हाथों को आमतौर से धोते समय या घरेलू कामकाज निबटाते समय हमारे हाथ लगातार पानी के संपर्क में आते हैं, इससे आपके हाथों का माइश्चर और नेचुरल ऑयल खो जाता है। आपके हाथों की त्वचा काफी नाजुक हो जाती है और ज़रूरी माइश्चर खो जाने से यह त्वचा किसी भी दूसरे हिस्से के बजाय तेजी से बूढ़ी होने लगती है।
हाथ पर पीछे की तरफ की त्वचा ज़्यादा नाजुक होती है जिस पर रिंकल्स आसानी से बनते हैं जबकि हथेली की ओर त्वचा तुलनात्मक रूप से मोटी होती है लेकिन बिना सही केयर किये यह ड्राइ और खुरदुरी हो जाती है। आपके हाथों की देखभाल कोई थकाने वाला काम नहीं है और कुछ मिनट इसमें रोज खर्च करने से आपके हाथ मुलायम और युवा बने रह सकते हैं। नीचे हैंडकेयर के कुछ टिप्स दिये गये हैं जिनको घर में ही आजमाया जा सकता है।
- घर का कामकाज करते समय जैसे कि बर्तन धोने, गार्डनिंग आदि के वक्त अपने हाथों की त्वचा को सुरक्षित रखने के लिये ग्लव्स पहनें। आपके हाथों की त्वचा रोजाना के कामकाज में पानी, डिटर्जेन्ट्स, कैमिकल्स या धूल आदि का सामना करने के कारण अपनी नमी खो सकती है और जल्दी ही रिंकल्स का शिकार हो जाती है।
- त्वचा को सूखने से बचाने के लिये हर बार हाथ धोने के बाद माइश्चराईज़ करें। रात में बिस्तर पर जाने से पहले हाथों को माइश्चराईज़ करना अपनी आदत बनायें।
- महीने में एक बार प्रोफेशनल मेनीक्योर या हफ्ते में एक बार घर पर मेनीक्योर के ज़रिये अपने हाथों को संवारें। मेनीक्योर आपके हाथों की बनावट और दिखावट को सही रखता है। चिप्ड नेल्स या ड्राई त्वचा जैसी समस्याओं से प्रोफेशनल मेनीक्योर के ज़रिये निबटाया जा सकता है।
- यदि आपके हाथों की त्वचा अपना लावण्य खोकर चमड़े सी हो गयी है, तो ऐसा धूल और डेड त्वचा के कारण हुआ हो सकता है। इस समस्या का समाधान एक्सफॉइलेशन के ज़रिये किया जा सकता है, किसी फेस एक्सफॉइलेशन क्रीम या जेल का प्रयोग ग्रिम और डेड त्वचा सेल्स को हटाने के लिये करें।
- यदि आपके नाखूनों में चिपिंग ज़्यादा होती है, तो किसी पोषक तत्व की कमी की जांच करायें जो नाखूनों के टूटने का कारण हो सकती है। इसके अलावा कमज़ोर नाखूनों को मज़बूत बनाने के लिये नेल हार्डनर्स का उपयोग भी किया जा सकता है।
- यदि आपके हाथ अत्यन्त सूखे और खुरदुरे हो गये हैं, तो सोने जाने से पहले किसी अच्छे मॉइश्चराईज़र या गुनगुने ऑलिव ऑयल से मसाज करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अपने हाथों को मसाज करने के बाद कॉटन ग्लव्स का जोड़ा रात भर पहनें जो बेहतर सोखने में मदद करेगा।
- हाथों पर सनस्क्रीन का भी प्रयोग किया जा सकता है क्योंकि पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्याएं आम तौर पर पाई जाती हैं।
- हाथों की पिगमेंटेड त्वचा को लेमन जूस कुछ चीनी के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से एक सीमा तक हल्का किया जा सकता है। इसे दस मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर धो डालें। त्वचा अपनी टोन में कुछ हल्की प्रतीत दिखेगी।
घर पर मेनीक्योर करना
आपको इन चीजों की ज़रूरत होगीः
- हल्का गुनगुना सोपी (माइल्ड) वॉटर
- एक्सफॉलाईटिंग क्रीम
- एमरी बोर्ड
- नेल ब्रश
- ऑलिव ऑयल या मॉइश्चराईज़र।
अपने हाथों को गुनगुने पानी में डुबोयें जिसमें किसी सौम्य साबुन का घोल मिलाया गया हो। हाथों को पांच मिनट तक डुबोये रखें इससे आपके हाथों की त्वचा मुलायम बनेगी। एक्सफॉलाइटिंग क्रीम को हाथों पर हल्के हाथ से रगड़ने से ग्रिम और डेड त्वचा सेल्स हटाने में मदद मिलती है।
एक्सफॉलाइशन के बाद अपने हाथों को पांच मिनट तक और डुबोयें और नेल प्लेट्स तथा नाखूनों के अंदर की ओर सफाई करने के लिये नेल ब्रश इस्तेमाल करें। अपने हाथों को सुखायें और नाखूनों को एमरी बोर्ड की सहायता से ऐसे तराशें जो आपके लाइफस्टाईल को सूट करें।
नाखून को केवल एक दिशा में ही फाईल करें। अब गुनगुने ऑलिव ऑयल या किसी मॉइश्चराईज़र से अपने हाथों को माइश्चराईज़ करें। फिर यदि चाहें तो नेल पेन्ट लगायें।

इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमाईहैल्थ की नहीं है ।