने के लिए अकेले न रहे और अपने आप को अधिक से अधिक व्यस्त रखने की कोशिश करें।
परिवार के सदस्यों से अधिक से अधिक कम्यूनिकेट और उनको अधिक समझने की कोशिश करें।