

फोटो |
वीडियो देखें |
सेक्स और संबंध |
वज़न प्रबंधन |
योगा |
सौंदर्य |
सेक्स समस्या़ |
घरेलू नुस्खे |
गर्भावस्था |
आयुर्वेद
लंदन। रजोनिवृति के बाद स्तन कैंसर को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की जाने वाली एक दवा के बारे में शोध से पता चला है कि यह दुष्प्रभाव के रूप में अधेड़ महिलाओं की हड्डियों को कमजोर बना देती है। ‘दी लांसेट ओनकोलोजी जर्नल’ में प्रकाशित कनाडाई शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि एग्जीमेसटेन दवा ने उन महिलाओं के (बीएमसी) ‘बोन मिनरल डेनसिटी’ को बेहद कम कर दिया जिन्होंने रजोनिवृति के बाद इसका सेवन किया।
लंदन।। मेनोपाउज़ के बाद स्तन कैंसर को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की जाने वाली एक दवा के बारे में शोध से पता चला है कि यह अधेड़ महिलाओं की हड्डियों को कमजोर बना देती है।
एक जर्नल में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि एग्जीमेसटेन दवा ने उन महिलाओं के बीएमसी (बोन मिनरल डेंसिटी) को बेहद कम कर दिया, जिन्होंने मेनोपाउज़ के बाद इसका सेवन किया। शोध रिपोर्ट की मुख्य लेखिका और यूनिवर्सिटी हेल्थ नेटवर्क से जुड़ी एंजेला ने बताया, 'एग्जीमेसटेन हड्डियों के मामले में उम्र संबंधी बीएमसी के टूटने की प्रकिया को तेज कर देती है।'
शोधकर्ताओं ने बताया कि यह दवा कैंसर की चपेट में आने की आशंका वाले मरीजों में ओस्ट्रेजोन हॉर्मोन के उत्पादन को रोक देती है, लेकिन हड्डियों को खा जाती है।

