पहले, आपके डॉक्टर दर्द निवारक दवा देगें और आपको वसा मुक्त आहार खाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे. अगर पैत्तिक पेट दर्द के पहले एपिसोड विशेष रूप से गंभीर है, या पेट दर्द कि बार बार पुनर्रावृत्ती हो रही है , तो आमतौर पर, सर्जरी (cholecystectomy) करके पित्ताशय की थैली हटाने की सिफारिश की जाती है. इस प्रक्रिया को छोटे चीरों के माध्यम से एक laparoscope नामक यंत्र का प्रयोग करके किया जाता है. प्रक्रिया के लिये आमतौर पर केवल एक संक्षिप्त समय के लिये अस्पताल में रहने की आवश्यकता होती है, और कुछ लोगों को आँपरेशन के बाद एक ही दिन में अस्पताल से छोड़ दिया जाता है. दर्दनाक पित्तपथरी से परेशान लोगों के इलाज के लिये इस तकनिक का प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाता है, क्योंकि यह बहुत प्रभावी और सुरक्षित है, 90 प्रतिशत मामलों में जटिलताओं के बिना इलाज संभव है.
अगर सर्जरी नहीं कि जा सकती है और पैत्तिक पेट दर्द के लक्षण स्थायी हैं, तो पित्तपथरी पिघलाने के लिये दवा का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, इसकी दवा महंगी है और ठिक होने में महीनों से साल लग सकते हैं. इसके अलावा, केवल छोटे पत्थर ही पिघल सकते है. दुलर्भ मामलो में, पैत्तिकपथरी भंग करने के लिए एक इलाज के रुप में, जिसको शाँक लहर प्रक्रिया (lithotripsy) कहा जाता है, जिसमे शाँक तरंगों का उपयोग पित्तपथरी तोडने के उद्देश्य से करते है. हालांकि, दवा या lithotripsy के साथ इलाज करके लोगों में, पित्तपथरी कुछ वर्षों के भीतर फिर से बन जाती हैं.

