

फोटो |
वीडियो देखें |
सेक्स और संबंध |
वज़न प्रबंधन |
योगा |
सौंदर्य |
सेक्स समस्या़ |
घरेलू नुस्खे |
गर्भावस्था |
आयुर्वेद
अगर आपको ग्रेड 1 या ग्रेड 2 मोच है तो आपका स्वागस्य्या सेवा प्रदाता आपको कुछ सलाह देगा : आर आई सी ई रूल :
आर
रेस्ट : जोड़ों को आराम दें ।
आई
आईस : घाव की जगह पर बर्फ लगायें ।
सी
कम्प्रेीस : सूजन की जगह को इलास्टि क बैंडेड से दबा दें ।
ई
एलीवेट : घाव से प्रभावित जोड़ों को ऊपर की ओर रखें ।
मोच के स्थारन को देखते हुए आपका स्वा स्य्र सेवा प्रदाता आपको स्लिंेज, ब्रेस पहनने की सलाह देगा जिससे कि घाव का तनाव कम हो सके । इसी के साथ चिकित्सक आपको नान स्टेरायडल एण्टी इन्फ्लेमेटरी ड्रग जैसे इबूप्रोफेन (एडविल, माट्रिन और दूसरे) देगा जिससे कि दर्द और सूजन को कम किया जा सके । जैसे जैसे आपका घाव भरता जाये, चिकित्सक आपको पुनर्वास कार्यक्रम की सलाह देगा जिससे कि आपकी मांस पेशियां मजबूत हो सकें । जैसे जैसे मांस पेशियां मजबूत होती जायेंगी जोड़ भी मजबूत होते जायेंगे और इससे दोबारा घाव होने का खतरा कम होगा ।
अगर आपको ग्रेड 3 स्प्रेन है तो कौन सा लिगामेंट टूटा है इसे देखते हुए कई प्रकार की चिकित्सा की जा सकती है । कुछ टूटे लिगामेंट को सर्जरी के द्वारा स्टिचेज़ से दोबारा जोड़ा जा सकता है और कुछ को सर्जरी के द्वारा निकाल दिया जाता है और आटोग्राफ्ट की प्रक्रिया की जाती है जिसमें कि आपके शरीर के ही टिश्यू का इस्तेमाल किया जाता है और कुछ में ऐलोग्राफ्ट किया जाता है जिसमें कि डोनर टिश्यू को लिया जाता है । कुछ दूसरे प्रकार के पुनर्वास और टेम्पररी कास्टिंग या ब्रेसिंग का भी सहारा लिया जाता है ।

