

फोटो |
वीडियो देखें |
सेक्स और संबंध |
वज़न प्रबंधन |
योगा |
सौंदर्य |
सेक्स समस्या़ |
घरेलू नुस्खे |
गर्भावस्था |
आयुर्वेद
बालों को लंबा और घना बनाने में अरंडी का तेल लगाने से मदद होती है, और यह एक प्राकृतिक तरीका है।
वैकल्पिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अरंडी के तेल के माध्यम से बालों को बढ़ाने के उपचार लंबे समय से किये जाते है। यह गंजापन जो विविध कारणों से जैसे व्यक्ती के जीन्स, आहार, रोजमर्रा के जीवन के तनाव के स्तर, व्यक्ती के परिवेश, साथ ही जिवनशैली के परिणाम स्वरुप होता है, के लिए प्राकृतिक बालों के तेल का एक प्रकार माना जाता है। जमैका ब्लॅक केस्टर ऑयल अरंडी के तेल का एक लोकप्रिय उदाहरण जो बालों के गिरने और पतले होने को रोकता है।
अपने बालों की जड़ों में और सिर की त्वचा पर अरंडी के तेल के नियमित उपयोग से मदद मिलेगी:
इसके अलावा, बालों के छोर पर अरंडी के तेल लगाने से उनका घुंघराला दिखना, और दो मुँहापन समाप्त होता है और क्षतिग्रस्त होने को रोकता है। बाल भी काफ़ी मजबूत हो जाते है और दो मुँहे बाल विकसित नही होते।
बालों के झड़ने पर उपचार के लिए अरंडी के तेल के उपयोग की सामान्य क्रमशः विधी यहाँ दी गयी हैः
आप अन्य तेलों के साथ जैसे अंगूर के बीज का तेल, नारियल तेल के साथ अरंडी का तेल का मिश्रण करके लगा सकते है, जिससे उसका गाढ़ापन और अप्रिय गंध कम होगी। केवल प्राकृतिक अरंडी के तेल का उपयोग करें।
बालों के स्वास्थ्य और बढ़ने को प्रोत्साहित करने के लिए अरंडी के तेल का उपयोग करने के अलावा, नियमित आधार पर एक बुनियादी रणनीति जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर एक स्वस्थ आहार लेना, बालों के लिए आवश्यक पुरकखुराक जिसमें बालों के विटामिन होते हैं लेता, पर्याप्त नींद और एक नियमित व्यायाम का अभ्यास करने से आप अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने में मदद कर सकते है। अगर आप को हर बार आईने देखने पर यह ध्यान में आता है, कि आपके बाल पतले होते जा रहे है, तो शायद अरंडी के तेल के विभिन्न उपयोगों के बारे में खोजने का यही समय है।

