

फोटो |
वीडियो देखें |
सेक्स और संबंध |
वज़न प्रबंधन |
योगा |
सौंदर्य |
सेक्स समस्या़ |
घरेलू नुस्खे |
गर्भावस्था |
आयुर्वेद
जिन महिलाओं को उच्च रक्तचाप(हाईब्लड प्रेशर) की शिकायत होती है, उनकी यौन इच्छा अपेक्षाकृत कम होती जाती है।
एथेंस विश्वविद्यालय के माइकल डाउमस व दूसरे शोधकर्ताओं ने इससे यह निष्कर्ष निकाला है। इसके लिए उन्होंने यूनान में लगभग 400 महिलाओं के मामलों का अध्ययन कर प्रयोग के बाद इस तथ्य का पता लगाया है। उन्होंने पाया कि उच्च रक्तचाप से ग्रस्त महिलाओं में फीमेल सेक्सुअल डिस्फंक्शन (एफएसडी) ज्यादा क्रियाशील होता है।
सामान्य रक्तचाप वाली महिलाओं में इस तरह की गड़बड़ी नहीं देखी जाती। अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इस मामले में महिला की उम्र और उच्च रक्तचाप की अवधि काफी महत्व रखती है। अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, ज्यादा उम्र की महिलाओं में धीरे-धीरे यौन इच्छा का ह्रास देखा जाता है। उच्च रक्तचाप से ग्रस्त युवा महिला में यह समस्या थोड़ी कम होती है।
जितने ज्यादा समय तक उच्च रक्तचाप की स्थिति बनी रहती है, यौन इच्छा उतनी अधिक घटती नजर आती है। अगर किसी व्यक्ति का उच्च रक्तचाप लगातार 6 महीने से ज्यादा समय तक 140/90 पाया जाता है तो इसे उच्च रक्तचाप माना जाता है। इन शोध परिणाम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पुरुषों के मामले में भी यह एक अहम समस्या है।
छाया: http://bit.ly/9G7zUK

